आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी से बड़े-बड़े गेंदबाजों के होश उड़ा दिए हैं। बुमराह से लेकर स्टार्क और रबाडा जैसे दिग्गज गेंदबाज भी उनके सामने बेबस नजर आए हैं। लेकिन, एक ऐसा गेंदबाज है जिसके सामने वैभव का तूफानी बल्ला पूरी तरह से खामोश हो जाता है।
कौन है वैभव का काल ? यह गेंदबाज कोई और नहीं, बल्कि लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहसिन खान हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो मोहसिन के खिलाफ वैभव का संघर्ष साफ झलकता है। उन्होंने मोहसिन की अब तक कुल 12 गेंदों का सामना किया है, जिसमें वे सिर्फ 2 रन ही बना सके हैं और सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि मोहसिन ने उन्हें दोनों मैचों में अपना शिकार बनाया है।
मेडेन ओवर का शिकार मोहसिन खान आईपीएल 2026 में इकलौते ऐसे गेंदबाज हैं, जिन्होंने वैभव के खिलाफ मेडेन ओवर फेंका है। राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की पहली भिड़ंत में मोहसिन ने वैभव को अपनी स्विंग और सटीक लाइन-लेंथ से बांधकर रखा। उस पूरे ओवर में वैभव एक भी रन नहीं बना सके और अंततः अपना विकेट गंवा बैठे।
अजेय लय पर लगा ब्रेक हाल ही में 19 मई को खेले गए सीजन के 64वें मुकाबले में भी यही कहानी दोहराई गई। वैभव 38 गेंदों में 93 रनों की तूफानी पारी खेल रहे थे, लेकिन मोहसिन ने क्रीज पर आते ही उनकी लय बिगाड़ दी और उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। इस सीजन में वैभव का स्ट्राइक रेट 236.33 का रहा है और उन्होंने 50 चौके व 53 छक्के जड़े हैं, लेकिन मोहसिन के सामने उनका पावर-हिटिंग अंदाज पूरी तरह फेल रहा है।
मोहसिन का शानदार फॉर्म 27 वर्षीय मोहसिन खान इस सीजन में घातक गेंदबाजी कर रहे हैं। उन्होंने 6 मैचों में 7.50 की इकॉनमी से 11 विकेट झटके हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हालिया मुकाबले में उन्होंने अपने आईपीएल करियर का पहला 5-विकेट हॉल लिया था। मोहसिन की ऊंचाई और सटीक स्विंग इस समय आईपीएल के कई बल्लेबाजों के लिए सिरदर्द बनी हुई है।
आमने-सामने के आंकड़े:
*MOHSIN KHAN vs VAIBHAV SOORYAVANSHI IN IPL :
— Maina Singh (@Maina_Singhx77) May 19, 2026
- 2 Innings.
- 12 Balls.
- 2 Runs.
- 2 Dismissals. pic.twitter.com/bs4LDi83dH
16 मैचों में 12 हार: क्या खत्म हुआ शान मसूद का युग? बांग्लादेश के हाथों ऐतिहासिक शर्मिंदगी के बाद उठे कप्तानी पर सवाल
बांग्लादेश के खिलाफ शर्मनाक हार: क्या शान मसूद छोड़ेंगे कप्तानी?
आईपीएल के नए स्टार वैभव सूर्यवंशी का बचपना वायरल: अवॉर्ड लेने के बाद मैदान पर ही किया कुछ ऐसा!
बॉलीवुड की काली सच्चाई: अमाल मलिक का सनसनीखेज खुलासा, बोले- 60 फिल्मों से निकाला गया
पीएम मोदी और मेलोनी का मेलोडी मोमेंट: इंटरनेट पर मचाया तहलका, 100 मिलियन के पार
धोनी और CSK का रिश्ता खत्म? ‘थाला’ का बड़ा फैसला, 2026 के बाद नजर नहीं आएंगे पीली जर्सी में!
पीएम मोदी का इटली दौरा: कैसे दुनिया का वाइन किंग बना इटली?
पागल हो क्या... : अस्पताल के बाहर पैपराजी पर भड़के सलमान खान, बोले- मैं लड़ना नहीं भूला
क्या ऋषभ पंत ने वैभव सूर्यवंशी को दी गाली? वायरल वीडियो और हकीकत का सच
रायबरेली में राहुल गांधी का बड़ा हमला: पीएम मोदी और अमित शाह को बताया गद्दार