क्रिकेट के मैदान पर अक्सर अनहोनी को होनी होते देखा जाता है, लेकिन जिम्बाब्वे के घरेलू क्रिकेट में जो हुआ है, उसने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। स्कॉर्पियंस क्रिकेट क्लब ने एक वनडे मुकाबले में रनों का ऐसा पहाड़ खड़ा कर दिया, जिसे तोड़ना भविष्य में किसी भी टीम के लिए बेहद मुश्किल होगा।
822 रनों का विशाल स्कोर और 16.44 का रन रेट स्कॉर्पियंस क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में सिर्फ 4 विकेट के नुकसान पर 822 रनों का विशाल स्कोर बनाया। इस दौरान टीम का रन रेट 16.44 प्रति ओवर रहा, जो क्रिकेट के इतिहास में कल्पना से परे है।
ट्रिपल सेंचुरी, डबल सेंचुरी और धमाका इस रिकॉर्ड पारी के मुख्य सूत्रधार मडेम्बो रहे, जिन्होंने 143 गेंदों में 302 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली। वहीं, विन्फ्रेड मुटेंडे ने 75 गेंदों में 203 रन और गैब्रियल जया ने 49 गेंदों में नाबाद 110 रन बनाए। टीम के एक अन्य खिलाड़ी विन्सेंट मोयो ने भी 39 गेंदों में 78 रन जोड़कर स्कोर को 800 के पार पहुँचा दिया।
विपक्ष का बुरा हाल, सिर्फ 28 रनों पर ढेर 822 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मीथेन लायंस की टीम बुरी तरह बिखर गई। स्कॉर्पियंस के गेंदबाजों के सामने पूरी टीम महज 28 रनों पर सिमट गई। स्कॉर्पियंस क्रिकेट क्लब ने यह मुकाबला 794 रनों के भारी-भरकम अंतर से जीतकर एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया।
क्रिकेट के इतिहास में कहां ठहरता है यह रिकॉर्ड? वनडे क्रिकेट के इतिहास में टीमों ने 500 रनों का आंकड़ा भी बहुत कम बार छुआ है। भारतीय घरेलू क्रिकेट में तमिलनाडु ने 506 रन बनाए थे, वहीं अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में इंग्लैंड का सर्वोच्च स्कोर 498 रन है। इन बड़े रिकॉर्ड्स के मुकाबले जिम्बाब्वे के घरेलू मैच में बना यह 822 रनों का स्कोर क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बन गया है।
Something happened in Zimbabwe when we were busy with IPL and Elections. 800+ in 50 overs match and 790+ winning margin.
— Ajay R (@jaitwits) May 12, 2026
Scorpion Cricket Club. pic.twitter.com/VPkLr8xsqN
एच-1बी वीजा पर अमेरिकी सीनेटर का विवादित बयान: हैदराबाद के वीजा मंदिर पर साधा निशाना
नीट परीक्षा में बड़ा बदलाव: अब OMR शीट का खेल खत्म, अगले साल से कंप्यूटर पर होगी परीक्षा
भोजशाला का फैसला आज: धार में हाई अलर्ट, मंदिर बनाम मस्जिद विवाद पर टिकीं नजरें
मौनी रॉय और सूरज नांबियार की राहें हुईं जुदा: 4 साल बाद टूटी शादी, फैंस बोले- दिल टूट गया
महंगाई का डबल डोज : पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े, पटना में आम जनता की जेब पर भारी चोट
नीट परीक्षा में बड़ा बदलाव: अब कंप्यूटर के जरिए होगी परीक्षा, शिक्षा मंत्री ने दी बड़ी सफाई
केरल का अगला कैप्टन कौन? राहुल गांधी और वेणुगोपाल के बीच की उस गुप्त मीटिंग का सच
क्या संडे को पेट्रोल पंप रहेंगे बंद? वायरल दावे की सच्चाई जानकर चौंक जाएंगे आप
महंगाई मैन बनाम साइकिल: ईंधन के दाम बढ़ने पर सियासी घमासान
हवा में उड़ गए नन्हे अंसारी: 50 फीट ऊंचाई से हवा में लहराते हुए जमीन पर गिरे, बाल-बाल बची जान