अमेरिकी रक्षा विभाग (पेंटागन) ने UFO (Unidentified Flying Objects) और UAP (Unidentified Anomalous Phenomena) से जुड़ी कई गोपनीय फाइलें सार्वजनिक कर दी हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर शुक्रवार को ये दस्तावेज ऑनलाइन जारी किए गए। ट्रंप का मानना है कि इन रहस्यों को जानना जनहित से जुड़ा मुद्दा है।
अंतरिक्ष मिशनों में क्या दिखा? इन फाइलों में 1965 के जेमिनी 7 मिशन की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी है, जिसमें अंतरिक्ष यात्री फ्रैंक बोरमैन ने यान के पास तैरते हुए अज्ञात कणों का जिक्र किया था। वहीं, अपोलो 11 के बज एल्ड्रिन ने दावा किया था कि चंद्रमा की यात्रा के दौरान उन्होंने एक रहस्यमयी चमक देखी थी, जिसे उन्होंने संभावित लेज़र बताया।
चंद्रमा पर फोर्थ ऑफ जुलाई का जश्न? अपोलो 12 के एलन बीन ने अंतरिक्ष में चमकदार तैरते कण देखे, जो चंद्रमा से बाहर की ओर जा रहे थे। वहीं, अपोलो 17 के जैक श्मिट ने मिशन के दौरान चमकती रोशनियों को देखकर कहा था, ऐसा लग रहा है जैसे बाहर फोर्थ ऑफ जुलाई (अमेरिका का स्वतंत्रता दिवस) का जश्न चल रहा हो। हालांकि, उन्होंने इसे बर्फ के कणों का प्रतिबिंब होने की संभावना भी जताई थी।
आम लोगों और सेना के दावे फाइलों में केवल अंतरिक्ष यात्रियों के ही नहीं, बल्कि आम नागरिकों के दावे भी दर्ज हैं। 1957 में एक व्यक्ति ने विशाल गोलाकार वस्तु देखी थी, तो 2023 में भी चमकदार धातु जैसी वस्तुओं को हवा में तैरते हुए देखे जाने के दावे सामने आए हैं। पेंटागन ने इराक, सीरिया और यूएई में रिकॉर्ड किए गए कुछ अनसुलझे वीडियो भी जारी किए हैं, जिनमें अंडाकार वस्तुएं तेज रफ्तार में दौड़ती दिख रही हैं।
एलियंस मिले या नहीं? पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी स्वीकार किया था कि वैज्ञानिक दृष्टि से अंतरिक्ष में जीवन की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता, हालांकि उन्हें राष्ट्रपति रहते कोई ठोस सबूत नहीं मिला था। फिलहाल जारी की गई 161 फाइलों में कहीं भी यह स्पष्ट नहीं लिखा है कि एलियंस का अस्तित्व साबित हो गया है।
पारदर्शिता या महज दिखावा? डिपार्टमेंट ऑफ वॉर की नई वेबसाइट पर रिलीज के शुरुआती 12 घंटों में ही 34 करोड़ से ज्यादा लोग इन फाइलों को देख चुके हैं। जहां कुछ लोग इसे सरकार की ओर से पारदर्शिता की ओर बड़ा कदम मान रहे हैं, वहीं कुछ का मानना है कि अभी भी कई महत्वपूर्ण फाइलें छिपाई जा रही हैं। यह बहस अब और तेज हो गई है कि क्या दुनिया इस ब्रह्मांड में अकेली है या कहीं और भी जीवन है।
The Pentagon released previously classified UFO footage, now aired by Fox News. pic.twitter.com/GdrnLZTMZa
— Open Source Intel (@Osint613) May 8, 2026
मॉस्को की विक्ट्री डे परेड: क्या रूस की सैन्य शक्ति पर लगा है ब्रेक?
भारत का अग्नि प्रहार: MIRV तकनीक से लैस नई मिसाइल का सफल परीक्षण, एक साथ कई दुश्मनों का होगा खात्मा
KKR की दहाड़ से बदला प्लेऑफ का समीकरण, दिल्ली लगभग बाहर; जानिए अंक तालिका का ताजा हाल
सुवेंदु अधिकारी बने बंगाल के मुख्यमंत्री: पिता शिशिर ने ममता को घेरा, मां ने सुनाया संघर्ष का किस्सा
IPL 2026: टिकटों की कालाबाजारी का बड़ा भंडाफोड़, नॉट फॉर सेल पास बेच रहे 3 शातिर गिरफ्तार
मदर्स डे स्पेशल: छठी में अधूरी छोड़ी थी पढ़ाई, अब बेटे के साथ 10वीं पास कर मां ने रची मिसाल
राजस्थान SI भर्ती परीक्षा रद्द: 3.83 लाख उम्मीदवारों को फिर देनी होगी परीक्षा, जानें पूरी डिटेल
IPL 2026: कैचिंग में किसका जलवा? टॉप-5 में सिर्फ 2 भारतीय, विदेशी खिलाड़ियों का दबदबा
ट्रेन में खीरा खाने से पहले 100 बार सोचें: वीडियो में खुली खतरनाक मिलावट की पोल
शुभेंदु अधिकारी बने बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री: शपथ ग्रहण के बाद पीएम मोदी ने थपथपाई पीठ