IPL 2026 के दौरान गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल उस समय असहज हो गए जब उनसे सार्वजनिक मंच पर उनकी निजी जिंदगी को लेकर सवाल किया गया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान यह वाकया चर्चा का विषय बन गया है।
क्या हुआ था टॉस के दौरान? मैच के टॉस के वक्त न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर डैनी मॉरिसन ने शुभमन गिल से क्रिकेट के बजाय उनकी निजी जिंदगी पर सवाल दाग दिया। मॉरिसन ने गिल से मुस्कुराते हुए पूछा, आप बहुत अच्छे लग रहे हैं, क्या जल्द ही शादी की शहनाई बजने वाली है?
असहज हुए गिल, मुस्कुराकर झाड़ा पल्ला आमतौर पर शांत रहने वाले गिल इस निजी सवाल पर थोड़े चिढ़ते हुए नजर आए। उन्होंने असहज मुस्कान के साथ जवाब दिया, नहीं, ऐसा कुछ नहीं है। इतना कहकर गिल ने अपना चेहरा दूसरी तरफ फेर लिया और बातचीत को वहीं खत्म कर दिया। उनके हाव-भाव से साफ था कि उन्हें ऑन-एयर इस तरह के सवाल पसंद नहीं आए।
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस दिलचस्प बात यह है कि डैनी मॉरिसन ने इससे पहले IPL 2025 के दौरान भी ईडन गार्डन्स में गिल से इसी तरह का सवाल पूछा था। बार-बार निजी जिंदगी में दखल देने को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस ने कमेंटेटर की आलोचना की है। कई यूजर्स का मानना है कि पेशेवर माहौल में खिलाड़ियों की पर्सनल लाइफ पर सवाल पूछना सही नहीं है।
मैच का लेखा-जोखा विवादों के बीच मुकाबले की बात करें तो गुजरात टाइटंस के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पंजाब किंग्स की टीम 163 रन ही बना सकी। पंजाब की ओर से सूर्यांश शेडगे ने 29 गेंदों में 57 रन की आक्रामक पारी खेली, वहीं मार्कस स्टोइनिस ने 40 रन का योगदान दिया।
गेंदबाजी में गुजरात की तरफ से जेसन होल्डर ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए, जबकि मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा ने 2-2 विकेट हासिल कर पंजाब के बल्लेबाजी क्रम को दबाव में रखा।
Danny Morrison - wedding bells around the corner? Getting married soon, Shub?
— Shubman X 77 (@AyushKumar76463) May 3, 2026
Shubman Gill - Nope, nothing like that.
Shubman bro in your marriage first invite Danny Morrison he is so excited of your marriage than you I think 🤣🤣 pic.twitter.com/jq4ynFJl9o
सुपरमैन बने रोवमैन पावेल: रिंकू की गलती सुधारी, एक हाथ से लपका असंभव कैच
पंजाब FIR पर संदीप पाठक का बड़ा बयान: न जानकारी है, न डर, सिद्धांतों पर अडिग हूँ
बिहार में सत्ता का मेगा प्लान तैयार: 6 मई की कैबिनेट बैठक से पहले सियासी हलचल तेज
टोपी खुद पहनो, दूसरों को मत पहनाओ ... सलमान खान ने अपनी सलाह से जीता फैंस का दिल
इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: एमपी के औद्योगिक विकास का नया मार्वलस माइलस्टोन
25 हजार के बदले 25 लाख का झांसा: Quantum AI स्कैम से रहें सावधान, सरकार ने दी चेतावनी
नोबेल की दहलीज पर पैडमैन : अरुणाचलम मुरुगनाथम का सफर अब वैश्विक पहचान की ओर
बंगाल में नतीजों से पहले खूनी खेल: भाजपा नेता के घर पर आधी रात को ताबड़तोड़ फायरिंग
नरसिंहपुर में गुंडागर्दी: शराब कारोबारी को सरेआम बेल्ट-डंडों से पीटा, फिर कर लिया अपहरण
IPL 2026: रोवमैन पॉवेल की जादुई फील्डिंग, असंभव कैच देख दंग रह गए फैंस; देखें वीडियो