केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 12वीं की रिवैल्यूएशन और रीचेकिंग प्रक्रिया शुरू होते ही विवादों में घिर गई है। पहले ही दिन से वेबसाइट और भुगतान संबंधी समस्याओं ने छात्रों और अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है।
वेबसाइट ने पहले ही दिन दिया धोखा 19 मई को जैसे ही आवेदन विंडो खुली, छात्रों को भारी तकनीकी खामियों का सामना करना पड़ा। घंटों तक वेबसाइट पर सर्वर एरर की समस्या बनी रही। कई छात्रों ने बताया कि अप्लाई नाउ का बटन गायब था, तो कहीं पेज लोड न होने से आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी।
पैसे कटे पर स्टेटस ‘फेल्ड’, छात्रों में भारी असमंजस सबसे गंभीर समस्या ऑनलाइन पेमेंट को लेकर सामने आई है। कई उम्मीदवारों के बैंक खाते से शुल्क कटने के बावजूद, सीबीएसई पोर्टल पर स्टेटस फेल्ड या पेंडिंग दिखाई दे रहा है।
इस स्थिति ने छात्रों को दोहरे संकट में डाल दिया है। उन्हें डर है कि यदि वे दोबारा भुगतान नहीं करते, तो उनका आवेदन अधूरा मानकर निरस्त कर दिया जाएगा। वहीं, दोबारा भुगतान करने पर उन्हें आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।
सोशल मीडिया पर शिकायतों का अंबार रिजल्ट के तनाव के बीच इन तकनीकी गड़बड़ियों ने छात्रों की मानसिक परेशानी बढ़ा दी है। सोशल मीडिया पर छात्र लगातार अपनी समस्याएं साझा कर रहे हैं और पोर्टल की खामियों को तुरंत ठीक करने की मांग कर रहे हैं। छात्रों का कहना है कि बोर्ड को ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए थी जो इतने बड़े दबाव को झेल सके।
राहत: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी छात्रों की लगातार आ रही शिकायतों और तकनीकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए, सीबीएसई ने आवेदन की अंतिम तिथि में बदलाव किया है। अब छात्र 23 मई 2026 तक रिवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकेंगे। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अन्य सभी नियम और शर्तें यथावत रहेंगी।
CBSE IMPORTANT UPDATE
— CBSE HQ (@cbseindia29) May 19, 2026
Extension of Date for Obtaining Scanned Copies of Evaluated Answer Books - Class XII Board Examinations 2026
⏳ Extended Till: 23 May 2026
(Previously: 22 May 2026)
Students may utilise the extended timeline to apply.
All other terms & conditions remain… pic.twitter.com/xwO63yxzOI
मंदिरों के सोने पर सरकार की सर्जिकल स्ट्राइक? जानिए वायरल दावे की सच्चाई
ओवरएक्टिंग के 50 रुपये काटो : मैदान पर भिड़े लिटन दास और रिजवान, वीडियो वायरल
बेंगलुरु में बारिश का कहर: सड़कें बनीं स्विमिंग पूल , घंटों रेंगता रहा ट्रैफिक
दिल्ली-NCR में दोहरी मार: झुलसाती गर्मी के बीच दम घोंटने लगी हवा, GRAP-1 लागू
मां का कटा हाथ लेकर इंसाफ की गुहार: ITBP जवान की दर्दभरी दास्तां ने कानपुर को दहलाया
लखनऊ में रील का खतरनाक जुनून: चलती स्कूटी पर पालथी मारकर बैठा युवक, मचा बवाल
समय रैना के शो में आलिया-शरवरी की ग्रैंड एंट्री, वायरल फोटो ने इंटरनेट पर मचाई हलचल
फिर से हमले की धमकी: ट्रंप के कड़े तेवर और UAE में ड्रोन हमलों से दहला मध्य पूर्व
आतंकवाद पर PM मोदी की दो टूक: नो कॉम्प्रोमाइज, नो डबल स्टैंडर्ड्स
बॉक्स ऑफिस पर करुप्पु का जलवा: सीएम विजय ने सूर्या और तृषा की फिल्म को दी बधाई