आईपीएल 2026 में छक्के छुड़ाने के बाद अब डांस फ्लोर पर जलवा
राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल 2026 में सबसे बड़ी खोज साबित हुए युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इन दिनों अपनी तूफानी बल्लेबाजी के साथ-साथ अपने बिंदास अंदाज के लिए भी सुर्खियों में हैं। मैदान पर गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने के बाद अब उनका मस्ती भरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
तौलिया घुमाकर किया डांस
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में वैभव सूर्यवंशी को मशहूर गाने रंगीलो म्हारो ढोलना पर मस्ती करते देखा जा सकता है। खास बात यह है कि उन्होंने हाथ में एक तौलिया ले रखा है और उसे लहराते हुए वो भोजपुरी अंदाज में ठुमके लगा रहे हैं। उनके साथ उनके साथी खिलाड़ी भी मस्ती में शामिल होते नजर आए।
फैंस का उमड़ा प्यार
वैभव का यह मासूम और चंचल अवतार फैंस को खूब पसंद आ रहा है। लोग उनकी तुलना क्रिकेट के दिग्गजों से करते हुए कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने खेल की गंभीरता और वैभव की मस्ती के बीच तालमेल बिठाते हुए लिखा, भोजपुरी स्टाइल का कोई मुकाबला नहीं, वह बस अपने पल का आनंद ले रहा है। वहीं, एक फैन ने मजाकिया अंदाज में उनकी तुलना सचिन तेंदुलकर से करते हुए लिखा, सचिन भी इतने कूल नहीं थे!
बल्ले से मचा रहे हैं तबाही
वैभव की मस्ती भले ही बच्चों जैसी हो, लेकिन उनका खेल बेहद परिपक्व है। आईपीएल 2026 में वैभव ने अब तक खेले 13 मुकाबलों में 236.33 की स्ट्राइक रेट से 579 रन बनाए हैं। उनके नाम इस सीजन एक शतक और पांच अर्धशतक दर्ज हैं।
लखनऊ के खिलाफ खेली थी विस्फोटक पारी
हाल ही में लखनऊ के खिलाफ खेले गए मैच में वैभव ने 38 गेंदों में 93 रनों की तूफानी पारी खेली थी। इस पारी में उन्होंने 10 छक्के और 7 चौके जड़कर गेंदबाजों के पसीने छुड़ा दिए थे। इस मैच में उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। मात्र 15 साल की उम्र में वैभव जिस तरह का क्रिकेट खेल रहे हैं, उसने उन्हें भारतीय क्रिकेट का अगला बड़ा सितारा बना दिया है।
*No more proof needed that Vaibhav Suryavanshi is still just a kid 😂
— Faruk (@uf2151593) May 20, 2026
Before the RR vs LSG clash, he was vibing in full Bhojpuri style with a towel on a Rajasthan song 🤣🎶 pic.twitter.com/OXTHXVtX6g
पुतिन-जिनपिंग का मास्टर प्लान : डॉलर की बादशाहत खत्म, भारत के लिए खुलेंगे तरक्की के नए रास्ते
तमिलनाडु में बड़ा सियासी बदलाव: विजय सरकार का कैबिनेट विस्तार, टीवीके और कांग्रेस के 23 विधायकों ने ली शपथ
मेलोडी खाओ, खुद जान जाओ: पीएम मोदी के इस देसी गिफ्ट ने कैसे बदली इटली की पीएम की शाम?
15 साल की उम्र, फौलादी हौसला: जब नन्हे वैभव ने कोच संगकारा को दिया जीत का भरोसा
शुभमन गिल का सुपरमैन कैच और गुजरात की दहाड़: चेन्नई का IPL सफर खत्म
भारत-अमेरिका ट्रेड डील का फाइनल राउंड : जल्द होगी बड़ी घोषणा, मार्को रुबियो की PM मोदी से होगी मुलाकात
दक्षिण कोरिया में इंडियन वॉर मेमोरियल : भारतीय जांबाजों की वीरता को मिला वैश्विक सम्मान
टोल प्लाजा पर फ्री एंट्री का नया जुगाड़! AI की आंखों में धूल झोंककर ऐसे निकल रही गाड़ियां: चौंका देगा ये हैक
बांद्रा ईस्ट में बुलडोजर: सुनील दत्त की बसाई गरीब नगर झुग्गी ढहाने के पीछे का सच
बिहार में गर्मी का प्रचंड तांडव: पटना में स्कूली बच्चों के लिए बड़ा फैसला, 5वीं तक की कक्षाएं बंद