भारतीय रक्षा क्षेत्र ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। भारत ने ओड़िशा के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से एडवांस्ड अग्नि मिसाइल का सफल परीक्षण किया। यह मिसाइल मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टार्गेटेबल री-एंट्री व्हीकल (MIRV) तकनीक से लैस है, जो देश की रणनीतिक ताकत को दुनिया में कहीं अधिक घातक बनाती है।
शुक्रवार को किए गए इस परीक्षण में मिसाइल के कई पेलोड्स ने हिंद महासागर क्षेत्र में फैले अलग-अलग टारगेट्स पर एक साथ सटीक निशाना साधा। डीआरडीओ और रणनीतिक बल कमान के संयुक्त प्रयास से हुआ यह परीक्षण पूरी तरह सफल रहा। रडार और जहाज-आधारित स्टेशनों ने पुष्टि की है कि मिसाइल ने अपनी सभी तय लक्ष्यों को सफलतापूर्वक भेद दिया है।
MIRV तकनीक इस मिसाइल की सबसे बड़ी खासियत है। इसकी मदद से एक ही मिसाइल अपने साथ कई परमाणु हथियार (वॉरहेड) ले जा सकती है।
इस परीक्षण के दौरान आसमान में एक अद्भुत और चमकदार दृश्य दिखाई दिया। यह नजारा न केवल ओडिशा और पश्चिम बंगाल में, बल्कि बांग्लादेश के तटीय इलाकों जैसे कॉक्स बाजार तक देखा गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों में इसे आग की लकीर बताया गया, जिससे लोगों में काफी उत्सुकता रही। इसे अग्नि सीरीज की नई पीढ़ी का परीक्षण माना जा रहा है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस कामयाबी के लिए डीआरडीओ और भारतीय सेना को बधाई दी है। उन्होंने इसे भारत की रक्षा तैयारियों में एक अविश्वसनीय क्षमता करार दिया। जानकारों का मानना है कि यह मिसाइल चीन और पाकिस्तान जैसे देशों के खिलाफ भारत की निरोधक क्षमता को और अभेद्य बना देगी।
यह सफल परीक्षण भारत की उस तकनीकी दक्षता को दर्शाता है, जिसमें डीआरडीओ अब अपनी मारक क्षमता को 5,000 किलोमीटर से भी आगे ले जाने की तैयारी में है। एमआईआरवी और हाइपरसोनिक तकनीक का यह संगम आने वाले समय में भारत को वैश्विक रक्षा महाशक्ति के रूप में और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।
Advanced Agni missile with MIRV (Multiple Independently Targeted Re-Entry Vehicle) system was successfully tested from Dr. APJ Abdul Kalam Island, Odisha on 08th May 2026.
— DRDO (@DRDO_India) May 9, 2026
The missile was flight tested with Multiple payloads, targeted to different targets spatially distributed… pic.twitter.com/W7ufT7pwbt
महाराष्ट्र: कहीं 42 डिग्री की तपिश तो कहीं आंधी-तूफान का ऑरेंज अलर्ट , जानें अपने शहर का हाल
बंगाल में कमल का राज: सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, ममता युग का अंत
राजस्थान रॉयल्स का पिंक प्रॉमिस : मैदान पर उतरेगी जज्बे की जर्सी, हर छक्के से रोशन होंगे घर
शुभेंदु अधिकारी का शपथग्रहण: ब्रिगेड परेड ग्राउंड बना भगवा दुर्ग , समर्थकों में अपना टाइम आ गया का जोश
बंगाल की खाड़ी में भारत का रहस्यमयी मिसाइल परीक्षण; क्या अग्नि-6 या हाइपरसोनिक तकनीक का हुआ उदय?
कोलकाता में आज सत्ता का बड़ा दिन: शुभेंदु अधिकारी लेंगे सीएम पद की शपथ, जानें ट्रैफिक के नए नियम
तमिलनाडु की सत्ता का वॉट्सएप वॉर : दिनाकरन ने विजय पर लगाया जालसाजी का आरोप, राजभवन तक पहुंचा विवाद
बेंगलुरु के प्रीमियम ऑटो में सफर करना हुआ महंगा: पंखा और पानी के लिए भी देना होगा अलग से पैसा
शुभेंदु अधिकारी: 57 की उम्र में भी क्यों कुंवारे हैं पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री? जानिए खुद दी थी क्या सफाई
पश्चिम बंगाल में सोनार बांग्ला का उदय: शुभेंदु अधिकारी आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ