ताइवान की स्थानीय राजनीति में भारत के खिलाफ नफरत का एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। काऊशुंग शहर में एक चुनावी उम्मीदवार ने महज कुछ वोटों को हासिल करने के लिए न केवल भारतीय प्रवासियों का विरोध किया, बल्कि भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का भी अपमान किया है।
क्या है पूरा विवाद? काऊशुंग सिटी काउंसिल के लिए चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार ली हुंग-यी ने अपने चुनावी बिलबोर्ड में एक विवादित पोस्टर लगाया है। इसमें पगड़ी पहने एक व्यक्ति की तस्वीर के बगल में भारत का तिरंगा उल्टा छापा गया है। साथ ही, उम्मीदवार ने वादा किया है कि चुनाव जीतने पर वह ताइवान में भारतीयों के आने और उनके बसने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा देगा।
उम्मीदवार ने दी सफाई जब इस घटना पर विवाद बढ़ा और मीडिया ने उनसे सवाल किया, तो ली हुंग-यी ने इसे हटाने से साफ इनकार कर दिया। उसने कैमरे पर दो टूक कहा कि वह भारतीय मजदूरों का विरोध करता है और उसे अपनी राय रखने का पूरा अधिकार है। इस कट्टरपंथी रुख ने ताइवान में रह रहे भारतीयों और दुनिया भर के लोगों को आक्रोशित कर दिया है।
क्यों आ रहे हैं भारतीय मजदूर? ताइवान इस वक्त गंभीर श्रम संकट से जूझ रहा है। वहां की तेजी से बूढ़ी होती आबादी और गिरती जन्म दर के कारण फैक्ट्रियों और निर्माण कार्यों में मजदूरों की भारी कमी है। इसी कमी को पूरा करने के लिए फरवरी 2024 में भारत और ताइवान के बीच एक समझौता (MoU) हुआ था, जिसके तहत शुरुआती तौर पर सिर्फ 1,000 भारतीय मजदूरों को वहां ले जाने की योजना थी।
नफरत का राजनीतिक प्रोपेगैंडा ताइवान में वियतनाम, इंडोनेशिया और फिलीपींस जैसे देशों के लाखों मजदूर पहले से काम कर रहे हैं, लेकिन भारत के साथ हुए इस छोटे से समझौते को लेकर कुछ कट्टरपंथियों ने इसे चुनावी मुद्दा बना लिया है। ऑनलाइन पेटिशन चलाकर करीब 40,000 लोगों को इस फैसले के खिलाफ भड़काया गया है।
भारत में नाराजगी का सैलाब सोशल मीडिया पर भारतीय नेटिजन्स का कहना है कि एक तरफ ताइवान वैश्विक मंचों पर चीन से खतरे के समय मदद की गुहार लगाता है, वहीं दूसरी तरफ अपने देश में भारतीयों के खिलाफ इस तरह के नस्लवादी प्रचार को बढ़ावा दे रहा है। लोगों का मानना है कि अपनी घटिया राजनीति के लिए भारत जैसे मित्र देश के साथ संबंध खराब करना ताइवान को भविष्य में महंगा पड़ सकता है।
The Taiwanese are not particularly fond of Indians. One political candidate in Kaohsiung vows to ban Indians from immigrating. pic.twitter.com/bKrvIoXi0W
— Ian Miles Cheong (@ianmiles) May 18, 2026
राजनीति का माइक्रो-हिंदुत्व : घर के पूजा घर तक पहुंची बीजेपी की नई चाल!
IND vs AFG: शुभमन गिल को मिली कमान, ऋषभ पंत से छिनी उपकप्तानी; अफगानिस्तान सीरीज के लिए नई टीम का ऐलान
लखनऊ में रील का खतरनाक जुनून: चलती स्कूटी पर पालथी मारकर बैठा युवक, मचा बवाल
क्लासरूम में रंगे हाथों पकड़ा गया टीचर: छात्रा के साथ बना रहा था संबंध, ऐसे खुला राज
ईशान किशन का विवादास्पद सेलिब्रेशन: चेन्नई में व्हिसल का शोर और दिग्गजों का समर्थन
पीएम मोदी से सवाल पूछकर सुर्खियों में आईं नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग: क्या है पूरा विवाद?
ट्विशा शर्मा केस: फरार पति समर्थ का MP सरकार से क्या है कनेक्शन? मां बोलीं- बेटे को फंसाने की साजिश
दूल्हे का हाथ लगते ही आग बबूला हुई दुल्हन, वीडियो देख यूजर्स बोले- खुद को ऐश्वर्या राय समझ रही है क्या?
पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत आ रहे पुतिन: क्या BRICS बदल देगा वैश्विक शक्ति का समीकरण?
इंसाफ की खातिर कमिश्नर दफ्तर पहुंचा जवान: मां का कटा हाथ थर्माकोल डिब्बे में लेकर मांगी मदद