तमिलनाडु की राजनीति में एक नए युग का आगाज हो गया है। अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) के लिए अब सरकार बनाने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। शनिवार को मिले महत्वपूर्ण समर्थन के बाद विजय का मुख्यमंत्री बनना अब महज औपचारिकता रह गया है।
गठबंधन ने बदली तस्वीर सरकार गठन की कवायद तब तेज हुई जब विदुथलाई चिरुथाइगल काची (VCK) ने टीवीके को बिना शर्त अपना समर्थन देने का ऐलान किया। इसके कुछ ही देर बाद इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) ने भी विजय को समर्थन देने की घोषणा कर दी। इन दो दलों के साथ आते ही बहुमत का जादुई आंकड़ा पार हो गया है।
बहुमत का गणित तमिलनाडु विधानसभा की 234 सीटों में बहुमत के लिए 118 विधायकों की जरूरत होती है। विजय की पार्टी के पास अब 120 विधायकों का समर्थन है:
राज्यपाल से मिले विजय टीवीके प्रमुख विजय ने चेन्नई के लोक भवन पहुंचकर राज्यपाल आर.एन. रवि से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने सरकार बनाने का औपचारिक दावा पेश किया। इससे पहले, TVK नेता अधव अर्जुन ने स्पष्ट कर दिया कि विजय ही राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे।
विजय के ऐलान से कार्यकर्ताओं में उत्साह पार्टी के इस बड़े राजनीतिक उलटफेर के बाद चेन्नई में TVK मुख्यालय के बाहर जश्न का माहौल है। समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी की और विजय की तस्वीरें हवा में लहराते हुए अपनी खुशी का इजहार किया। गठबंधन के सहयोगियों ने भी विजय के नेतृत्व पर पूरा भरोसा जताया है।
अब आगे क्या? विजय ने कांग्रेस, वाम दलों और वीसीके प्रमुख थोल थिरुमावलवन का समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया है। अब सबकी निगाहें शपथ ग्रहण समारोह की तारीख पर टिकी हैं। विजय के लिए यह सफर चुनौतीपूर्ण रहा है, लेकिन अब तमिलनाडु की कमान संभालने के लिए वे पूरी तरह तैयार हैं।
#WATCH | TVK Chief Vijay meets Tamil Nadu Governor Rajendra Vishwanath Arlekar at the Lok Bhavan.
— ANI (@ANI) May 9, 2026
With the support of Congress, CPI, CPI(M), VCK and IUML, 121 MLAs are now in support of TVK, and its path to form a government in the state is now clear.
(Source: Lok Bhavan) pic.twitter.com/Tbck1TrAKJ
भारत का अग्नि प्रहार: MIRV तकनीक से लैस नई मिसाइल का सफल परीक्षण, एक साथ कई दुश्मनों का होगा खात्मा
शुभेंदु का राज्य-अभिषेक : योगी के भगवा गमछे ने बंगाल की राजनीति में फूंकी नई जान!
गाजियाबाद में एसी सर्विस सेंटर में जोरदार धमाका: आग के गोले में बदला मकान, 80 साल के बुजुर्ग की मौत
भारत का रहस्यमयी मिसाइल टेस्ट: क्या ओडिशा से दागी गई अग्नि-6? पड़ोसी देशों में खलबली
अंडमान की हसीन वादियों में घुलेंगे प्यार के रंग: IRCTC लाया खास रोमांटिक पैकेज
अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ीं: CBI का मुंबई में 17 ठिकानों पर बड़ा छापा, जानें क्या है पूरा मामला?
क्या एलियंस सच हैं? पेंटागन ने खोली UFO से जुड़ी 161 गोपनीय फाइलें
कोलकाता में आज सत्ता का बड़ा दिन: शुभेंदु अधिकारी लेंगे सीएम पद की शपथ, जानें ट्रैफिक के नए नियम
आईपीएल 2026: अर्शदीप के वीडियो विवाद के बाद पंजाब किंग्स सख्त, खिलाड़ियों पर लागू होंगे नए नियम
हंतावायरस से नोरोवायरस तक: क्या क्रूज शिप बन गए हैं बीमारियों का तैरता हुआ अड्डा?