अफगानिस्तान क्रिकेट जगत के लिए यह समय बेहद भावुक है। टीम के स्टार खिलाड़ी राशिद खान और मोहम्मद नबी ने दिल्ली-एनसीआर के एक अस्पताल में पहुंचकर अपने पूर्व साथी तेज गेंदबाज शपूर जादरान से मुलाकात की। शपूर एक गंभीर और जानलेवा बीमारी से जूझ रहे हैं।
गंभीर बीमारी से लड़ रहे हैं शपूर 38 वर्षीय शपूर जादरान हेमोफैगोसिटिक लिम्फोहिस्टियोसाइटोसिस (HLH) नामक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित हैं। पिछले कुछ महीनों से दिल्ली-एनसीआर के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है और वे फिलहाल आईसीयू में भर्ती हैं।
नबी का छलका दर्द अस्पताल में मुलाकात के बाद मोहम्मद नबी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी भावनाएं साझा कीं। उन्होंने लिखा, आज ग्रेटर नोएडा में राशिद खान के साथ अपने प्यारे भाई शपूर से मिला। जिस जादरान को हमने हमेशा मैदान पर जोशीले और मजबूत योद्धा के रूप में देखा, उसे अस्पताल के बिस्तर पर देखना दिल तोड़ने वाला है।
अफगान क्रिकेट के शानदार योद्धा शपूर जादरान ने अफगानिस्तान क्रिकेट को वैश्विक मंच पर स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई है। अपनी तेज गेंदबाजी और लंबे कद के कारण वे विपक्षी बल्लेबाजों के लिए हमेशा चुनौती बने रहे। उन्होंने अपने करियर में 44 वनडे और 36 टी20 मैच खेले, जिसमें उन्होंने क्रमशः 43 और 37 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा, उन्होंने 9 फर्स्ट-क्लासेस मैचों में भी अपनी प्रतिभा दिखाई है।
पूरा देश कर रहा दुआ शपूर की हालत को लेकर उनके परिवार वाले लगातार हेल्थ अपडेट दे रहे हैं। नबी और राशिद के अलावा अफगानिस्तान के तमाम पूर्व क्रिकेटर और फैंस सोशल मीडिया के जरिए उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। फिलहाल, शपूर के साथी खिलाड़ी हर संभव मदद और उनके साथ मजबूती से खड़े होने का संदेश दे रहे हैं।
*Today in Greater Noida, India, along with @rashidkhan_19, we met our dear brother Shapoor Jaan.
— Mohammad Nabi (@MohammadNabi007) May 13, 2026
Seeing the same tall, passionate and strong-hearted Shapoor, whom we have always admired fighting bravely on the cricket field, lying on a hospital bed was truly heartbreaking.
May… pic.twitter.com/uTjPcj6vvx
IPL 2026: CSK की मुश्किलें बढ़ीं, स्टार ऑलराउंडर जेमी ओवरटन टूर्नामेंट बीच में छोड़ स्वदेश लौटे
18 छक्के, 6 चौके... 27 गेंदों में रचा इतिहास, इस भारतीय के तूफान ने क्रिकेट जगत को हिलाया
चंपारण के यात्रियों की मौज: रक्सौल-नरकटियागंज के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, सफर होगा अब आसान
बीजिंग में ट्रंप-शी की हाई-प्रोफाइल मुलाकात: क्या बदलेंगे अमेरिका-चीन संबंध?
वी.डी. सतीशन बने केरल के नए मुख्यमंत्री: कांग्रेस का बड़ा दांव
दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर पर फायरिंग: राजनीति में खींचने के दबाव पर गरमाई पंजाब की सियासत
आखिर मौत से पहले क्या हुआ था? पोस्टमार्टम में प्रतीक यादव के शरीर पर मिलीं अलग-अलग समय की 6 चोटें
दान नहीं, यहां भक्तों की जेब भरते हैं भगवान! तमिलनाडु के इस मंदिर की अनोखी परंपरा हुई वायरल
मुंबई में दुकान-ऑफिस चलाते हैं? तो जल्द लगवाएं मराठी साइनबोर्ड, वरना भुगतनी होगी कड़ी कार्रवाई!
NEET पेपर लीक कांड: CBI का बड़ा शिकंजा, 5 गिरफ्तार और देशभर में ताबड़तोड़ छापेमारी