मुंबई: हाल ही में पैपराजी पर जमकर बरसे सलमान खान का गुस्सा अब शांत होता दिख रहा है। बुधवार रात राजा शिवाजी की सक्सेस पार्टी के दौरान एक दिलचस्प वाकया सामने आया, जब फोटोग्राफर्स ने एक्टर से अपने पिछले व्यवहार के लिए माफी मांगी।
पार्टी में बदला माहौल मुंबई में आयोजित राजा शिवाजी की सक्सेस पार्टी में रितेश देशमुख, जेनेलिया, महेश मांजरेकर और फरदीन खान जैसे कई सितारे शामिल हुए। इसी दौरान सलमान खान के पहुंचते ही पैपराजी ने उन्हें घेर लिया और बार-बार सॉरी भाई कहते हुए नजर आए।
शुरुआत में सलमान थोड़े भ्रमित दिखे, लेकिन जब उन्हें माजरा समझ आया तो उन्होंने इशारे में नाराजगी खत्म करने की बात कही। एक्टर का यह नरम रुख देखकर वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए।
अस्पताल वाले विवाद से शुरू हुई थी तनातनी बता दें कि सारा विवाद एक दिन पहले शुरू हुआ था। सलमान खान ने सोशल मीडिया पर पैपराजी के रवैये पर कड़ा ऐतराज जताया था। अभिनेता ने आरोप लगाया था कि अस्पताल के बाहर उनके निजी पलों और दुख को जिस तरह कैमरे में कैद किया गया, वह बेहद असंवेदनशील था।
तस्वीर बड़ी या इंसान की जिंदगी? सलमान ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए सख्त लहजे में लिखा था, अगर मैं अस्पताल में दर्द में हूं और प्रेस उसे एंजॉय करे, तो यह गलत है। मैंने हमेशा मीडिया का सहयोग किया है, लेकिन मेरे दुख से अगर कोई पैसा कमाना चाहता है, तो यह बर्दाश्त नहीं होगा। क्या तस्वीर एक इंसान की जिंदगी से ज्यादा जरूरी है?
सलमान की दो टूक चेतावनी यही नहीं, सलमान ने चेतावनी देते हुए कहा था, अगली बार किसी के दुख पर ऐसा करने की कोशिश मत करना। अगर आपके परिवार का कोई अस्पताल में हो, तो क्या मैं ऐसा व्यवहार करूंगा?
इतना ही नहीं, अपने तीखे तेवर दिखाते हुए उन्होंने आगे जोड़ा, मैं 60 साल का हो गया हूं, लेकिन लड़ना नहीं भूला हूं। मुझे जेल भेजने की धमकी देते हो? हा हा।
फिलहाल, पैपराजी से माफी और सलमान की स्वीकृति के बाद माना जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच की कड़वाहट अब खत्म हो गई है।
Sorry bhai, sorry!
— Siddharth Mathur (@TheSidMathur) May 20, 2026
Paps apologize to Salman Khan for their behavior yesterday.#SalmanKhan pic.twitter.com/mS7KGF5ffB
बेंगलुरु में थमी तपिश: झमाझम बारिश से भीगा शहर, कई इलाकों में मिली राहत
मुंबई इंडियंस की एक और शर्मनाक हार: वो बचकाना गलती जिसने पलटा मैच का पासा
बरेली दंगे का वांटेड नेता फिल्मी अंदाज में गिरफ्तार, यूपी पुलिस ने उत्तराखंड से दबोचा
कॉकरोच जनता पार्टी : सोशल मीडिया पर तूफान, बीजेपी को पछाड़कर बने युवाओं की नई आवाज
हैदराबाद: चाय के बहाने बुलाकर सहपाठी के साथ दरिंदगी, इंजीनियरिंग छात्र गिरफ्तार
सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन का वीडियो वायरल: टिकट फॉर्म फाड़ने पर मचा बवाल, रेलवे ने बताई सच्चाई
झुलसाने वाली गर्मी और आंधी का दोहरा टॉर्चर : जानिए आपके राज्य में आज कैसा रहेगा मौसम
बकरीद से पहले हुमायूं कबीर का विवादास्पद ऐलान: कुर्बानी होकर रहेगी, चाहे कोई भी नियम बना ले
# CBSE 12वीं रिजल्ट विवाद: धुंधली कॉपियों और खराब स्कैनिंग पर छात्रों का फूटा गुस्सा
इंजेक्शन देखकर भी नहीं डरी यह नन्ही सिंघम , वीडियो देख लोग बोले- हमसे तो आज भी नहीं होता