टेलीविजन के सबसे चर्चित और चहेते कपल करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश एक बार फिर सुर्खियों में छा गए हैं। हाल ही में नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो देसी ब्लिंग के फिनाले एपिसोड में करण ने कुछ ऐसा किया, जिसने फैंस का दिल जीत लिया है।
दुबई में हुआ ग्रैंड प्रपोजल दुबई के एक शानदार रिजॉर्ट में करण ने तेजस्वी के लिए एक बेहद खास सरप्राइज प्लान किया था। इस पल को यादगार बनाने के लिए करण ने रॉयल अंदाज चुना। उन्होंने नीले रंग की शेरवानी और लाल पगड़ी पहनी थी, जबकि तेजस्वी वेस्टर्न आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
Will You Marry Me देख छलके आंसू शो के दौरान करण, तेजस्वी को एक स्टेज पर ले गए जहां पानी के बीच बड़े अक्षरों में Will You Marry Me लिखा हुआ था। इसे देखते ही तेजस्वी की आंखें भर आईं। वह खुशी से कांपती हुई नजर आईं और उन्होंने करण से अपने हाथ थामने को कहा।
रिश्ते की कसम और इमोशनल स्पीच प्रपोज करने से पहले करण ने एक भावुक स्पीच दी। उन्होंने याद किया कि कैसे बिग बॉस के घर में मिले इस रिश्ते को लोग फेक कहते थे। करण ने कहा, चार साल में हमने हर मुश्किल का सामना साथ किया है। तुम्हारे साथ बिताए हर साल ने मेरे लिए प्यार का मतलब बदल दिया है।
घुटनों पर बैठकर पहनाई डायमंड रिंग स्पीच के बाद करण ने पंजाबी में कुछ रोमांटिक लाइन्स कहीं और घुटनों पर बैठ गए। उन्होंने जैसे ही तेजस्वी को बड़ी सी डायमंड रिंग दिखाई, एक्ट्रेस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने तुरंत हां कहा और भावुक होकर करण को गले लगा लिया।
फैंस के लिए ड्रीम मोमेंट तेजस्वी ने करण को अपना हैप्पी प्लेस बताया। इस रोमांटिक पल का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है। लंबे समय से इस कपल की शादी का इंतजार कर रहे फैंस इस वीडियो को देखकर बेहद खुश हैं और सोशल मीडिया पर तेज-रण पर प्यार बरसा रहे हैं।
Finally 💍... TejRan 😍#TejasswiPrakash #KaranKundra pic.twitter.com/oNqzPOWCTS
— THE GOSSIP QUEEN👸 (@TheGossipQueeen) May 20, 2026
IPL मैच में नीट का शोर: बैनर लहराकर NSUI ने NTA को घेरा
अमेरिका में रोंगटे खड़े कर देने वाला विमान हादसा: उड़ान के दौरान हवा में टूटा इंजन, 15 लोगों की मौत
राहुल हताश होकर बोल रहे हैं बेतुकी बातें, नितिन नवीन का करारा प्रहार
ट्विशा शर्मा मौत मामला: जांच पर उठे गंभीर सवाल, दूसरे पोस्टमार्टम की मांग पर अड़ा परिवार
हाउसिंग सोसायटियों का बिल्डर राज खत्म: अब खुद करें पुनर्विकास, सरकार देगी पूरा फंड
बांद्रा में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर: उग्र भीड़ पर लाठीचार्ज, इलाका छावनी में तब्दील
CBSE का ऑन-स्क्रीन संकट: पोर्टल क्रैश और खराब रिजल्ट से छात्रों में उबाल, उठाई बहिष्कार की मांग
Google I/O 2026: गूगल का एजेंटिक धमाका, सामने आए 10 क्रांतिकारी AI बदलाव
20 रुपये की पानी की बोतल और 85 रुपये की डिलीवरी: कंपनी का घाटे वाला गणित देख दंग रह गए लोग
लाइव टीवी पर फिसली ऋषभ पंत की जुबान: क्या हार का गुस्सा या बीसीसीआई से नाराजगी?