भारत की घातक ब्रह्मोस मिसाइलों का सामना करने में नाकाम रहने के बाद पाकिस्तान अब फिर से उसी पुरानी परमाणु युद्ध की कहानी सुना रहा है। इस्लामाबाद के रणनीतिकार दुनिया को यह भरोसा दिलाने में जुटे हैं कि भारत के साथ अगला संघर्ष सीधे परमाणु युद्ध में बदल सकता है।
सीमित युद्ध के दावों पर डरा पाकिस्तान पाकिस्तानी एक्सपर्ट्स का मानना है कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह नैरेटिव सेट कर दिया है कि वह परमाणु ब्लैकमेलिंग के बिना भी युद्ध छेड़ सकता है। हालांकि, पाकिस्तानी मूल के प्रोफेसर जफर खान का दावा है कि भारत का यह तर्क गलत है। उनका कहना है कि भारत जो सीमित युद्ध की बात कर रहा है, उसकी कल्पना करना ही खतरनाक है।
परमाणु हथियार का पर्दे के पीछे का खेल ग्लासगो विश्वविद्यालय में प्रोफेसर जफर खान ने वॉर ऑन द रॉक्स की उस रिपोर्ट को खारिज किया है जिसमें कहा गया था कि पाकिस्तान ने ब्रह्मोस हमलों के जवाब में अपने बाबर क्रूज मिसाइल का इस्तेमाल जानबूझकर नहीं किया। जफर खान का तर्क है कि भारत के खिलाफ परमाणु हथियार हमेशा पर्दे के पीछे काम कर रहे हैं, जो भारत को किसी भी तरह का युद्ध छेड़ने से रोकते हैं।
भारत को एस्केलेशन ट्रैप की चेतावनी पाकिस्तानी जानकारों का आरोप है कि भारत का ब्रह्मोस मिसाइलों का इस्तेमाल एक खतरनाक एस्केलेशन है। उनका दावा है कि इससे पाकिस्तान का रणनीतिक संयम खत्म हो सकता है। जफर खान ने चेतावनी दी है कि युद्ध कब और किस स्तर पर बढ़ेगा, यह अब भारत के हाथ में नहीं, बल्कि पूरी तरह से पाकिस्तान की मर्जी पर निर्भर होगा।
हताशा में पुरानी पैंतरेबाजी रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यह बयानबाजी पाकिस्तान की हताशा को दर्शाती है। हालिया घटनाओं में यह साफ हो गया था कि पाकिस्तान की डिफेंस सिस्टम भारतीय मिसाइलों और ड्रोन्स को रोकने में पूरी तरह विफल रहे थे। पाकिस्तानी वायु सेना के ठिकानों पर हुए सटीक हमलों ने उनकी कमर तोड़ दी है।
ऑपरेशन सिंदूर का खौफ बरकरार पाकिस्तान की यह परमाणु गीदड़भभकी भारत के सख्त रुख के सामने बेअसर दिख रही है। भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि वह न्यूक्लियर ब्लैकमेल के आगे झुकने वाला नहीं है। ऑपरेशन सिंदूर फिलहाल स्थगित है, लेकिन अगर पाकिस्तान ने आतंकी गतिविधियों को जारी रखा, तो भारत इसे फिर से शुरू करने में संकोच नहीं करेगा। पाकिस्तान की परमाणु धमकी अब उसके खुद के डर को छिपाने का आखिरी हथियार बनकर रह गई है।
https://t.co/TiYasCrLB3
— Zafar Khan (@zafarwafa1977) May 14, 2026
This piece, titled “Pakistan’s New Logic of Limited War May Not Keep War Limited,” published in the War on the Rocks magazine, wrongly perceives the analysis regarding Pakistan. Instead, it is India that has been aggressively looking for a space for… pic.twitter.com/xpeuWykmbg
भोजशाला: दशकों के संघर्ष के बाद गूंजे मंत्र, कोर्ट ने अयोध्या फैसले को बनाया आधार
लिटन दास का विस्फोटक शतक , मोहम्मद अब्बास ने रचा इतिहास: बांग्लादेश-पाकिस्तान दूसरे टेस्ट का पहला दिन
पश्चिम बंगाल पुलिस में बड़ा बदलाव: महिला कर्मियों को पोस्टिंग में राहत, कल्याण बोर्ड भंग
दिल्ली को जलभराव से मिलेगी मुक्ति: 55 करोड़ की लागत से शुरू हुआ प्रीकास्ट ड्रेन प्रोजेक्ट
मैदान पर गिरी आफत: कैच लेने के चक्कर में बुरी तरह घायल हुए हसन अली, स्ट्रेचर पर ले जाए गए बाहर
फोन रख दो वरना बंदूक निकल आएगी : दिल्ली में पत्रकार पर बुरी तरह भड़के रूसी विदेश मंत्री, वीडियो वायरल
बीजिंग एयरपोर्ट पर फेंके गए चीनी गिफ्ट्स: एयरफोर्स वन में नहीं मिली एंट्री, चीन को मिला कड़ा संदेश
क्या नीदरलैंड्स में भी पहुंची झालमुड़ी? पीएम मोदी का अंदाज देख गदगद हुए प्रवासी भारतीय
कैमरे, कंटेंट और कोहली का गुस्सा: क्या IPL की डिजिटल भूख खिलाड़ियों की आजादी छीन रही है?
पाकिस्तान को आर्मी चीफ की दो टूक: भूगोल में रहना है या इतिहास में, तय कर लो