चेपॉक में कांटे की टक्कर इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 63वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से हो रहा है। चेपॉक स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 20 ओवरों में सीएसके ने 7 विकेट खोकर 180 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया है।
पैट कमिंस की घातक गेंदबाजी हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने एक बार फिर अपनी धारदार गेंदबाजी का परिचय दिया। कमिंस ने चेन्नई के मध्यक्रम की कमर तोड़ दी और अपने स्पेल में 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। उनके अलावा साकिब हुसैन और इशान मलिंगा ने भी कसी हुई गेंदबाजी करते हुए चेन्नई के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया।
संजू सैमसन का आक्रामक आगाज पारी की शुरुआत कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन ने की। दोनों ने शुरुआती ओवरों में तेजी से रन बटोरे, लेकिन तीसरे ओवर में पैट कमिंस ने सैमसन को आउट कर चेन्नई को पहला झटका दिया। सैमसन ने 13 गेंदों में 27 रनों की तेजतर्रार पारी खेली। इसके बाद उर्विल पटेल (13 रन) और कार्तिक शर्मा (32 रन) भी क्रीज पर टिकने के बाद पवेलियन लौट गए। कप्तान गायकवाड़ भी 21 गेंदों में महज 15 रन ही बना सके।
ब्रेविस का दम, सीएसके को मिला सहारा टीम के लड़खड़ाने के बाद डेवाल्ड ब्रेविस ने मोर्चा संभाला। उन्होंने शानदार शॉट्स खेलते हुए 27 गेंदों में 44 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। उनका साथ शिवम दुबे ने बखूबी निभाया, जिन्होंने 23 गेंदों में 26 रन बनाए। निचले क्रम में प्रशांत वीर ने 11 रनों का योगदान दिया, जिससे चेन्नई की टीम 180 के स्कोर तक पहुँचने में सफल रही।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अकील होसेन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, स्पेंसर जॉनसन।
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, इशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे।
Coming in clutch! 🙌
— IndianPremierLeague (@IPL) May 18, 2026
Captain Pat Cummins with a 3⃣-for already 🧡🔥
Updates ▶️ https://t.co/4SxAzYKEvY#TATAIPL | #KhelBindaas | #CSKvSRH pic.twitter.com/x5UGf47paM
धोनी के खेल पर सस्पेंस खत्म: ऋतुराज गायकवाड़ ने बताया क्यों नहीं उतरे कैप्टन कूल
ईरान की मस्जिदों में चल रही युद्ध की पाठशाला , छोटे बच्चों से बुजुर्गों तक को सिखाया जा रहा AK-47 चलाना
पेट्रोल पंप बना अखाड़ा: नंबर को लेकर भिड़े ग्राहक, डिब्बों से हुई जमकर मारपीट
केरल में नई सरकार का एक्शन मोड : सीएम वीडी सतीशन ने लिए 5 बड़े फैसले, महिलाओं को मिला बड़ा तोहफा
मौसम का डबल अटैक : 17 राज्यों में आंधी-तूफान का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल
भोपाल में बेटी की मौत: मेरी ट्विशा बहुत हिम्मत वाली थी, ससुराल वाले लगा रहे झूठे आरोप
ट्रंप का नया वर्ल्ड मैप : पाकिस्तान पर अमेरिकी झंडे का साया, भारत को क्यों रखा गया दूर?
आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका: दीपक सिंगला के ठिकानों पर ED की छापेमारी, 100 करोड़ के फ्रॉड का आरोप
भरी गर्मी में धरने पर बैठे प्रधानों के बीच अचानक पहुंचे डिप्टी सीएम, मिठाई खिलाकर जीता दिल
ईरान में मौजूद विष्णु मंदिर : अमिताभ बच्चन की पोस्ट ने खोली ऐतिहासिक धरोहर की परतें