प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने आपसी संबंधों को विशेष रणनीतिक साझेदारी के स्तर पर ले जाने का ऐलान किया है। दोनों नेताओं ने वैश्विक सुरक्षा और आर्थिक विकास को लेकर एक साझा एजेंडा तैयार किया है।
आतंकवाद पर दो-टूक बात पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि भारत और इटली आतंकवाद को मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा मानते हैं। उन्होंने कहा, जिम्मेदार लोकतंत्र केवल आतंकवाद की निंदा नहीं करते, बल्कि उसके वित्तीय तंत्र को ध्वस्त करने के लिए ठोस कदम भी उठाते हैं। दोनों देशों ने आतंकवाद के वित्तपोषण (Terror Financing) के खिलाफ अपनी साझा पहल को दुनिया के लिए एक उदाहरण बताया है।
मिडिल ईस्ट और कूटनीति पर भारत का रुख पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) और यूक्रेन संघर्ष पर पीएम मोदी ने भारत का रुख दोहराया। उन्होंने कहा कि भारत और इटली का स्पष्ट मानना है कि किसी भी वैश्विक तनाव का समाधान युद्ध से नहीं, बल्कि बातचीत और कूटनीति (Dialogue and Diplomacy) के जरिए ही निकाला जा सकता है।
आर्थिक साझेदारी का महत्वाकांक्षी लक्ष्य भारत और इटली के बीच व्यापारिक संबंधों में नई तेजी देखी जा रही है। पीएम मोदी ने बताया कि भारत में 400 से अधिक इतालवी कंपनियां काम कर रही हैं। वहीं, पीएम मेलोनी ने द्विपक्षीय व्यापार को मौजूदा 14 अरब यूरो से बढ़ाकर 2029 तक 20 अरब यूरो तक ले जाने का लक्ष्य रखा है।
इनोवेट इंडिया और तकनीक का संगम दोनों देशों ने नवाचार (Innovation) पर विशेष जोर दिया है। इसके तहत नई दिल्ली में एक विशेष केंद्र स्थापित किया जाएगा। यह केंद्र दोनों देशों के स्टार्टअप्स, विश्वविद्यालयों, शोध संस्थानों और प्रतिभाशाली युवाओं को एक मंच प्रदान करेगा, जिससे तकनीकी और औद्योगिक सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।
रक्षा और समुद्री सहयोग पीएम मोदी ने कहा कि भारत और इटली के बीच रक्षा औद्योगिक रोडमैप तैयार किया गया है, जो सह-विकास और सह-उत्पादन का मार्ग प्रशस्त करेगा। समुद्री शक्तियों के रूप में दोनों देश शिपिंग, बंदरगाहों के आधुनिकीकरण, लॉजिस्टिक्स और ब्लू इकोनॉमी के क्षेत्र में मिलकर काम करने पर सहमत हुए हैं।
यह मुलाकात भारत-इटली के बीच बढ़ते भरोसे और भविष्य की साझा आकांक्षाओं का प्रतीक है, जो न केवल आर्थिक बल्कि वैश्विक सुरक्षा के मोर्चे पर भी एक महत्वपूर्ण मोड़ है।
#WATCH | Rome, Italy | PM Modi says, India and Italy agree that terrorism is a serious challenge to humanity.
— ANI (@ANI) May 20, 2026
Our shared initiative against terror financing has presented an important example before the entire world. India and Italy have given this clear message that… pic.twitter.com/K4TBQFlgbc
भारत-इटली की नई धुरी: आतंकवाद पर प्रहार और व्यापारिक रिश्तों की नई उड़ान
सीबीएसई 12वीं रिजल्ट: री-इवैल्यूएशन पोर्टल क्रैश, छात्र परेशान; बोर्ड ने दी सफाई
धोनी और CSK का रिश्ता खत्म? ‘थाला’ का बड़ा फैसला, 2026 के बाद नजर नहीं आएंगे पीली जर्सी में!
आउट होकर आपा खो बैठे सलमान आगा, ICC ने दिखाई लाल आंख
मैदान पर हेरा फेरी : रिजवान-लिटन की बहस में शांतो ने मारा बॉलीवुड का तड़का
ड्रैगन का तांडव: जूनियर एनटीआर और प्रशांत नील की जुगलबंदी ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
बादामी गुफा मंदिर में बवाल: ASI कर्मचारी को चप्पल पहने देख भड़की महिला, वीडियो हुआ वायरल
इटली की पीएम मेलोनी ने हिंदी में क्या कहा, जिसे सुन गदगद हो गए पीएम मोदी?
पीएम मोदी का मेलोडी सरप्राइज: इटली की पीएम मेलोनी को दी खास टॉफियां, वायरल हुआ वीडियो
आक्रामक राहुल का पीएम मोदी पर तंज: आर्थिक तूफान के मुहाने पर भारत और पीएम विदेश में बांट रहे टॉफी