पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। फाल्टा विधानसभा सीट से टीएमसी के उम्मीदवार जहांगीर खान ने री-पोलिंग से ठीक पहले चुनावी मैदान से हटने का ऐलान कर दिया है। 21 मई को होने वाली वोटिंग से पहले उनके इस फैसले ने टीएमसी को बैकफुट पर ला खड़ा किया है।
अभिषेक बनर्जी के करीबी हैं जहांगीर खान जहांगीर खान को टीएमसी के शीर्ष नेतृत्व और अभिषेक बनर्जी के बेहद करीबी नेताओं में गिना जाता है। ऐसे में उनका अचानक मैदान छोड़ना पार्टी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। जहांगीर खान के इस आत्मसमर्पण ने सियासी गलियारों में कई तरह की चर्चाओं को जन्म दिया है।
शुभेंदु अधिकारी का स्पेशल पैकेज बना वजह खुद को चुनाव से अलग करने के फैसले पर जहांगीर खान ने सफाई दी है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, मैं फाल्टा का बेटा हूं और चाहता हूं कि यहां शांति रहे और विकास हो। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी फाल्टा के विकास के लिए एक स्पेशल पैकेज दे रहे हैं। इसी वजह से मैं खुद को इस चुनाव से अलग कर रहा हूं।
कौन हैं पुष्पा और क्या है विवाद? जहांगीर खान का नाम तब सुर्खियों में आया था जब उन्होंने खुद को पुष्पा बताया था। विधानसभा चुनाव के दौरान फाल्टा सीट पर उनका टकराव आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा से हुआ था। उस समय शर्मा को सिंघम और खुद को पुष्पा कहकर उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। मतदान के दौरान ईवीएम पर बीजेपी का सिंबल चिपके होने के आरोपों के बाद चुनाव आयोग ने यहां चुनाव रद्द कर री-पोलिंग का आदेश दिया था।
अब क्या है फाल्टा का समीकरण? टीएमसी ने जहांगीर खान के फैसले को पूरी तरह उनका निजी मामला बताया है। वहीं, पार्टी का आरोप है कि पुलिस उनके कार्यकर्ताओं को परेशान कर रही है और चुनाव आयोग मूकदर्शक बना हुआ है। अब इस सीट पर बीजेपी ने देबांशु पांडा को अपना उम्मीदवार बनाया है। फाल्टा सीट पर 2011 से टीएमसी का दबदबा रहा है, लेकिन अब स्थानीय समीकरण पूरी तरह बदलते नज़र आ रहे हैं। इस सीट पर सीपीआईएम से शंभू कुर्मी और कांग्रेस से अब्दुर रज्जाक भी मुकाबले में हैं।
VIDEO | South 24 Parganas: Addressing a press conference, TMC leader Jahangir Khan said,
— Press Trust of India (@PTI_News) May 19, 2026
I am the son of Falta and I want Falta to be at peace and grow. Our CM Suvendu Adhikari is giving a special package for the development of Falta, which is why I am separating myself from… pic.twitter.com/R95Lw7DpHo
मुंबई के युवक का सनसनीखेज दावा: क्या आपका FASTag भी है खतरे में?
समिट में संबंध शब्द का जादू: पीएम मोदी की बात सुनकर क्यों मुस्कुरा उठीं आइसलैंड की प्रधानमंत्री?
खंडित मूर्तियों का अब होगा सम्मानजनक विसर्जन : दिल्ली सरकार बनाएगी विशेष कलेक्शन सेंटर्स
बिहार: सहयोग शिविर में अधिकारियों की बेरुखी, फरियादी घंटों करते रहे इंतजार
बाइक पर लगाया ट्रेन का हॉर्न , चंद मिनटों की हीरोपंती पर पुलिस ने ऐसे निकाला सारा भूत
ओवरएक्टिंग के 50 पैसे काटेंगे - मैदान पर रिजवान और लिटन दास के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा
बिहार में लौटा भीषण गर्मी का दौर: छपरा में स्कूल बंद, लू की चपेट में कई जिले
CBSE 12वीं रिवैल्यूएशन: आवेदन में आ रही तकनीकी दिक्कतों से छात्र परेशान, बोर्ड ने बढ़ाई तारीख
क्या कॉकरोच जनता पार्टी से बदलेगी देश की सियासत? 40 हजार युवाओं ने थामा हाथ
आईपीएल 2026: शतक के चक्कर में मिचेल मार्श ने साथी को कराया रन आउट, फिर खुद बने शर्मनाक रिकॉर्ड का हिस्सा