नीट-यूजी (NEET-UG) 2026 परीक्षा को पेपर लीक और भारी अनियमितताओं के आरोपों के चलते रद्द कर दिया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के इस बड़े फैसले के बाद से देशभर में आक्रोश का माहौल है। अब इस पूरे मामले की जांच सीबीआई (CBI) करेगी और जल्द ही नई परीक्षा की तारीखों का ऐलान किया जाएगा।
परीक्षा रद्द होते ही दिल्ली से लेकर केरल तक छात्र सड़कों पर उतर आए हैं। दिल्ली में NSUI ने सरकार और परीक्षा प्रणाली के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। वहीं, तिरुवनंतपुरम में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) के कार्यकर्ताओं ने सीएजी (CAG) कार्यालय के बैरिकेड्स तोड़ दिए, जिसके बाद पुलिस के साथ उनकी तीखी झड़प हुई। प्रदर्शनकारियों का साफ कहना है कि पेपर लीक ने लाखों छात्रों के भविष्य को दांव पर लगा दिया है।
NTA के महानिदेशक अभिषेक सिंह ने खुलासा किया कि 7 मई की रात एक मुखबिर से सूचना मिली थी कि परीक्षा से पहले कुछ प्रश्न व्हाट्सएप पर वायरल किए गए थे। गहन जांच में सामने आया कि 3 मई की परीक्षा से ठीक पहले व्हाट्सएप पर प्रश्नपत्र की पीडीएफ फाइलें साझा की गई थीं। ये फाइलें असली पेपर से हूबहू मेल खाती थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए अब सीबीआई ने केस दर्ज कर जांच अपने हाथ में ले ली है। नासिक में पुलिस ने राजस्थान पुलिस के अनुरोध पर एक संदिग्ध को हिरासत में भी लिया है।
इस मुद्दे ने राजनीतिक रंग ले लिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इसे सरकार की विफलता करार दिया, वहीं राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि नीट अब परीक्षा नहीं, बल्कि नीलामी बन चुकी है।
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसे एक संगठित अपराध बताते हुए छात्रों से जन-आंदोलन की अपील की। बिहार में तेजस्वी यादव ने भी केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए पूछा कि क्या सरकार के पास निष्पक्ष परीक्षा कराने की न्यूनतम प्रशासनिक क्षमता भी नहीं बची है?
NTA के महानिदेशक अभिषेक सिंह ने कड़े शब्दों में कहा है कि इस स्कैम में शामिल हर एक चेहरे को बेनकाब कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि दोबारा होने वाली परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष होगी और छात्रों से इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं वसूला जाएगा।
छात्रों का कहना है कि वे इस सिस्टम की नाकामी की कीमत अपने करियर से नहीं चुकाएंगे। फिलहाल सबकी निगाहें सीबीआई की जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं।
#WATCH | Delhi | Students Federation of India (SFI) members protest against the National Testing Agency (NTA) after the NEET-UG 2026 examination was cancelled amid allegations of paper leak and examination irregularities
— ANI (@ANI) May 12, 2026
An SFI member Aishe Ghosh says, We are protesting… pic.twitter.com/RJ9MOgoQBh
फिल्म रिलीज से पहले महाकाल की शरण में तमन्ना भाटिया, भस्म आरती में शामिल होकर महसूस की दिव्य ऊर्जा
हिमंता सरमा के शपथ ग्रहण में अमेरिकी राजदूत की एंट्री: कूटनीतिक चाल या नई दोस्ती की शुरुआत?
पाकिस्तान का डबल गेम बेनकाब: मध्यस्थता का दिखावा, पर नूर खान एयरबेस पर छिपे थे ईरानी विमान
वापस घर मत लौटना : लाइव मैच में लिटन दास ने उड़ाया मोहम्मद रिजवान का मजाक
पैसे की जगह बाल कट रहे हैं इस ATM में! पटना का वीडियो देख हैरान रह गए लोग
IPL 2026 प्लेऑफ की जंग: कौन सी टीमें रेस में सबसे आगे? आंकड़ों से समझें हर टीम का गणित
करोड़ों iPhone यूजर्स के लिए iOS 26.5 अपडेट जारी: RCS चैट्स से लेकर Maps तक, ये हैं 5 बड़े बदलाव
जम्मू-कश्मीर में शराब का हाई-वोल्टेज खेल: बयानों की सियासत और 1.90 लाख बोतलों की हकीकत
बंगाल में भगवा सत्ता से बौखलाया बांग्लादेश: शुभेंदु अधिकारी को मिल रही धमकियां, सीमा पर बाड़बंदी से मची खलबली
बांग्लादेश के सामने बेबस कप्तान: शान मसूद का न बल्ला चला, न ही कप्तानी में दिखी धार