नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं (Answer Sheets) की स्कैन कॉपी प्राप्त करने के लिए आवेदन प्रक्रिया तकनीकी खामियों में उलझ गई है। 19 मई से शुरू हुई इस प्रक्रिया के पहले ही दिन साइट के काम न करने से छात्रों में भारी आक्रोश है।
खामियों से जूझ रही वेबसाइट बोर्ड ने छात्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा शुरू की थी, लेकिन पोर्टल खुलते ही क्रैश हो गया। छात्र लगातार शिकायत कर रहे हैं कि वेबसाइट पर केवल SITE IS UNDER UPDATION का मैसेज दिखाई दे रहा है, जिससे वे अपने आवेदन जमा नहीं कर पा रहे हैं।
क्या बोला बोर्ड? मामले की गंभीरता को देखते हुए सीबीएसई ने आधिकारिक सर्कुलर जारी किया है। बोर्ड ने माना है कि सर्वर में तकनीकी समस्याएं आ रही हैं। बोर्ड ने जानकारी दी है कि विशेषज्ञों की एक टीम इस पर काम कर रही है और उम्मीद जताई है कि वेबसाइट आज (20 मई) दोपहर 2 बजे तक पूरी तरह चालू हो जाएगी। बोर्ड ने छात्रों से धैर्य रखने की अपील की है।
सोशल मीडिया पर भड़के छात्र सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर छात्र बोर्ड की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। छात्रों ने पोर्टल क्रैश, लोडिंग इश्यूज और पेमेंट फेल होने जैसी समस्याओं को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया है। कई छात्रों का कहना है कि रिजल्ट के बाद पहले ही वे तनाव में हैं और अब आवेदन प्रक्रिया में हो रही देरी उनकी मुश्किलें और बढ़ा रही है।
छात्रों को सलाह सीबीएसई ने छात्रों से आग्रह किया है कि जैसे ही पोर्टल दोबारा सक्रिय हो, वे तुरंत अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। तकनीकी बाधाओं के कारण छात्रों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे अंतिम समय की भीड़ से बचें।
खबर अपडेट हो रही है...
Till time the CBSE Class 12 answerbook site is not working. Unbelievable. https://t.co/e2uWjYIJyb#cbse #Class12results #osm #CBSEResults pic.twitter.com/lFun12YC6y
— Debashis Biswas (@Biswas8D) May 20, 2026
लाइव टीवी पर फिसली ऋषभ पंत की जुबान: क्या हार का गुस्सा या बीसीसीआई से नाराजगी?
बंगाल में धर्म आधारित आरक्षण का अंत: सुवेंदु सरकार ने बदली OBC कोटे की पूरी तस्वीर
मैदान पर हेरा फेरी : रिजवान-लिटन की बहस में शांतो ने मारा बॉलीवुड का तड़का
सड़क पर नमाज बनाम त्योहार: योगी के बयान पर गरमाई सियासत, नेशनल कॉन्फ्रेंस सांसद ने पूछे तीखे सवाल
T20 वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड को बड़ा झटका, कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज सीरीज से बाहर
पीएम मोदी के एक शब्द पर फिदा हुईं आइसलैंड की पीएम, वीडियो देख हैरान रह गए लोग
ओवरएक्टिंग के 50 रुपये काटो : मैदान पर भिड़े रिजवान और लिटन दास, बांग्लादेशी टीम ने जमकर उड़ाया मजाक
खाद संकट पर पीएम मोदी से भिड़े सीएम जोसेफ विजय, तत्काल आपूर्ति की लगाई गुहार
घर बनेगा कूल-कूल : बिना AC के तपती गर्मी में भी घर को रखें शिमला जैसा ठंडा
मैदान पर भिड़े रिजवान और लिटन दास: एक्टिंग बंद कर बल्लेबाजी पर ध्यान दो , स्टंप माइक में कैद हुई तीखी नोकझोंक