उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक युवती बैंक मैनेजर के केबिन के अंदर बॉलीवुड गानों पर ठुमके लगाती नजर आ रही है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने बैंक की कार्यप्रणाली और अनुशासन पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
केबिन बना डांस फ्लोर वायरल क्लिप्स में युवती को तू मुझे कुबूल और मैं तुझे प्यार करूं जैसे गानों पर डांस करते देखा जा सकता है। वीडियो में एक व्यक्ति भी नजर आ रहा है, जिसे कथित तौर पर बैंक मैनेजर बताया जा रहा है। मैनेजर अपनी कुर्सी पर बैठा नजर आ रहा है, जबकि युवती उसके सामने डांस कर रही है।
सर्दियों के हैं वीडियो? वीडियो में दिख रहे मैनेजर ने ऊनी जैकेट पहनी हुई है, जिससे स्थानीय लोगों का मानना है कि ये क्लिप्स सर्दियों के मौसम में रिकॉर्ड किए गए होंगे। हालांकि, इन वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है कि ये कब और किस परिस्थिति में शूट किए गए थे।
निजी समारोह या बैंक का केबिन? मामले को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। कुछ लोग इसे किसी निजी समारोह का हिस्सा बता रहे हैं, तो वहीं कई लोगों का कहना है कि यह बैंक शाखा के अंदर का ही दृश्य है। यह वीडियो टाडियावां ब्लॉक के गुलरिया इलाके से जुड़ा बताया जा रहा है।
ट्रांसफर और पुलिस जांच वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग मैनेजर के पेशेवर व्यवहार की कड़ी आलोचना कर रहे हैं। चर्चा है कि विवाद के बाद मैनेजर का तबादला दूसरे जिले में कर दिया गया है। टाडियावां पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।
अधिकारी इख्तियार हुसैन ने बताया कि पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वीडियो किस बैंक शाखा का है और इसकी सच्चाई क्या है। अभी जांच जारी है और किसी भी आधिकारिक नतीजे पर पहुंचने से पहले पुलिस हर पहलू की बारीकी से पड़ताल कर रही है।
*यूपी के हरदोई में एक बैंक मैनेजर के कमरे में युवती ने ठुमके लगाए। हालांकि वीडियो काफी दिन पुराना है, लेकिन सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है। जिसके बाद लोग मैनेजर के सामाजिक व्यवहार पर प्रश्न चिह्न लगा रहे हैं। #hardoi pic.twitter.com/FQDiDMVQmk
— Pawan Kumar Sharma (@pawanks1997) May 16, 2026
भोजशाला में गूंजे जयकारे: हाई कोर्ट के फैसले के बाद उमड़ी आस्था की भीड़, ASI ने दी पूजा की हरी झंडी
कानून के आगे कोई नहीं: केंद्रीय मंत्री के बेटे ने POCSO मामले में किया सरेंडर
बॉक्स ऑफिस पर टला महामुकाबला: अजय देवगन और अक्षय कुमार की फिल्मों की बदल गई तारीख
भोजशाला पर ऐतिहासिक फैसला: कई पीढ़ियों की तपस्या हुई सफल , भावुक हुए आंदोलनकारी
ईडन गार्डन्स में रनों की आतिशबाजी: KKR ने गुजरात टाइटंस के विजय रथ को रोका
ज्वाला गुट्टा का नेक काम: एक साल में दान किया 60 लीटर ब्रेस्ट मिल्क, कई नवजातों को दी नई जिंदगी
बीजिंग एयरपोर्ट पर फेंके गए चीनी गिफ्ट्स: एयरफोर्स वन में नहीं मिली एंट्री, चीन को मिला कड़ा संदेश
पालकी मार्ग की दुर्दशा पर गडकरी का कड़ा एक्शन: ठेकेदारों का पेमेंट रोका, ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी
कमाल की तकनीक: अब नॉर्मल फोन में मिलेगी 100Mbps स्पीड, सीधे अंतरिक्ष से चलेगा इंटरनेट
दोबारा पेपर लीक नहीं होगा, क्या गारंटी? - NTA के सामने लीक प्रूफ परीक्षा की बड़ी चुनौती