एआईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के हालिया बयानों पर मोर्चा खोल दिया है। ओवैसी ने रिजिजू को अल्पसंख्यक विरोधी करार देते हुए उन पर दुष्प्रचार करने का आरोप लगाया है।
क्या है पूरा विवाद? दरअसल, नई दिल्ली में राज्य अल्पसंख्यक आयोगों के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए रिजिजू ने कहा था कि भारत अल्पसंख्यकों के लिए दुनिया का सबसे सुरक्षित और समावेशी देश है। उन्होंने पड़ोसी देशों का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां के अल्पसंख्यक भारत में शरण लेते हैं, जबकि भारत में मुस्लिम आबादी दुनिया में छठे स्थान पर है।
ओवैसी का गणित वाला सवाल रिजिजू के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए ओवैसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक सीधा सवाल पूछा। उन्होंने लिखा, किरेन रिजिजू के लिए एक आसान सा गणित का सवाल है, इनमें से बड़ा क्या है- 79.8% या 14%?
ओवैसी ने तर्क दिया कि यदि हिंदू बहुसंख्यक हैं, तो हर गैर-हिंदू समूह स्वतः ही अल्पसंख्यक समुदाय की श्रेणी में आता है। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री अनुच्छेद 30 के तहत मिलने वाले मुसलमानों के मौलिक अधिकारों को छीनने के लिए गलत नैरेटिव सेट कर रहे हैं।
हिंदी भाषी वाला तर्क ओवैसी ने रिजिजू के तर्कों को गलत बताते हुए एक उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि यदि रिजिजू का तर्क मान लिया जाए, तो हिंदी भाषी लोग उन राज्यों में अल्पसंख्यक नहीं माने जाएंगे जहां हिंदी नहीं बोली जाती, क्योंकि उनकी कुल संख्या कनाडा और अमेरिका की जनसंख्या से भी अधिक है।
रिजिजू ने क्या दिया था तर्क? केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने अपनी बात रखते हुए कहा था कि भारत में मुस्लिमों की आबादी इतनी बड़ी है कि अगर इसे एक देश माना जाए तो यह दुनिया का छठा सबसे बड़ा देश होगा। वहीं, उन्होंने पारसी समुदाय की कम आबादी का जिक्र करते हुए कहा कि इतनी कम संख्या होने के बावजूद उन्हें अल्पसंख्यक का दर्जा मिला है, जो भारत की समावेशिता को दर्शाता है।
फिलहाल, इस जुबानी जंग ने देश में अल्पसंख्यक दर्जे और जनसंख्या के आंकड़ों पर एक नई बहस को जन्म दे दिया है।
Simple math question for @KirenRijiju what is bigger? 79.8% or 14%? If Hindus are the majority community, then every non-Hindu group is a minority community. The minister is indulging in propaganda to deny Muslims their fundamental rights under Article 30. If we accept the… pic.twitter.com/j1jj1jVIGC
— Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) May 19, 2026
ट्विशा शर्मा केस: एम्स दिल्ली में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग, पोस्टमार्टम रिपोर्ट की विसंगतियों पर खड़े हुए गंभीर सवाल
Google I/O 2026: अब चश्मे से होगा दुनिया का काम, Gemini AI के साथ लॉन्च हुए स्मार्ट ग्लास
मोर्चरी में सड़ रहा ट्विशा शर्मा का शव, भोपाल पुलिस की खौफनाक चिट्ठी से परिवार को सदमा
सड़क पर नमाज बनाम त्योहार: योगी के बयान पर गरमाई सियासत, नेशनल कॉन्फ्रेंस सांसद ने पूछे तीखे सवाल
हार के बाद आपा खो बैठे ऋषभ पंत: ड्रेसिंग रूम की हताशा या मैदान का तनाव?
आखिर ये Melodi इतनी चॉकलेटी क्यों है? इटली में पीएम मोदी के गिफ्ट की चर्चा
भारत-इटली की नई ग्लोबल केमिस्ट्री : पीएम मोदी और मेलोनी ने साझा ब्लॉग में खोला 2029 का बड़ा विजन
मेलोडी इतनी चॉकलेटी क्यों है? इटली तक पहुंचा 90 के दशक का वो इमोशन जिसे पीएम मोदी ने दिया तोहफा
दिल्ली-NCR में 46 डिग्री की तपिश से टॉर्चर , 19 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट
अस्पताल के बाहर आपा खो बैठे सलमान खान: पैपराजी पर भड़के भाईजान , कहा- पागल हो क्या?