बीजिंग: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का चीन दौरा शुरू हो चुका है। बीजिंग पहुंचते ही ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ गर्मजोशी भरी मुलाकात की और भविष्य के संबंधों को लेकर एक बड़ा एलान किया है। जानकारों का मानना है कि ट्रंप और शी की यह दोस्ती ईरान के लिए एक बड़े संकट का संकेत हो सकती है।
महान नेता का सम्मान और दोस्ती का वादा ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल में आयोजित द्विपक्षीय वार्ता के दौरान ट्रंप ने शी जिनपिंग की जमकर तारीफ की। ट्रंप ने उन्हें महान नेता बताते हुए कहा कि दोनों देशों के संबंध अब तक के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंच रहे हैं। ट्रंप ने जोर देकर कहा कि अतीत की हर कठिनाई को उन्होंने और शी जिनपिंग ने आपसी संवाद से सुलझाया है।
व्यापारिक संबंधों पर ट्रंप की नजर ट्रंप ने अपने प्रतिनिधिमंडल में शामिल अमेरिका के दिग्गज उद्योगपतियों का जिक्र करते हुए स्पष्ट किया कि उनका लक्ष्य चीन के साथ व्यापारिक रिश्तों को नई ऊंचाई पर ले जाना है। उन्होंने इस बैठक को अब तक का सबसे बड़ा शिखर सम्मेलन करार देते हुए कहा कि अमेरिका और चीन के बीच आने वाले दिनों में सहयोग और अधिक गहरा होगा।
ईरान के लिए क्यों बढ़ सकती हैं मुश्किलें? ट्रंप के इस मैत्रीपूर्ण रुख ने रणनीतिक विशेषज्ञों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। ईरान पिछले कई महीनों से जारी तनाव के बीच रूस और चीन के कूटनीतिक सहयोग पर टिका हुआ है। यदि अमेरिका और चीन के व्यावसायिक व कूटनीतिक संबंध मजबूत होते हैं, तो चीन के लिए ईरान का समर्थन करना मुश्किल हो सकता है।
क्या ईरान अलग-थलग पड़ जाएगा? विशेषज्ञों का मानना है कि अगर चीन ने अमेरिका के साथ अपने व्यापारिक हितों को प्राथमिकता दी, तो वह ईरान की मदद से हाथ पीछे खींच सकता है। बिना चीनी समर्थन के ईरान का अमेरिका और इजरायल जैसी सैन्य ताकतों के सामने टिके रहना बेहद चुनौतीपूर्ण होगा।
दूसरी ओर, ईरानी विदेश मंत्री अराघची ने हाल ही में कहा था कि अमेरिका में सद्भावना की कमी के कारण युद्ध खत्म नहीं हो पा रहा है। अब देखने वाली बात यह होगी कि चीन के साथ ट्रंप की यह नई दोस्ती ईरान के खिलाफ क्या रुख अख्तियार करती है।
The Star-Spangled Banner plays as President Donald J. Trump is greeted by President Xi at the Great Hall of the People in Beijing, China. 🇺🇸🇨🇳 pic.twitter.com/ANPzR3WQmi
— The White House (@WhiteHouse) May 14, 2026
प्रतीक यादव की मौत का सच: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फेफड़ों में खून के थक्के का खुलासा
जब कान्स के रेड कार्पेट पर उतरी थी देवदास की जोड़ी: ऐश्वर्या और शाहरुख ने ऐसे लूटी थी महफिल
बीजिंग में ट्रंप-शी का भव्य स्वागत: कूटनीति के चमक-दमक के बीच बड़े नतीजों की उम्मीदें कम
महंगाई का झटका: अमूल और मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में किया इजाफा
इंसानों की तरह चलने वाला रियल लाइफ ट्रांसफॉर्मर : रोबोटिक्स की दुनिया में आया नया क्रांतिवीर
मंडी-दलालों के चंगुल से क्यों डरते हैं आंदोलनजीवी ? क्या आज के किसान उसी जिद की कीमत चुका रहे हैं
प्रतीक यादव का निधन: अखिलेश और अपर्णा की बंद कमरे में हुई बातचीत, गहराया सन्नाटा
गुजरात हाईवे पर मौत बनकर दौड़ा डामर टैंकर: बस से जोरदार टक्कर के बाद लगी भीषण आग, 4 की दर्दनाक मौत
कन्नड़ सिनेमा ने खोया अपना चमकता सितारा: 47 की उम्र में दिलीप राज का निधन, फिल्म जगत में शोक की लहर
विराट कोहली का बल्ला गरजा, रोहित शर्मा का रिकॉर्ड हुआ धराशायी