19 जुलाई 2026 को होने वाले फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल सिर्फ फुटबॉल के लिए ही नहीं, बल्कि संगीत की एक ऐतिहासिक शाम के लिए भी याद रखा जाएगा। न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में पहली बार हाफ-टाइम शो का आयोजन किया जा रहा है।
इतिहास रचेंगे ये दिग्गज सितारे इस मेगा इवेंट में पॉप क्वीन मैडोना, ग्लोबल स्टार शकीरा और साउथ कोरियन बॉयबैंड बीटीएस एक साथ मंच साझा करेंगे। कोल्डप्ले के क्रिस मार्टिन द्वारा क्यूरेट किए गए इस शो में ये कलाकार 11 मिनट की लाइव प्रस्तुति देंगे।
करोड़ों-अरबों की फीस छोड़ी हैरानी की बात यह है कि इन तीनों ग्लोबल सुपरस्टार्स ने इस परफॉर्मेंस के लिए एक भी पैसा चार्ज नहीं किया है। अपनी भारी-भरकम फीस को दरकिनार कर इन कलाकारों ने अपना समय और टैलेंट दान करने का निर्णय लिया है।
शिक्षा के लिए जुटेगा 100 मिलियन डॉलर इन सितारों की फ्री परफॉर्मेंस के पीछे एक नेक मकसद है। इस शो के जरिए फीफा ग्लोबल सिटिजन एजुकेशन फंड के लिए धनराशि जुटाई जाएगी। इस इवेंट का लक्ष्य दुनियाभर में बच्चों की शिक्षा के लिए 100 मिलियन डॉलर (करीब 830 करोड़ रुपये से ज्यादा) इकट्ठा करना है।
सुपर बाउल वाला मॉडल अपनाया फीफा ने इस बार एनएफएल (NFL) के सुपर बाउल हाफ-टाइम शो वाला मॉडल अपनाया है, जहां कलाकार अपनी परफॉर्मेंस के लिए कोई शुल्क नहीं लेते। इससे पहले बैड बनी और केंड्रिक लैमर जैसे सितारे भी बिना फीस लिए इसी तरह के बड़े मंचों पर परफॉर्म कर चुके हैं।
हर टिकट से होगी समाज की मदद सिर्फ कलाकार ही नहीं, बल्कि इस टूर्नामेंट की कमाई का हिस्सा भी समाज के काम आएगा। आयोजकों ने घोषणा की है कि 104 मैचों के दौरान बेचे गए हर टिकट से 1 डॉलर सीधे सामाजिक कार्यों और एजुकेशन फंड में दान किया जाएगा।
शकीरा का पुराना नाता जहां मैडोना और बीटीएस पहली बार फीफा के मंच पर दिखेंगे, वहीं शकीरा अपने पुराने गानों और फीफा एंथम के जरिए पहले भी दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर चुकी हैं। पिछले फाइनल मैच को दुनिया भर में 1.42 अरब लोगों ने देखा था, जिससे इस बार भी रिकॉर्ड तोड़ फंड जुटाने की उम्मीद है।
Madonna, Shakira and BTS will co-headline the first-ever FIFA World Cup™ Final Halftime Show at the New York New Jersey Stadium on July 19.
— Coldplay (@coldplay) May 14, 2026
Curated by Coldplay s Chris Martin and produced by Global Citizen, the show will raise funds for the FIFA Global Citizen Education Fund,… pic.twitter.com/H2c2mc9q0b
समय रैना के शो में आलिया-शरवरी की ग्रैंड एंट्री, वायरल फोटो ने इंटरनेट पर मचाई हलचल
क्रूड ऑइल की टेंशन खत्म: अब हवा से बनेगा पेट्रोल-डीजल, जापान ने कर दिखाया कमाल
पुष्पा फुस्स, फाल्टा से TMC उम्मीदवार मैदान छोड़कर भागा; शुभेंदु अधिकारी बोले- एजेंट तक नहीं मिले
नक्सलवाद का द एंड : अमित शाह ने बस्तर से किया भारत के नक्सल-मुक्त होने का ऐलान
इंसाफ की खातिर कमिश्नर दफ्तर पहुंचा जवान: मां का कटा हाथ थर्माकोल डिब्बे में लेकर मांगी मदद
हैदराबाद वॉटर बोर्ड मैनेजर के घर कुबेर का खजाना : 1.10 करोड़ कैश, सोने की ईंटें और 100 करोड़ की संपत्ति का भंडाफोड़
क्या चेपॉक पर आखिरी बार नजर आए थाला ? धोनी के लैप ऑफ ऑनर ने फैंस को किया भावुक
IPL 2026: CSK का हीरो ही बना विलेन, प्लेऑफ की राह में सबसे बड़ा रोड़ा!
आतंकवाद पर PM मोदी की दो टूक: नो कॉम्प्रोमाइज, नो डबल स्टैंडर्ड्स
अब मुझमें हिम्मत नहीं बची : नीट विवाद पर छलका अरविंद केजरीवाल का दर्द, छात्रों के आंसू देख सरकार पर साधा निशाना