लखनऊ: समाजवादी पार्टी के संरक्षक रहे स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन हो गया है। इस खबर ने प्रदेश की राजनीति में गहरा शोक पैदा कर दिया है।
अखिलेश यादव ने जताया दुख सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने भाई के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, प्रतीक यादव जी का निधन, अत्यंत दुखद! ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे। विनम्र श्रद्धांजलि!
मौत का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं प्रतीक यादव के निधन की परिस्थितियों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, उन्हें मृत अवस्था में ही अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके शव का पोस्टमार्टम सुबह 10 बजे किया जाएगा, जिसके बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस असामयिक निधन पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, मुलायम सिंह यादव जी के पुत्र और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव जी का आकस्मिक निधन अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।
परिवार और समर्थकों में शोक प्रतीक यादव, मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना यादव के बेटे थे। वे सपा नेता अपर्णा यादव के पति थे। उनके निधन की खबर सुनते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई है। समाजवादी पार्टी के आधिकारिक हैंडल से भी इस दुखद घटना पर संवेदनाएं व्यक्त की गई हैं।
*श्री प्रतीक यादव जी का निधन, अत्यंत दुखद!
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 13, 2026
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।
विनम्र श्रद्धांजलि! pic.twitter.com/weadva9hi4
NEET-UG गेस पेपर घोटाला: नासिक का BAMS छात्र शुभम खैरनार गिरफ्तार, 15 लाख में हुआ था सौदा
NEET UG 2026: परीक्षा रद्द, CBI जांच के बीच जानें क्या है एंटी-पेपर लीक कानून और दोषियों के लिए सजा का प्रावधान
IPL 2026 प्लेऑफ की जंग: कौन सी टीमें रेस में सबसे आगे? आंकड़ों से समझें हर टीम का गणित
IPL 2026: गुजरात टाइटंस की आंधी में उड़ी हैदराबाद, 82 रनों की बड़ी जीत के साथ टॉप पर कब्जा
GT vs SRH: साई सुदर्शन और वाशिंगटन सुंदर का दम, गुजरात ने हैदराबाद को दिया 169 रनों का लक्ष्य
क्रिकेट का नया अजूबा: 39 की उम्र में नोमान अली ने रचा इतिहास, तोड़ा 130 साल पुराना रिकॉर्ड
प्रतीक यादव का आकस्मिक निधन: मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी, अस्पताल ने साधी चुप्पी
NEET-UG पेपर लीक मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट: NTA को हटाने और CBI जांच की मांग
नीट यूजी परीक्षा रद्द होने पर भड़के खान सर, NTA को कहा Non Trustable Agency
अकेले आए थे, अकेले जाना है : हार के बाद ममता बनर्जी का कविता के जरिए बड़ा संदेश