चेन्नई: तमिलनाडु की राजनीति में आज एक बड़ा अध्याय जुड़ गया। मुख्यमंत्री विजय के नेतृत्व वाली सरकार में बहुप्रतीक्षित कैबिनेट विस्तार को अंजाम दिया गया। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर की उपस्थिति में कुल 23 विधायकों ने मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली।
किसे मिली जगह? इस विस्तार में टीवीके (TVK) के अलावा कांग्रेस के विधायकों को भी सरकार में शामिल किया गया है। जिन नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली, उनमें श्रीनाथ, कमाली एस, सी. विजयलक्ष्मी, आर.वी. रंजीतकुमार, विनोद, राजीव, बी. राजकुमार, वी. गांधीराज और मथन राजा पी शामिल हैं।
इसके साथ ही जगदेश्वरी के, एम. विजय बालाजी, लोगेश तमिलसेल्वन डी, विजय तमिलन पार्थिबन ए, रमेश, कुमार आर, थेन्नारासु के, वी. संपत कुमार, मोहम्मद फरवास जे, डी. सरथकुमार, एन. मैरी विल्सन और विग्नेश के ने मंत्री पद का कार्यभार संभाला।
कांग्रेस की हुई वापसी इस कैबिनेट में कांग्रेस के दो विधायकों—राजेश कुमार एस (किल्लियूर) और के.पी. विश्वनाथन (मेलूर)—को भी जगह दी गई है। यह कदम राज्य के सियासी समीकरणों में कांग्रेस की सक्रिय भूमिका को दर्शाता है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सु. थिरुनावुक्करासर ने इस फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री विजय और आलाकमान राहुल गांधी का आभार व्यक्त करते हुए इसे एक सकारात्मक कदम बताया।
सत्ता में भागीदारी से बढ़ेगा प्रभाव कांग्रेस सांसद मानिकम टैगोर ने कैबिनेट विस्तार पर अपनी राय रखते हुए कहा कि तमिलनाडु में चुनाव के बाद हम सरकार के बाहर रहकर दूसरों को जिताने का काम कर रहे थे, लेकिन अब सत्ता में भागीदारी से हमें अपनी खोई हुई जमीन वापस पाने में मदद मिलेगी।
उन्होंने विश्वास जताया कि विजय के नेतृत्व में वामपंथी दलों और कांग्रेस का गठबंधन राज्य में मजबूत प्रदर्शन करेगा। टैगोर ने दावा किया कि राहुल गांधी के प्रधानमंत्री पद के चेहरे के साथ, आगामी चुनावों में तमिलनाडु और पुडुचेरी की सभी 40 सीटें जीतने का लक्ष्य हासिल किया जाएगा।
#WATCH | Chennai | TVK and Congress MLAs take oath as Tamil Nadu Ministers in the presence of CM Vijay and Governor Rajendra Vishwanath Arlekar
— ANI (@ANI) May 21, 2026
The CM has recommended to induct 23 MLAs into the Council of Ministers and the state Governor approved the recommendation made by the… pic.twitter.com/6Svw7eJZKb
स्कूटी से टकराकर टूटा हाथी का दांत: खटीमा में हुआ अजीबोगरीब एक्सीडेंट, सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म
डिलीवरी बॉय का शॉट और बैट को मिला प्यार: एक वीडियो जिसने जीत लिया पूरा इंटरनेट
झुलसाती गर्मी का कहर: बांदा में पारा 48 डिग्री के पार, देश के 8 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट
यूपी का सियासी मिजाज: क्या 2027 में बदलेगी हवा? प्रदीप गुप्ता ने खोली राज की बात
कॉकरोच जनता पार्टी : सोशल मीडिया पर तूफान, बीजेपी को पछाड़कर बने युवाओं की नई आवाज
IPL 2026: एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के खाने वाले गेंदबाज बने अंशुल कंबोज, बनाए शर्मनाक रिकॉर्ड
शिमला की शेरनी : मनचले को सरेआम जड़े थप्पड़, खुद ही बना डाला वीडियो, आरोपी गिरफ्तार
हार्दिक का सिर शर्म से झुका: एक कैच की चूक और हाथ से निकला मुंबई का मैच!
अफगान अस्पताल पर बमबारी करने वाले हमें ज्ञान न दें , UNSC में भारत ने पाकिस्तान का नकाब उतारा
होर्मुज की घेराबंदी बेअसर: UAE की नई पाइपलाइन से भारत को मिलेगा सस्ता और निर्बाध तेल