मेलोडी खाओ, खुद जान जाओ: पीएम मोदी के इस देसी गिफ्ट ने कैसे बदली इटली की पीएम की शाम?
News Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी टॉफी गिफ्ट देकर न केवल सबका ध्यान खींचा, बल्कि भारतीय बाजार के एक ऐतिहासिक सफर को वैश्विक चर्चा का केंद्र बना दिया। सोशल मीडिया पर #Melody ट्रेंड कर रहा है और हर कोई इस मशहूर टॉफी के पीछे छिपी कामयाबी की कहानी जानना चाहता है।

60 हजार की लागत और 12 कर्मचारियों का कारवां मेलोडी बनाने वाली कंपनी पारले की शुरुआत साल 1939 में मुंबई के विले पारले से हुई थी। तब महज 60 हजार रुपये की मशीनरी और 12 कर्मचारियों के साथ एक छोटे से परिवार (चौहान परिवार) ने इस साम्राज्य की नींव रखी थी। धीरे-धीरे पारले-जी बिस्किट ने घर-घर अपनी जगह बनाई और साल 1983 में कंपनी ने मेलोडी को बाजार में उतारा।

विदेशी चॉकलेट्स को दी कड़ी टक्कर उस दौर में विदेशी चॉकलेट्स का बोलबाला था, लेकिन अपनी किफायती कीमत और अनोखे स्वाद के दम पर मेलोडी ने भारतीय बाजार पर कब्जा कर लिया। आज 16 हजार करोड़ रुपये की यह कंपनी भारतीय उद्यमिता की एक मिसाल बन चुकी है।

CTI ने बताया पीएम का मास्टर स्ट्रोक व्यापारी संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने प्रधानमंत्री के इस उपहार की जमकर सराहना की है। CTI के चेयरमैन ब्रजेश गोयल ने इसे स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का मास्टर स्ट्रोक करार दिया है। संगठन का मानना है कि मेलोडी के जरिए पीएम मोदी ने एक साधारण भारतीय परिवार के संघर्ष और वोकल फॉर लोकल का संदेश दुनिया को दिया है।

स्वदेशी पर जोर, अर्थव्यवस्था में सुधार CTI महासचिव रमेश आहूजा और उपाध्यक्ष राहुल अदलखा के मुताबिक, यह उपहार केवल एक टॉफी नहीं, बल्कि एक आर्थिक संदेश है। उनका कहना है कि गिरते रुपये और विदेशी उत्पादों के बढ़ते चलन के बीच, पीएम मोदी देशवासियों को स्वदेशी अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

भारतीय उत्पादों के इस्तेमाल से न केवल पैसा देश के भीतर रहेगा, बल्कि इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और भारतीय अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी। मेलोडी के इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहुंचने से यह साबित हो गया है कि भारतीय ब्रांड्स में विश्व को प्रभावित करने की अद्भुत क्षमता है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

बर्थडे पर मोहनलाल का सरप्राइज: फैंस संग देखी दृश्यम 3 और काटा खास केक

Story 1

अफगान अस्पताल पर बमबारी करने वाले हमें ज्ञान न दें , UNSC में भारत ने पाकिस्तान का नकाब उतारा

Story 1

NEET-UG पेपर लीक पर जयपुर में महासंग्राम: कांग्रेस ने घेरा BJP मुख्यालय, पुलिस ने दागी वॉटर कैनन

Story 1

टॉफी पर सियासत: राहुल के हमले पर रामकृपाल यादव का पलटवार, कहा- राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस का अंत तय

Story 1

हाइवे पर दबंगई दिखा रहे बाइकर्स का खेल पलटा जेसीबी ने, वीडियो हुआ वायरल

Story 1

झुलसाने वाली गर्मी: बांदा में पारा 48 डिग्री के पार, 8 राज्यों में भीषण लू का अलर्ट

Story 1

क्या आपकी इन-हैंड सैलरी में होने वाली है कटौती? जानिए नए लेबर कोड का गणित

Story 1

तमिलनाडु में विजय का मास्टरस्ट्रोक : कैबिनेट में 23 नए मंत्रियों की एंट्री, कांग्रेस की 6 दशक बाद वापसी

Story 1

ईरान नीति पर ट्रंप और नेतन्याहू में तकरार: क्या टूटने की कगार पर है अमेरिका-इजरायल का तालमेल?

Story 1

प्लेऑफ से पहले चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका: चोटिल होकर घर लौटे एमएस धोनी