भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ 6 जून से शुरू होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में दो ऐसे युवा खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जिन्हें हाल ही में संपन्न हुए IPL सीजन में गुजरात टाइटंस की ओर से खेलने के पर्याप्त मौके नहीं मिले थे।
बेंच पर बैठे रहे, अब टीम इंडिया में मिली एंट्री यह देखना दिलचस्प है कि शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस में ये खिलाड़ी लंबे समय तक बेंच गरम करते रहे, लेकिन अपनी मेहनत के दम पर इन्होंने राष्ट्रीय चयनकर्ताओं का दरवाजा खटखटाया है। अब यही दोनों खिलाड़ी शुभमन गिल की ही कप्तानी में टेस्ट क्रिकेट में अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे।
मानव सुथार: संघर्ष से टीम इंडिया तक का सफर 23 साल के बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार को रवींद्र जडेजा की जगह टीम में शामिल किया गया है। IPL 2025 में एक भी मैच न खेलने वाले और 2026 में केवल 4 मैचों में नजर आने वाले मानव के लिए यह राह आसान नहीं थी। उन्हें घरेलू टूर्नामेंट में भी कई बार नजरअंदाज किया गया।
हालांकि, ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ टेस्ट मैच में 5 विकेट लेकर उन्होंने अपनी काबिलियत साबित की। मानव का फर्स्ट-क्लास रिकॉर्ड बेहतरीन है, जहां उन्होंने 29 मैचों में 129 विकेट चटकाए हैं। इसमें 6 बार पांच विकेट और 3 बार मैच में 10 विकेट लेने का कारनामा भी दर्ज है।
गुरनूर बराड़: तेज गेंदबाजी और बल्लेबाजी का ऑलराउंड पैकेज गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ को भी भारतीय टेस्ट और वनडे टीम में जगह मिली है। 25 साल के गुरनूर को IPL 2026 में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला, लेकिन घरेलू क्रिकेट में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है।
पंजाब के लिए खेलने वाले गुरनूर एक बेहतरीन पेसर होने के साथ-साथ निचले क्रम में बल्लेबाजी करने में भी सक्षम हैं। उन्होंने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में अब तक एक अर्धशतक के साथ 304 रन बनाए हैं और लगातार अपनी सटीक लाइन-लेंथ से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया है।
अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, देवदत्त पडिक्कल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे और ध्रुव जुरेल।
🚨 News 🚨
— BCCI (@BCCI) May 19, 2026
Presenting #TeamIndia s squads for the @IDFCFIRSTBank Test match and the 3️⃣-match ODI series against Afghanistan in June 🙌#INDvAFG pic.twitter.com/hFiABALLld
महंगाई का नया झटका: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उछाल, आम आदमी की जेब पर भारी असर
ओवरएक्टिंग के 50 रुपये काटो : मैदान पर भिड़े लिटन दास और रिजवान, वीडियो वायरल
पुणे पोर्श कांड: सिस्टम बिक चुका है, धीरे-धीरे सब छूट रहे , बेटे को खोने वाली मां की न्याय के लिए गुहार
11 साल बाद जेल से रिहा हुए संत रामपाल का शाही अंदाज वायरल, चलते कदमों के साथ चलते रहे कूलर!
भारत का हीटवेव संकट: क्या हमारा देश अब आग की भट्टी बनता जा रहा है?
समय रैना के इंडियाज गॉट लेटेंट 2 में आलिया-शरवरी की एंट्री, फिल्म प्रमोशन को लेकर छिड़ा विवाद
मेरा शरीर कमजोर है ... क्या धोनी ने कर दिया आईपीएल को अलविदा?
आतंकवाद पर PM मोदी की दो टूक: नो कॉम्प्रोमाइज, नो डबल स्टैंडर्ड्स
सावधान! आपकी गाड़ी का फास्टैग हो सकता है हाइजैक , ड्राइवर कर सकते हैं बड़ा खेल
जिम कॉर्बेट का चमत्कारी वीडियो: हथिनी ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म, वन्यजीव विशेषज्ञों में खुशी की लहर