आईपीएल 2026 का 19वां सीजन अब विवादों के घेरे में आ गया है। पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो के बाद बीसीसीआई और फ्रेंचाइजी ने कड़ा रुख अपना लिया है। इस वीडियो में युजवेंद्र चहल को वेपिंग (ई-सिगरेट) करते हुए देखा गया था, जिसने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया।
खिलाड़ियों से लिए जाएंगे हस्ताक्षर इस घटना के बाद पंजाब किंग्स प्रबंधन ने शनिवार शाम धर्मशाला में प्रैक्टिस के बाद खिलाड़ियों की एक महत्वपूर्ण मीटिंग बुलाई है। इस मीटिंग में खिलाड़ियों को बीसीसीआई की नई गाइडलाइंस के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। फ्रेंचाइजी सभी खिलाड़ियों से इन नियमों के पालन को लेकर लिखित में हस्ताक्षर लेगी। भविष्य में कोई भी वीडियो केवल टीम के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से ही पोस्ट किया जाएगा।
हनी ट्रैप को लेकर बीसीसीआई अलर्ट बीसीसीआई ने अपनी नई एडवाइजरी में सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं जाहिर की हैं। बोर्ड ने पहली बार हनी ट्रैप का जिक्र करते हुए टीमों को सावधान किया है। बीसीसीआई का मानना है कि खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को निशाना बनाया जा सकता है। इसके चलते अब किसी भी बाहरी व्यक्ति को टीम मैनेजर की लिखित अनुमति के बिना खिलाड़ी के होटल रूम में जाने की इजाजत नहीं होगी। मेहमानों से केवल होटल लॉबी में ही मुलाकात की जा सकेगी।
डग-आउट और प्रतिबंधित क्षेत्रों में सख्ती बोर्ड ने फ्रेंचाइजी मालिकों और अधिकारियों को भी स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे मैच के दौरान डग-आउट या किसी भी प्रतिबंधित क्षेत्र में जाकर खिलाड़ियों से बातचीत नहीं कर सकते। नियमों के अनुसार, मालिकों को मैच खत्म होने के बाद ही खिलाड़ियों से मिलने की अनुमति होगी।
वेपिंग पर पूरी तरह से प्रतिबंध रियान पराग के ड्रेसिंग रूम में वेपिंग करने की घटना के बाद बीसीसीआई ने नया SOP (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) जारी किया है। इसके तहत ड्रेसिंग रूम, प्रैक्टिस एरिया और टीम होटल में ई-सिगरेट या किसी भी प्रकार के प्रतिबंधित पदार्थों का सेवन पूरी तरह से बैन कर दिया गया है। बोर्ड ने इसे सुरक्षा और एंटी-करप्शन प्रोटोकॉल का हिस्सा बताया है।
*Punjab Kings will hold a meeting with the players on Saturday evening after practice at the HPCA Stadium in Dharamsala and obtain their signatures confirming compliance with the new BCCI guidelines.
— Cricbuzz (@cricbuzz) May 9, 2026
Going forward, all the videos will be produced and posted only through the… pic.twitter.com/hTALBzKKYM
पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक बदलाव: शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण में PM मोदी का दंडवत प्रणाम चर्चा में
IPL 2026 प्लेऑफ की रेस: अश्विन ने चुनी अपनी टॉप-4 टीमें, क्या बाहर होगी चेन्नई?
तमिलनाडु की राजनीति में नया अध्याय: कल सीएम पद की शपथ लेंगे थलापति विजय, राज्यपाल से मिली हरी झंडी
विजय की राह में कानूनी कांटे: शपथ ग्रहण से पहले समर्थन पत्र पर घमासान
ड्रीम11 का करोड़पति अब नहीं रहे: संभल में संदिग्ध हालात में मिला नीरज का शव, हत्या की आशका
ट्रेन में खीरा खाने से पहले 100 बार सोचें: वीडियो में खुली खतरनाक मिलावट की पोल
तमिलनाडु के नए CM थलपति विजय के शपथ ग्रहण का समय बदला, अब इस वक्त लेंगे पद की शपथ
पंजाब को रंगला बनाने का सपना दिखाकर कंगला बनाया: संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी पर बरसे राघव चड्ढा
सुवेंदु कैबिनेट के न्यू स्टार : कौन हैं खुदीराम टुडू, जिन्होंने बांग्ला छोड़ संथाली में ली शपथ?
भीषण गर्मी के बीच मौसम का यू-टर्न: 16 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, कहीं लू तो कहीं ओले!