पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों के बाद राज्य में राजनीतिक सरगर्मी तेज है। इस बीच, दिग्गज गायिका उषा उत्थुप का एक पुराना बंगाली गाना दीदी गो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि ममता बनर्जी की हार से खुश होकर उषा उत्थुप ने यह गाना गाया है।
क्या है वायरल वीडियो का सच? वायरल हो रहे पोस्ट में यह भी दावा किया गया है कि टीएमसी सरकार के दौरान परेशान होकर उषा उत्थुप कोलकाता छोड़कर मुंबई शिफ्ट हो गई थीं, लेकिन अब उनकी वापसी हुई है। इस दावे के साथ ही सिंगर को लेकर कई तरह की अफवाहें फैलने लगीं, जिससे उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल और समर्थन दोनों का सामना करना पड़ा।
मुझे कंट्रोवर्सी में मत फंसाओ : उषा उत्थुप इन दावों पर चुप्पी तोड़ते हुए उषा उत्थुप ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्पष्ट बयान जारी किया है। सिंगर ने कहा, मेरे नाम को जबरदस्ती विवादों में न घसीटें। जिस वायरल वीडियो की बात हो रही है, वह 25 साल से भी ज्यादा पुराना है। राजनीतिक हार-जीत से इस गाने का कोई लेना-देना नहीं है।
1976 से कोलकाता ही है मेरा घर अपनी शिफ्टिंग की खबरों को सिरे से खारिज करते हुए उन्होंने कहा, मैं 1976 से लगातार कोलकाता में ही रह रही हूं। मैं कभी भी मुंबई शिफ्ट नहीं हुई। यह शहर मेरा घर है और मैं यहीं रहकर अपना काम करती हूं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वायरल हो रहा गाना एक पुरानी अरेबिक ट्यून से प्रेरित था, जिसे उन्होंने दशकों पहले गाया था।
सोशल मीडिया पर कैसे शुरू हुआ विवाद? विवाद की शुरुआत तब हुई जब सोशल मीडिया पर एक यूजर ने यह वीडियो पोस्ट करते हुए दावा किया कि ममता बनर्जी के शासन से परेशान होकर उषा उत्थुप ने शहर छोड़ा था और अब उनकी हार का जश्न मना रही हैं। इस पोस्ट के वायरल होते ही सिंगर के राजनीतिक झुकाव पर सवाल उठने लगे, जिसका उन्होंने अब मजबूती से खंडन कर दिया है।
*In celebration of Didi leaving Bengal, Usha Uthup had fun by singing ‘Didi Go.’ It should be remembered that during the TMC regime, cut money was allegedly demanded from her for her performances, due to which she became troubled and moved to Mumbai. Now she has returned 🫡 pic.twitter.com/PMTWe0fo2g
— Oxomiya Jiyori 🇮🇳 (@SouleFacts) May 10, 2026
BYD का जलवा: अब 3 पहियों पर दौड़ेगी कार, सिर्फ 5 मिनट में होगी फुल चार्ज
राहुल गांधी के विदेश दौरों का खर्च और ₹60 करोड़ का रहस्य: बीजेपी ने पूछे तीखे सवाल
मजाक का ऐसा करारा जवाब: अर्शदीप सिंह की छेड़खानी का तिलक वर्मा ने बल्ले से लिया बदला
श्रीलंका ट्राई सीरीज: तिलक वर्मा कप्तान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की धमाकेदार एंट्री
धर्मशाला में MI की शानदार जीत, रोहित ने खुद का ही उड़ाया मज़ाक!
गम और ममता का संगम: अंतिम संस्कार के दौरान नन्हीं भतीजी को चॉकलेट खिलाते दिखे अखिलेश यादव
क्या है हैदराबाद का वीजा मंदिर , जिस पर अमेरिकी सीनेटर ने बोला तीखा हमला?
हैंडशेक वॉर: जब ट्रंप ने शी जिनपिंग को अपनी ओर खींचने की कोशिश की, तो चीन ने दिखाया कड़ा रुख
कलकत्ता हाईकोर्ट में ममता बनर्जी का सामना: वकीलों के बीच लगे चोर-चोर के नारे, भड़कीं टीएमसी सुप्रीमो
परसरामपुरा स्टेडियम पर बुलडोजर: राजनीतिक रार और ग्रामीणों की गिरफ्तारी ने गरमाया राजस्थान का सियासी पारा