भारत विरोधी एजेंडे का काला सच नॉर्वे से भारत के खिलाफ लगातार नफरत भरे सुर सुनाई दे रहे हैं। हाल ही में नॉर्वे की एक महिला पत्रकार हेले लिंग ने पीएम मोदी के साथ बदसलूकी की कोशिश की। इसके अलावा, एक पूर्व राजनयिक का भारतीयों के प्रति नस्लीय नफरत से भरा बयान भी सामने आया है, जिसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नॉर्वे की छवि पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
एपस्टीन फाइल्स में छिपी नफरत खुलासा हुआ है कि नॉर्वे के पूर्व राजनयिक और इंटरनेशनल पीस इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष रह चुके टेरजे रोड-लार्सन ने भारतीयों के खिलाफ बेहद शर्मनाक टिप्पणी की थी। कुख्यात यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जुड़े दस्तावेजों में उनका एक ईमेल मिला, जिसमें उन्होंने लिखा, क्या तुमने वह कहावत सुनी है कि अगर तुम्हें एक भारतीय और एक सांप मिले, तो पहले भारतीय को मारो। यह ईमेल 2015 का है, जो अब सार्वजनिक हुआ है।
राजनयिक का विवादों से पुराना नाता टेरजे रोड-लार्सन संयुक्त राष्ट्र के दूत भी रह चुके हैं। हालांकि, जेफ्री एपस्टीन के साथ उनके गहरे संबंधों के कारण 2020 में उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। उन्होंने खुद स्वीकार किया था कि एपस्टीन को सजा मिलने के बाद भी उसके साथ संपर्क बनाए रखना उनकी बड़ी भूल थी। उनकी यह टिप्पणी न केवल उनकी संकीर्ण मानसिकता को दर्शाती है, बल्कि एक जिम्मेदार पद पर रहे व्यक्ति की घृणित सोच को भी उजागर करती है।
पत्रकार की बदसलूकी का कड़ा जवाब उधर, डैग्सविसन मीडिया संस्थान से जुड़ी पत्रकार हेले लिंग ने पीएम मोदी की नॉर्वे यात्रा के दौरान मानवाधिकार का राग अलापते हुए मंच पर बदसलूकी करने की कोशिश की। जवाब में भारतीय दूतावास ने उन्हें प्रेस ब्रीफिंग में आमंत्रित किया, लेकिन वहां भी वह सिर्फ तमाशा बनाने की कोशिश करती रहीं।
भारत ने लोकतंत्र पर दिया करारा उपदेश विदेश मंत्रालय के सचिव सिबी जॉर्ज ने इस एजेंडे को आड़े हाथों लिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा और जीवंत लोकतंत्र है। उन्होंने कहा, कुछ अज्ञानी गैर-सरकारी संगठनों और प्रायोजित रिपोर्टों को पढ़ने वाले लोग अक्सर भारत पर सवाल उठाते हैं। हमें अपने लोकतंत्र पर गर्व है। भारत ने यह संदेश दे दिया है कि वह ऐसी तुच्छ और भारत विरोधी हरकतों से विचलित होने वाला नहीं है।
Epstein Files: Norwegian Diplomat Makes Anti-India Comment: Have You Heard The Saying, When You Meet An Indian & A Snake, K*ll The Indian First!
— RT_India (@RT_India_news) February 2, 2026
That s Terje Rod-Larsen - president of the International Peace Institute... pic.twitter.com/TczAHrX3UG
7000mAh बैटरी और मिलिट्री ग्रेड मजबूती के साथ लॉन्च हुए Moto G37 सीरीज के धाकड़ 5G फोन
धड़ाम की आवाज आई और मैं भागा बाहर : दीपिका की मौत के चश्मदीद ने बयां की उस रात की खौफनाक दास्तान
दुर्लभ गैलेक्सी का ब्लैक होल बना विलेन, नए तारों का बनना रोका! 10 करोड़ प्रकाश वर्ष दूर हबल ने देखा रोमांचक नजारा
सार्वजनिक स्थानों से हटेंगे आवारा कुत्ते: सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख, आदेश में बदलाव से इनकार
फीफा वर्ल्ड कप 2026: शकीरा, मैडोना और बीटीएस का बड़ा दिल, फ्री परफॉर्म कर रचेंगे इतिहास!
क्या कॉकरोच जनता पार्टी से बदलेगी देश की सियासत? 40 हजार युवाओं ने थामा हाथ
11 साल बाद जेल से रिहा हुए संत रामपाल का शाही अंदाज वायरल, चलते कदमों के साथ चलते रहे कूलर!
आतंकवाद पर PM मोदी की दो टूक: नो कॉम्प्रोमाइज, नो डबल स्टैंडर्ड्स
पुणे पोर्श कांड: सिस्टम बिक चुका है, धीरे-धीरे सब छूट रहे , बेटे को खोने वाली मां की न्याय के लिए गुहार
सावधान! आपकी गाड़ी का फास्टैग हो सकता है हाइजैक , ड्राइवर कर सकते हैं बड़ा खेल