ICC वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी करने जा रही इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं। टूर्नामेंट के आगाज से ठीक पहले टीम की कप्तान और स्टार ऑलराउंडर नैट साइवर-ब्रंट चोट के कारण भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली अहम टी20 सीरीज से बाहर हो गई हैं।
नैट साइवर-ब्रंट को इंग्लैंड के घरेलू वनडे टूर्नामेंट के दौरान बाएं पैर की पिंडली (calf) में गंभीर चोट लगी थी। स्कैन रिपोर्ट के बाद क्रिकेट बोर्ड ने पुष्टि की है कि उन्हें ठीक होने के लिए लंबे रिहैब की जरूरत है। बोर्ड का पूरा ध्यान उन्हें वर्ल्ड कप से पहले फिट करने पर है। उनकी अनुपस्थिति में उपकप्तान चार्ली डीन टीम की कमान संभालेंगी।
इंग्लैंड को एक और तगड़ा झटका अनुभवी बल्लेबाज डैनी व्याट-हॉज के रूप में लगा है। वह माँ बनने वाली हैं, जिसके चलते वह न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगी। इन दो प्रमुख खिलाड़ियों के बाहर होने से टीम का संतुलन बिगड़ गया है। इनकी जगह माया बूचियर और चारिस पावेली को न्यूजीलैंड सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है।
12 जून से शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ग्रुप-2 में है। टीम अपने अभियान की शुरुआत श्रीलंका के खिलाफ करेगी। नैट साइवर-ब्रंट का बाहर होना टीम के लिए किसी बड़े सिरदर्द से कम नहीं है, क्योंकि वह बल्ले और गेंद दोनों से मैच का रुख बदलने में माहिर हैं। टीम मैनेजमेंट और फैंस की निगाहें अब पूरी तरह से उनकी रिकवरी पर टिकी हैं।
चार्ली डीन (कप्तान), लॉरेन बेल, एलिस कैप्सी, टिली कोर्टीन-कोलमैन, सोफिया डंकले, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन फाइलर, डैनी गिब्सन, एमी जोन्स, फ्रेया केम्प, हीथर नाइट, लिन्से स्मिथ, इसी वोंग, माइया बुशियर, चारिस पावेली।
नैट साइवर-ब्रंट (कप्तान), लॉरेन बेल, एलिस कैप्सी, टिली कोर्टिन-कोलमैन, चार्ली डीन, सोफिया डंकली, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन फिलर, डैनी गिब्सन, एमी जोन्स, फ्रेया केम्प, हीथर नाइट, लिन्सी स्मिथ, इसी वोंग, डैनी व्याट-हॉज।
England Women Squad Update 👇
— England Cricket (@englandcricket) May 19, 2026
Our captain, Nat-Sciver-Brunt has been ruled of the India and New Zealand squads as she continues to rehab a sustained calf tear 💔
Maia Bouchier and Charis Pavely have been called up to the New Zealand series T20 squads as cover.
Danni… pic.twitter.com/thdi9AliUv
जया बच्चन ने ऐश्वर्या से पहले किसे माना था अपनी बहू? इस पुराने वीडियो ने खोली राज की परतें
इंसाफ की खातिर कमिश्नर दफ्तर पहुंचा जवान: मां का कटा हाथ थर्माकोल डिब्बे में लेकर मांगी मदद
क्या सड़क पर नमाज पढ़ना जायज है? मुस्लिम सांसद का बड़ा बयान
दिल्ली: पत्नी और सास ने मिलकर पति को जिंदा जलाया, अफेयर के शक पर खौफनाक वारदात
IPL में नजरअंदाज, अब टीम इंडिया के लिए तहलका मचाएंगे गुजरात टाइटंस के ये 2 स्टार
जुगाड़ का ऐसा नमूना नहीं देखा होगा: पंचर ढूंढने के लिए अपनाई गजब की तकनीक
कैलिफोर्निया की मस्जिद में खून की होली: किशोर हमलावरों ने बरपाया कहर, 3 की मौत
बंगाल की राजनीति में हड़कंप: TMC के पुष्पा ने फाल्टा सीट से किया सरेंडर, सीएम शुभेंदु अधिकारी के वादे का असर
ओस्लो में भारत की बड़ी रणनीतिक चाल: PM मोदी ने नॉर्डिक देशों के साथ खोले निवेश और टेक्नोलॉजी के नए द्वार
यूपी के किशोर का कश्मीर में जबरन धर्मांतरण? बिजनौर के युवक की आपबीती से मचा हड़कंप