Apple ने आईफोन यूजर्स के लिए बहुप्रतीक्षित iOS 26.5 अपडेट जारी कर दिया है। पिछले एक महीने से बीटा टेस्टिंग के बाद अब इसका स्टेबल वर्जन सभी के लिए उपलब्ध है। यह अपडेट सुरक्षा, प्राइवेसी और यूजर एक्सपीरियंस को नई ऊंचाई पर ले जाने का दावा करता है।
कैसे करें अपडेट? यह अपडेट iPhone 11 और उसके बाद के सभी मॉडल्स के लिए उपलब्ध है। इसे इंस्टॉल करने के लिए अपने फोन की Settings > General > Software Update पर जाएं और डाउनलोड एंड इंस्टॉल पर क्लिक करें।
RCS चैट्स अब और भी सुरक्षित इस अपडेट का सबसे बड़ा हाइलाइट RCS मैसेजिंग के लिए एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन है। अब iPhone और Android यूजर्स के बीच होने वाली चैट्स पूरी तरह सुरक्षित रहेंगी। पहले की तुलना में अब थर्ड पार्टी द्वारा मैसेज इंटरसेप्ट किए जाने का खतरा खत्म हो गया है।
Apple Maps में आ गया विज्ञापनों का दौर करीब 13 साल बाद Apple ने अपने मैप्स ऐप में विज्ञापनों की एंट्री की है। अब बिजनेस प्रमोटेड लिस्टिंग के जरिए मैप्स पर अपनी दुकानें या सर्विस दिखा सकेंगे। साथ ही, Suggested Places फीचर जोड़ा गया है, जो आपको आसपास के ट्रेंडिंग रेस्टोरेंट और टूरिस्ट स्पॉट्स के बारे में सुझाव देगा।
USB-C एक्सेसरीज की आसान कनेक्टिविटी नए अपडेट के बाद Apple की एक्सेसरीज जैसे मैजिक माउस और मैजिक कीबोर्ड को USB-C के जरिए सीधे आईफोन से जोड़ना बेहद आसान हो गया है। एक बार कनेक्ट होने के बाद ये एक्सेसरीज ब्लूटूथ के जरिए भी सुचारू रूप से काम करेंगी।
Android पर डेटा ट्रांसफर हुआ आसान जो यूजर्स आईफोन छोड़कर एंड्रॉइड पर शिफ्ट हो रहे हैं, उनके लिए डेटा ट्रांसफर को बेहतर बनाया गया है। अब यूजर्स के पास यह चुनने का विकल्प होगा कि वे कौन से मैसेज अटैचमेंट्स नए एंड्रॉइड डिवाइस पर ले जाना चाहते हैं।
कस्टमाइजेबल Pride वॉलपेपर पर्सनलाइजेशन पसंद करने वालों के लिए कंपनी ने नए Pride Luminance एनिमेटेड वॉलपेपर पेश किए हैं। यूजर्स अपनी पसंद के अनुसार 12 अलग-अलग रंगों में से चुनकर इन वॉलपेपर्स को कस्टमाइज कर सकते हैं।
⚛ विज्ञान और प्रौद्योगिकी
Apple has released iOS 26.5 🔥 pic.twitter.com/UYVdsVJTqR
— Beta Profiles (@BetaProfiles) May 11, 2026
युद्ध का साया: PM मोदी ने देशवासियों से की अपील, पेट्रोल-डीजल बचाएं और फिलहाल सोने की खरीदारी टाल दें
बाजार की भारी बिकवाली के बीच ONGC और Oil India की रॉकेट चाल, जानें क्या है वजह?
क्या मिल गया भारत को अगला हार्दिक पांड्या? माधव तिवारी की तूफानी पारी ने दिल्ली को दिलाई रोमांचक जीत
श्रेयस अय्यर का बाएं हाथ का जादू : एक हाथ से जड़ा 80 मीटर लंबा छक्का, कोहली की बराबरी कर मचाया तहलका
सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या: आरोपी राज सिंह की मां का बड़ा दावा- मेरा बेटा निर्दोष, मेरे पास सबूत
एक्शन में सीएम जोसेफ विजय: मंदिर-स्कूल के पास की 717 शराब दुकानें होंगी बंद
SBI ATM में अब कैश नहीं हेयरकट मिलता है! वीडियो वायरल होते ही लोग बोले- ये है असली जुगाड़
CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: जल्द जारी होगा परिणाम, ऐसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड
पाकिस्तान दौरे से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, 7 दिग्गज खिलाड़ी बाहर; जानें पूरी टीम
पटना में जल्द ही गंगा की लहरों पर दौड़ेगी वॉटर मेट्रो , बदल जाएगी राजधानी की सूरत