पटना: बढ़ती महंगाई के बीच आम जनता को एक बड़ा झटका लगा है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3-3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। इस अचानक आई उछाल ने त्योहारों और रोजमर्रा के खर्च के बीच लोगों का बजट बिगाड़ दिया है।
क्या हैं पटना में नए दाम? कीमतों में हुई इस बढ़ोतरी के बाद पटना में पेट्रोल अब 108.67 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.65 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि ईंधन की कीमतों में इस वृद्धि का सीधा असर परिवहन लागत पर पड़ेगा, जिससे जरूरी वस्तुओं के दाम भी बढ़ सकते हैं।
रोहिणी आचार्य का मोदी सरकार पर तीखा हमला पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर बिहार की राजनीति गरमा गई है। आरजेडी नेता रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए केंद्र सरकार को जमकर आड़े हाथों लिया।
उन्होंने लिखा, सवाल सिर्फ 3 रुपये की बढ़ोतरी का नहीं, लगातार बढ़ती महंगाई के बोझ का है। मोदी सरकार की मेहरबानी से तेल निकलना अब महज मुहावरा नहीं, बल्कि आम जनता की रोज की कहानी बन गई है।
अच्छे दिन पर तंज रोहिणी आचार्य ने केंद्र सरकार के अच्छे दिन के वादे पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता की जेब लगातार खाली हो रही है, लेकिन सरकार केवल भाषणों में अच्छे दिन का दावा कर रही है।
उन्होंने आगे कहा, जब पेट्रोल-डीजल महंगा होता है, तो सबसे ज्यादा मार रोज कमाने-खाने वालों पर पड़ती है। लेकिन प्रधानमंत्री और उनके धन्ना सेठों को आम जनता की दुश्वारियों से कोई फर्क नहीं पड़ता।
आर्थिक प्रभाव की चिंता ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी का असर अब हर वर्ग पर दिखने लगा है। दैनिक उपयोग की वस्तुओं की ढुलाई महंगी होने से बाजार में महंगाई का असर अगले कुछ दिनों में और साफ महसूस होगा। आम आदमी के लिए यह बढ़ोतरी अपनी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में बड़ी बाधा बन गई है।
*सवाल सिर्फ 3 रुपये की बढ़ोत्तरी का नहीं, लगातार बढ़ती महंगाई के बोझ का है ..
— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) May 15, 2026
मोदी सरकार की मेहरबानी से अब तेल निकलना महज मुहावरा नहीं बल्कि आम जनता के लिए रोज की कहानी है l जब पेट्रोल - डीजल महंगा होता है तो सबसे ज्यादा बोझ रोज़ कमाने-खाने वालों , आम जनता पर पड़ता है, मगर… pic.twitter.com/GFX90RdH7Q
2029-31 में बीजेपी का खेल खत्म, टीएमसी सांसद सयानी घोष की खुली चुनौती
वोट चोरी करके ममता बनर्जी को हराया गया : टीएमसी सांसद सायोनी घोष का बड़ा दावा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उछाल: आम आदमी की जेब पर दोहरी मार, देश भर में फूटा गुस्सा
चलती ट्रेन के बाथरूम से निकल रहीं चिंगारियां, वीडियो देख लोगों के उड़े होश!
तमिलनाडु सरकार का बड़ा तोहफा: सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए महंगाई भत्ते में 2% की बढ़ोतरी
45 साल पुरानी कसम टूटी? शी जिनपिंग के साथ ट्रंप का व्हिस्की वाला वीडियो वायरल
वैभव सूर्यवंशी बनाने की सनक: क्या सफलता पाने के लिए बचपन को टॉर्चर करना जरूरी है?
आखिरकार थिएटर्स तक पहुंच ही गई 2 घंटे 30 मिनट वाली करुप्पु , सिनेमाघरों के बाहर उमड़ी फैंस की भीड़
मैं खेलने के लिए बेताब हूं... - लगातार पांचवीं हार के बाद श्रेयस अय्यर की दो टूक
ममता बनर्जी की हार पर दीदी गो गाना? वायरल वीडियो पर उषा उत्थुप ने तोड़ी चुप्पी