लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर बेहद तीखा हमला बोला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर राहुल गांधी द्वारा इस्तेमाल किए गए गद्दार शब्द पर मंत्री भड़क गए और पलटवार करते हुए गांधी परिवार की पीढ़ियों को ही कटघरे में खड़ा कर दिया।
क्या है पूरा मामला? लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और आरएसएस के खिलाफ हाल ही में आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया था। इसी को लेकर लखनऊ में दिनेश प्रताप सिंह ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के लिए इस्तेमाल किए गए ये शब्द अक्षम्य हैं।
रायबरेली में गाली देने आए राहुल दिनेश प्रताप सिंह ने राहुल गांधी पर रायबरेली के अपमान का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, राहुल गांधी रायबरेली के सांसद हैं, लेकिन यहाँ आकर उन्होंने जनता का दुख-दर्द पूछने के बजाय सीधे पीएम मोदी को गाली देना और अडानी-अंबानी का नाम लेना शुरू कर दिया। रायबरेली की जनता का इससे क्या लेना-देना है?
गद्दार के घर गद्दार ही पैदा होगा मंत्री ने राहुल गांधी पर सीधा व्यक्तिगत हमला करते हुए कहा कि वे सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए ऐसी बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा, तुम्हारी पीढ़ियों ने भारत के साथ गद्दारी की है। गद्दार के घर में गद्दार ही पैदा होगा। गद्दार के घर मोदी पैदा नहीं होने वाले।
मैं सामने होता तो ईंट का जवाब पत्थर से देता दिनेश प्रताप सिंह ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि वे उस वक्त रायबरेली में मौजूद होते, तो राहुल गांधी को मुंहतोड़ जवाब देते। उन्होंने राहुल को बेवकूफ और विदेशी दलाल तक कह डाला। मंत्री ने सवाल उठाया कि क्या राहुल गांधी एक सांसद या नेता प्रतिपक्ष के रूप में आ रहे हैं, या फिर किसी विदेशी एजेंडे को लेकर।
राजनीतिक गरमाहट जारी रायबरेली से राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ चुके दिनेश प्रताप सिंह के इस बयान ने राज्य की सियासत में हलचल तेज कर दी है। भाजपा मंत्री के इस तीखे तेवर से साफ है कि आने वाले दिनों में कांग्रेस और भाजपा के बीच शब्दों की यह जंग और अधिक आक्रामक होने वाली है।
*VIDEO | Lucknow, Uttar Pradesh: Rahul Gandhi, his ancestors have been dishonest with the country, says BJP minister Dinesh Pratap Singh on Rahul Gandhi s remark against PM Modi.
— Press Trust of India (@PTI_News) May 20, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7)#Lucknow pic.twitter.com/mRZUeQKmXa
भीषण गर्मी का अग्निपथ : UP में 48 डिग्री के पार पारा, दिल्ली से राजस्थान तक झुलस रहा उत्तर भारत
NEET पर सरकार का महा-ऐक्शन : खुफिया एजेंसियों और टेक कंपनियों के साथ शिक्षा मंत्री की सीक्रेट मीटिंग
तंदूर बना उत्तर भारत: 48.2°C पर झुलसा बांदा, दिल्ली में अल नीनो का खौफ
वह 20 का होता तो टीम इंडिया में होता - वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी देख इंग्लैंड के दिग्गज ने खोली राज की बात
आउट होकर आपा खो बैठे सलमान आगा, ICC ने दिखाई लाल आंख
वैभव सूर्यवंशी की बचकानी हरकत: अवॉर्ड लेते ही मैदान पर उतारी पैंट, वीडियो हुआ वायरल
भारत-इटली के बीच नई स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप : व्यापार के साथ रक्षा संबंधों को मिली नई उड़ान
मैदान पर सरेआम उतारी पैंट, वैभव सूर्यवंशी के इस वायरल वीडियो की सच्चाई जानकर हैरान रह जाएंगे आप!
सॉफ्ट हिंदुत्व की राह पर अखिलेश यादव: क्या 2027 में प्रभु राम ही होंगे सपा की नैया के खेवनहार?
आईपीएल 2026: क्या मोहसिन खान बन गए हैं सुपरकिड वैभव सूर्यवंशी की सबसे बड़ी बाधा?