हार के बाद आपा खो बैठे ऋषभ पंत: ड्रेसिंग रूम की हताशा या मैदान का तनाव?
News Image

जयपुर में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली करारी शिकस्त के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कैंप में तनाव साफ देखा जा सकता है। 220 रन का विशाल स्कोर खड़ा करने के बावजूद टीम को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद कप्तान ऋषभ पंत अपना संयम खो बैठे और पोस्ट-मैच इंटरव्यू के दौरान एक विवादित टिप्पणी कर दी।

मैच हाथ से कैसे फिसला? मैच के बाद पंत ने हार का विश्लेषण करते हुए माना कि टीम ने बल्लेबाजों के अनुकूल पिच पर आखिरी ओवरों में पर्याप्त रन नहीं बनाए। उन्होंने कहा, बीच के और आखिरी ओवरों में जोफ्रा आर्चर की गेंदबाजी लाजवाब थी। हमें ऐसी पिच पर 10-15 रन और बनाने चाहिए थे, जिससे गेंदबाजों को थोड़ा और कुशन मिलता।

गेंदबाजों की मुश्किल और कमी पंत ने स्वीकार किया कि ऐसी फ्लैट पिच पर गेंदबाजों के पास गलती की गुंजाइश लगभग शून्य थी। उन्होंने टीम में अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की कमी पर भी खुलकर बात की। पंत ने कहा, अनुभव रातों-रात नहीं आता। दबाव वाले पलों में अनुभव ही आपको दूसरों से आगे रखता है, जिसकी कमी हमें आज खल रही है।

पंत का बिगड़ा आप : अश्लील भाषा का इस्तेमाल टीम की लगातार हार से बौखलाए पंत ने अपनी टीम का बचाव करते हुए कहा कि हम एक मजबूत यूनिट हैं और हम पर यह हार भारी पड़ रही है। अपनी बात खत्म करते समय पंत ने गुस्से में एक अभद्र और अश्लील शब्द का इस्तेमाल किया।

सोशल मीडिया पर पंत के इस बयान का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इसे कप्तानी के दबाव और टीम के खराब प्रदर्शन से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि, पंत की ओर से इस पर अभी तक कोई सफाई नहीं आई है, लेकिन उनकी यह हताशा साफ दर्शाती है कि एलएसजी के खेमे में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

ताइवान में भारतीयों के खिलाफ नफरत का जहर : चुनावी फायदे के लिए सरेआम किया तिरंगे का अपमान

Story 1

क्या है ‘प्रगति 2026’? हिंद महासागर के 12 देशों के साथ भारत ने शुरू किया महा-युद्धाभ्यास

Story 1

ओवरएक्टिंग के 50 रुपये काटो : मैदान पर भिड़े रिजवान और लिटन दास, बांग्लादेशी टीम ने जमकर उड़ाया मजाक

Story 1

पहले भारतीय को मारो : नॉर्वे के राजनयिक की घृणित टिप्पणी और पत्रकार की बदसलूकी का सच

Story 1

जयपुर में वैभव सूर्यवंशी का स्कूल बॉय क्लास : राजस्थान की धमाकेदार जीत और टॉप-4 में एंट्री

Story 1

दिल्ली-NCR में दोहरी मार: झुलसाती गर्मी के बीच दम घोंटने लगी हवा, GRAP-1 लागू

Story 1

गोविंदा के टूटे दांत पर मचा बवाल: ट्रोल्स को फैंस ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Story 1

ऋषभ पंत से उपकप्तानी छिनने पर मचा बवाल: गंभीर और अगरकर के दोहरे मापदंड पर उठे सवाल!

Story 1

बिहार में लौटा भीषण गर्मी का दौर: छपरा में स्कूल बंद, लू की चपेट में कई जिले

Story 1

शॉपिंग मॉल में पत्नी के सामने पति के साथ शर्मनाक हरकत, फिर जो हुआ उसे देख दंग रह गए लोग!