सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक प्रेमी जोड़ा बस स्टैंड पर एक-दूसरे की बाहों में नजर आ रहा है। लेकिन अगले ही पल कुछ ऐसा हुआ जिसकी कल्पना भी शायद उन्होंने नहीं की थी।
क्या है पूरा मामला? वायरल वीडियो में प्रेमी जोड़ा सड़क किनारे बस स्टैंड पर खड़ा होकर आपस में बातचीत और रोमांस कर रहा था। दोनों एक-दूसरे को गले लगाए हुए थे, तभी वहां से गुजर रही एक कार में बैठे व्यक्ति की नजर उन पर पड़ी। वह कोई और नहीं, बल्कि लड़की के पिता थे।
पिता का फूटा गुस्सा बेटी को अनजान लड़के के साथ इस हालत में देखते ही पिता का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने तुरंत गाड़ी रोकी और बाहर निकल आए। गुस्से में तमतमाए पिता सीधे बेटी के पास पहुंचे और उसे फटकार लगाते हुए कार में बैठने का इशारा किया।
प्रेमी की जमकर हुई क्लास बेटी को गाड़ी में बैठाने के बाद, पिता रुके नहीं। वह सीधे उस लड़के के पास पहुंचे। वीडियो में साफ दिख रहा है कि पिता लड़के को बुरी तरह धमका रहे हैं और उसे खरी-खोटी सुना रहे हैं। इस दौरान लड़का बिल्कुल चुपचाप और डरा हुआ खड़ा नजर आता है।
वीडियो हुआ वायरल इस पूरे वाकये का वीडियो पास ही मौजूद किसी व्यक्ति ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे हजारों लोग देख चुके हैं। नेटिजन्स भी इस पर जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
हालांकि, यह वीडियो कब और कहां का है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। इसे Deadlykalesh नाम के एक्स हैंडल से शेयर किया गया है, जिसके बाद से यह चर्चा का विषय बना हुआ है।
Father meets his daughter at a bus stop while she was being grabbed by a boy🥲 pic.twitter.com/otWWeKcTeW
— Deadly Kalesh (@Deadlykalesh) July 13, 2024
भोजशाला: दशकों के संघर्ष के बाद गूंजे मंत्र, कोर्ट ने अयोध्या फैसले को बनाया आधार
भारत के खिलाफ ढाका में रची जा रही साजिश, रूस में बांग्लादेशियों की पिटाई से मचा हड़कंप!
बैंक मैनेजर के केबिन में युवती का डांस , वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप
नीतीश का उत्तराधिकारी कौन? ललन सिंह के एक बयान ने बिहार की राजनीति में मचाई खलबली
बलूचिस्तान में पाकिस्तान का खेल खत्म? BLA के खौफ से अपने ही घरों में कैद हुए पाकिस्तानी नेता
भारत में जिहादी ड्रग कैप्टागॉन की पहली खेप जब्त: 182 करोड़ का नशा और दहला देने वाली सच्चाई
1.25 करोड़ कॉपियों में चूक की संभावना: CBSE ने दिया छात्रों को रिजल्ट सुधार का मौका
दुनिया का सबसे खतरनाक ISIS कमांडर ढेर: अमेरिकी सेना के ऑपरेशन में खत्म हुआ अबू-बिलाल अल-मिनुकी
MI को अब हार्दिक की जरूरत नहीं, तुम जा सकते हो... पूर्व दिग्गज का बड़ा बयान
न्यायपालिका का नया विजन: अस्पतालों की तर्ज पर 24x7 काम करे कोर्ट, CJI ने की डिजिटल पहल की सराहना