देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG को लेकर सरकार अब पूरी तरह जीरो टॉलरेंस मोड में आ गई है। पेपर लीक की अफवाहों और सोशल मीडिया पर फैल रहे भ्रम के बीच, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने उच्च स्तरीय सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों के साथ एक अहम बैठक की है। सरकार का स्पष्ट संदेश है—परीक्षा की शुचिता से कोई समझौता नहीं होगा।
सुरक्षा का अभेद्य चक्र बैठक में केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने परीक्षा की सुरक्षा, निष्पक्षता और पारदर्शिता पर जोर दिया। इसमें सुरक्षा एजेंसियों, खुफिया विभाग और NTA के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा केंद्रों से लेकर डिजिटल सुरक्षा तक, हर स्तर पर कड़ी निगरानी रखी जाए। संभावित कमजोरियों की पहचान कर उन्हें समय रहते ठीक करने को कहा गया है ताकि किसी भी प्रकार की सेंधमारी की गुंजाइश न रहे।
Telegram और सोशल मीडिया को अल्टीमेटम सरकार की सबसे बड़ी चिंता सोशल मीडिया के जरिए फैल रही गलत जानकारियां हैं। शिक्षा मंत्रालय ने Meta, Google और Telegram के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर स्पष्ट निर्देश दिए हैं। जांच में सामने आया है कि परीक्षा से ठीक पहले कई Telegram चैनल सक्रिय होकर फेक पेपर लीक और भ्रामक कंटेंट फैलाते हैं। ये लिंक छात्रों को फर्जी ग्रुप्स और बॉट्स तक ले जाते हैं, जिससे माहौल खराब होता है। कंपनियों को इन पर नकेल कसने के लिए कहा गया है।
खुफिया एजेंसियों का बड़ा खुलासा खुफिया रिपोर्ट के अनुसार, कई संदिग्ध चैनल बेहद सीमित फोन नंबरों के जरिए संचालित हो रहे हैं, जो एक संगठित गिरोह की ओर इशारा करते हैं। इनका मुख्य मकसद छात्रों में डर पैदा कर परीक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करना है। शिक्षा मंत्री ने निर्देश दिए हैं कि ऐसे सभी फेक न्यूज फैलाने वाले नेटवर्क्स की पहचान कर उन्हें तुरंत ब्लॉक किया जाए।
छात्रों के लिए सरकार की अपील सरकार ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की विश्वसनीयता बनाए रखना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सोशल मीडिया कंपनियों को NTA और सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय में काम करने को कहा गया है ताकि भ्रामक जानकारी को तुरंत रोका जा सके।
साथ ही, छात्रों और अभिभावकों से भी संयम बरतने की अपील की गई है। सरकार ने कहा है कि बिना पुष्टि किए किसी भी वायरल मैसेज या पेपर लीक के दावों पर भरोसा न करें। केवल आधिकारिक वेबसाइटों और अधिकृत सूत्रों से मिली जानकारी को ही सच मानें।
#WATCH | Union Education Minister Dharmendra Pradhan chaired a high-level review meeting with Central Security and Intelligence Agencies regarding the upcoming NEET-UG Re-examination, stressing the need for heightened vigilance and foolproof security arrangements to ensure a… pic.twitter.com/gViPX20Qdy
— ANI (@ANI) May 20, 2026
बांदा में 48.2 डिग्री की तपिश: यूपी में भीषण लू का रेड अलर्ट , अगले 48 घंटे बरपाएंगे कहर
दिल्ली में मेरा भारत, मेरा योगदान : घर से काम कर रहे मंत्री-अधिकारी, ईंधन बचाने की मुहिम तेज
इटली की पीएम मेलोनी ने हिंदी में क्या कहा, जिसे सुन गदगद हो गए पीएम मोदी?
भारत-इटली की नई धुरी: आतंकवाद पर प्रहार और व्यापारिक रिश्तों की नई उड़ान
IPL प्लेऑफ का महा-गणित : मुंबई इंडियंस के हाथों में 3 टीमों का भविष्य, राजस्थान की बढ़ी टेंशन
आगे-आगे बाबा, पीछे-पीछे कूलर... जेल से बाहर आते ही संत रामपाल का VIP स्वैग वायरल
पीएम मोदी का इटली दौरा: कैसे दुनिया का वाइन किंग बना इटली?
आक्रामक राहुल का पीएम मोदी पर तंज: आर्थिक तूफान के मुहाने पर भारत और पीएम विदेश में बांट रहे टॉफी
जूनियर एनटीआर की ड्रैगन का टीजर रिलीज: क्या प्रशांत नील फिर दोहरा रहे हैं सालार और केजीएफ का फॉर्मूला?
IPL 2026: प्लेऑफ की आखिरी सीट के लिए जंग, क्या चमत्कार कर पाएगी KKR?