मोटोरोला ने भारतीय बाजार में अपने लेटेस्ट बजट 5G स्मार्टफोन—Moto G37 और Moto G37 Power पेश कर दिए हैं। ये फोन्स अपनी दमदार बैटरी और रफ-एंड-टफ बिल्ड क्वालिटी के लिए चर्चा में हैं। कंपनी का दावा है कि ये हैंडसेट एंट्री-लेवल ग्राहकों की सभी जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन किए गए हैं।
Moto G37 का 4GB+64GB वेरिएंट 13,999 रुपये में उपलब्ध होगा। वहीं, Moto G37 Power दो विकल्पों में आता है: 4GB+128GB (15,999 रुपये) और 8GB+128GB (18,999 रुपये)।
ये दोनों हैंडसेट 25 मई से फ्लिपकार्ट, मोटोरोला की आधिकारिक वेबसाइट और प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।
खरीदारों को लुभाने के लिए मोटोरोला ने आकर्षक ऑफर्स दिए हैं। IDFC, ICICI और SBI क्रेडिट कार्ड का उपयोग करने पर 5,000 रुपये तक की तत्काल छूट मिलेगी। वहीं, IDFC बैंक क्रेडिट कार्ड ईएमआई (EMI) पर 5,500 रुपये तक की बचत की जा सकती है।
इस फोन में 6.7 इंच का HD+ डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1050 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i का इस्तेमाल किया गया है। इसमें MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर और 50MP का Quad Pixel AI कैमरा सेटअप है। 5,200mAh की बैटरी के साथ यह फोन IP64 डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आता है।
सीरीज का सबसे खास फोन Moto G37 Power है, जिसमें 7,000mAh की विशाल बैटरी दी गई है। कंपनी का वादा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर यह तीन दिन तक चल सकता है। इसे जल्दी चार्ज करने के लिए 30W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।
इन फोन्स की सबसे बड़ी खासियत इनकी मजबूती है। दोनों ही हैंडसेट MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन के साथ आते हैं। यानी ये फोन गिरने, झटकों और कठिन परिस्थितियों को झेलने में सक्षम हैं। इसके साथ ही Dolby Atmos स्टीरियो स्पीकर्स, Hi-Res ऑडियो और 3.5mm जैक जैसे फीचर्स इसे मल्टीमीडिया अनुभव के लिए भी बेहतर बनाते हैं।
Made for the ones who don’t slow down.
— Motorola India (@motorolaindia) May 19, 2026
Starting at just ₹13,999, the moto g37 and moto g37 power is ready when you are. Sale starts 25th May on Flipkart, https://t.co/azcEfy2uaW and leading retail stores. pic.twitter.com/uNwcPZqMeN
क्या हार्दिक पंड्या की कप्तानी और फॉर्म मुंबई इंडियंस के लिए खत्म हो चुका है बुरे सपने का दौर?
भारत में गूंजेगा बिग बैश लीग का बिगुल: चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा महामुकाबला
सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसा सांप, रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो वायरल
स्कूल बना अखाड़ा: प्रिंसिपल और लाइब्रेरियन के बीच जमकर हुई मारपीट, वीडियो वायरल
बॉक्स ऑफिस पर करुप्पु का जलवा: सीएम विजय ने सूर्या और तृषा की फिल्म को दी बधाई
RR vs LSG: प्लेऑफ की जंग में राजस्थान के लिए करो या मरो का मुकाबला, जानें फ्री में कैसे देखें लाइव मैच
नोएडा: अगर पता होता ससुर भूमाफिया है, तो बेटी की शादी कभी नहीं करते ; दीपिका हत्याकांड में दहला परिवार
क्रूड ऑइल की टेंशन खत्म: अब हवा से बनेगा पेट्रोल-डीजल, जापान ने कर दिखाया कमाल
नीट पेपर लीक का मास्टरमाइंड बेनकाब: व्हिसलब्लोअर टीचर ने खोला पूरा राज
मुंबई में चला बुलडोजर: बांद्रा ईस्ट में 500 अवैध निर्माण ध्वस्त, सुरक्षा और विस्तार के लिए ली गई बड़ी कार्रवाई