हाल ही में द इमॉर्टल्स ऑफ मेलुहा (The Immortals of Meluha) पर आधारित फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी हलचल देखी गई। खबरें थीं कि अभिनेता रणवीर सिंह ने इस ट्रिलॉजी के अधिकार खरीद लिए हैं और वे भगवान शिव का किरदार निभाएंगे। हालांकि, इन दावों में कितनी सच्चाई है, आइए जानते हैं।
अमीश त्रिपाठी ने दी सफाई लेखक अमीश त्रिपाठी ने इन सभी अटकलों पर पूर्ण विराम लगा दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभी तक फिल्म के अधिकार किसी को नहीं बेचे गए हैं। अमीश ने कहा, शिवा ट्रिलॉजी के अधिकार मेरे पास ही हैं और किसी के साथ कोई डील नहीं हुई है। मैं रणवीर सिंह का प्रशंसक जरूर हूं, लेकिन फिल्म को लेकर चल रही खबरें असत्य हैं।
अक्षय कुमार का पुराना दर्द आया सामने किताब को लेकर शुरू हुई इस चर्चा के बीच अक्षय कुमार का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अक्षय ने स्वीकार किया है कि उन्हें इस किताब के राइट्स न खरीदने का कितना पछतावा है।
करण जौहर ने दी थी सलाह स्कियन ऑफ इक्ष्वाकु के लॉन्च इवेंट के दौरान अक्षय ने बताया, जब अमीश की पहली किताब आई थी, तब मुझे इसके अधिकार खरीदने की सलाह दी गई थी। मैंने केवल कवर देखा और मुझे लगा कि मैं भगवान शिव का किरदार नहीं निभा पाऊंगा। लेकिन जब करण जौहर ने मुझे इसकी कहानी सुनाई, तो मुझे एहसास हुआ कि मैंने एक बड़ा मौका गंवा दिया।
क्या है शिवा ट्रिलॉजी ? अमीश त्रिपाठी द्वारा लिखित यह प्रसिद्ध सीरीज तीन भागों में बंटी है: द इमॉर्टल्स ऑफ मेलुहा , द सीक्रेट ऑफ द नागस और द ओथ ऑफ द वायुपुत्रास । यह किताब भारतीय पौराणिक कथाओं पर आधारित है और इसे देश की सबसे सफल बुक सीरीज में से एक माना जाता है। अब हर किसी की नजरें इस पर टिकी हैं कि आखिर भविष्य में इस पर फिल्म कौन बनाएगा।
BIGG MISSED from @akshaykumar
— Manoz Kumar (@ManozTalks) May 11, 2026
I Regret Not Buying the Right of #ImmortalOfMeluha , Even Karan Johar insisted me for this .
~ SUPERSTAR #AkshayKumar . pic.twitter.com/MQk6ed57Vz
NEET-UG 2026 रद्द: पेपर लीक से मचा कोहराम, छात्रों का फूटा गुस्सा
2 साल का लिव-इन, फिर बेवफाई का बम : पिता के सामने जब खुला बेटी का काला सच
कान फिल्म फेस्टिवल 2026: प्रिंसेस लुक में छाईं आलिया भट्ट, दूसरी बार बिखेरा जलवा
कानपुर में सड़क पर मचा हंगामा: छेड़छाड़ करने वाले युवक की मां ने बीच बाजार जमकर की धुनाई
पीएम के काफिले में ‘कटौती’ का बड़ा असर: अब सालाना 1 करोड़ की होगी बचत
एलपीजी की टेंशन खत्म: कोयले से बनेगी गैस, मोदी सरकार ने 3 लाख करोड़ के निवेश को दी हरी झंडी
अब भारत में ही होगा राफेल की MICA मिसाइलों का इलाज , फ्रांस के साथ ऐतिहासिक करार
प्रतीक यादव की मौत के बाद गहराया रहस्य, अपर्णा यादव के घर पहुंचेगी पुलिस, मोबाइल जब्त
पाकिस्तान के साथ बातचीत का रास्ता हमेशा खुला रहे: दत्तात्रेय होसबले
केरल में कांग्रेस की अंदरूनी कलह: ‘वायनाड को बना देंगे अमेठी’, राहुल-प्रियंका को मिली सीधे धमकी