सिल्हट में खेले जा रहे बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच दूसरे टेस्ट मैच के दौरान माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया जब पाकिस्तानी कप्तान शान मसूद और बांग्लादेश के अनुभवी बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम के बीच तीखी जुबानी जंग देखने को मिली।
क्या हुआ मैदान पर? यह घटना बांग्लादेश की दूसरी पारी के 79वें ओवर के दौरान घटी। मुशफिकुर रहीम उस समय क्रीज पर पूरी तरह सेट थे और बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे थे। इसी दौरान रहीम ने पाकिस्तानी कप्तान मसूद को खेल जारी रखने के लिए कुछ कहा, जिस पर मसूद बुरी तरह भड़क गए।
दोनों खिलाड़ियों के बीच काफी देर तक बहस हुई। स्थिति इतनी बढ़ गई कि पाकिस्तानी कप्तान को अंपायर के पास जाकर शिकायत करनी पड़ी। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों खिलाड़ियों के बीच की तनातनी साफ देखी जा सकती है।
रहीम के नाम ऐतिहासिक रिकॉर्ड विवाद के बीच मुशफिकुर रहीम ने इस मैच में अपने टेस्ट करियर का 14वां शतक जड़कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने 233 गेंदों में 137 रनों की शानदार पारी खेली। इस शतक के साथ ही वे बांग्लादेश के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने मोमिनुल इस्लाम के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।
जीत के लिए पाकिस्तान को पहाड़ जैसा लक्ष्य मैच की स्थिति पर नजर डालें तो बांग्लादेश ने दूसरी पारी में 390 रन बनाए, जिससे पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 437 रनों का विशाल लक्ष्य रखा गया है। बांग्लादेश ने पहली पारी में 278 रन बनाए थे, जबकि पाकिस्तान की पहली पारी 232 रनों पर ही सिमट गई थी।
पहला टेस्ट जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे चल रही बांग्लादेश की टीम अब मनोवैज्ञानिक बढ़त में है। वहीं, पाकिस्तान के लिए चौथी पारी में 437 रनों का पीछा करना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं होगा। अब देखना यह है कि मैदानी विवाद के बाद मैच के आखिरी दिन का खेल किस दिशा में जाता है।
Tension rising in the middle as Bangladesh cross 350, a little back and forth between Mushfiqur and Shan Masood pic.twitter.com/nO2YNi8NOt
— Danish (@PctDanish) May 18, 2026
हैदराबाद और गुजरात ने प्लेऑफ में भरी हुंकार, चेन्नई की उम्मीदों को लगा बड़ा झटका
10 लाख नौकरियों का मेगा प्लान: नॉर्वे के साथ पीएम मोदी की डील से बदलेंगी भारत की तस्वीर
शपथ ग्रहण में राहुल-प्रियंका का क्यूट मोमेंट: कौन है वह रहस्यमयी कर्ली गर्ल ?
कर्नाटक: दुबारे हाथी कैंप में खौफनाक हादसा, हाथियों की लड़ाई की चपेट में आई महिला पर्यटक की मौत
पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर सरकार का टेंशन वाला जवाब: क्या फिर बढ़ेंगे दाम?
वैश्विक मंच पर भारत का डंका: पीएम मोदी को नॉर्वे का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, झोली में आए 32 अंतरराष्ट्रीय अवार्ड
मौत के मुंह से बाल-बाल बचे पर्यटक: असम के मानस नेशनल पार्क में गैंडे ने सफारी जीप को हवा में उछाला
कंबोडिया में गरजे भारतीय जवान: सिनेबक्स-2 में दिखाई युद्ध कौशल की झलक
टिम डेविड का मूसेवाला अंदाज: कैच लपकते ही किया ऐसा सेलिब्रेशन, सोशल मीडिया पर मची खलबली
IPL 2026: क्या आज SRH के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे धोनी? सुनील गावस्कर ने दिया बड़ा बयान