पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव की मतगणना जैसे-जैसे करीब आ रही है, राज्य का सियासी पारा चरम पर पहुंच गया है। ईवीएम की सुरक्षा को लेकर मचे बवाल के बाद अब ल्यारी ऑफ बंगाल (Lyari of Bengal) के बयान ने राज्य की राजनीति में नई आग सुलझा दी है।
क्या है ल्यारी का विवाद? बीजेपी ने डायमंड हार्बर की तुलना पाकिस्तान के कराची स्थित ल्यारी से की है। ल्यारी को अक्सर फिल्मों में गैंगवॉर और आपराधिक गतिविधियों के गढ़ के रूप में दिखाया जाता है। बीजेपी का आरोप है कि बांग्लादेश सीमा और सुंदरबन के पास होने के कारण डायमंड हार्बर में घुसपैठ और अपराध का बोलबाला है, जिसे टीएमसी संरक्षण दे रही है।
सिंघम बनाम पुष्पा का दांव विवाद की शुरुआत तब हुई जब यूपी कैडर के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट आईपीएस अजय पाल शर्मा बतौर पुलिस ऑब्जर्वर फाल्टा पहुंचे। उन्होंने टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान के घर जाकर चेतावनी दी कि मतदाताओं को डराने वालों का कायदे से इलाज किया जाएगा। जवाब में जहांगीर खान ने कहा, यह बंगाल है, अगर आप सिंघम हैं तो मैं पुष्पा हूं। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद माहौल और गरमा गया।
टीएमसी का तीखा पलटवार बीजेपी के ल्यारी वाले बयान को टीएमसी ने बंगाल की संस्कृति पर हमला करार दिया है। टीएमसी ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि बीजेपी बंगाल से नफरत करती है। टीएमसी ने आरोप लगाया, पहले हमें बंगाली होने के कारण बांग्लादेशी कहा गया, फिर खान-पान पर रोहिंग्या बताया गया और अब सीधे पाकिस्तान से तुलना की जा रही है।
सांस्कृतिक आक्रमण का आरोप तृणमूल कांग्रेस ने इसे बंगाल के गौरव के खिलाफ सांस्कृतिक आक्रमण बताया है। पार्टी का तर्क है कि जिस राज्य ने देश की आजादी के लिए सबसे अधिक बलिदान दिया, उसे ऐसी ओछी राजनीति का शिकार बनाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
चुनाव आयोग की सख्ती लगातार झड़पों और हंगामे के बीच चुनाव आयोग ने भी कमर कस ली है। डायमंड हार्बर और मगराहाट के 15 बूथों पर फिर से मतदान कराने का आदेश दिया गया है। साथ ही, कोलकाता में स्ट्रॉन्ग रूम के आसपास किसी भी तरह के जमावड़े पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। अब सबकी निगाहें मतगणना के दिन पर टिकी हैं।
*Ajay Pal Sharma, the encounter specialist and Singham of UP police, is deployed as police observer of South 24 Parganas. He just read the riot act to Bhaipo’s henchman Jehangir Khan’s family members.
— BJP West Bengal (@BJP4Bengal) April 27, 2026
Nobody can stop this election from being the most free and fair election in 50… pic.twitter.com/p3WOLLXL6d
वैभव सूर्यवंशी को चिढ़ाना पड़ा महंगा: काइल जैमीसन पर गिरी BCCI की गाज, मिला कड़ा दंड
PSL 2026: आखिरी ओवर में हुनैन शाह का चमत्कार, हैदराबाद किंग्समेन ने रोमांचक मुकाबले में इस्लामाबाद को हराया
NEET UG 2026: ड्रेस कोड से लेकर बायोमेट्रिक तक, परीक्षा हॉल में जाने से पहले पढ़ लें ये नए नियम
महाराष्ट्र का विजन 2047: 1 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी और 50 लाख नौकरियों का मेगा प्लान
15 साल के वैभव सूर्यवंशी के साथ मैदान पर बदतमीजी, BCCI ने काइल जैमीसन को दी कड़ी सजा
क्या नतीजों से पहले ही घबरा गईं ममता? 9 मिनट के वीडियो से खड़ी हुई नई बहस
ईरान में बड़ा धमाका: बम निष्क्रिय करते समय IRGC के 14 जवानों की दर्दनाक मौत
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे का मिसिंग लिंक शुरू: अब सफर में कम होगा 30 मिनट का समय, जानें क्या है खास
याचिका खारिज नहीं हुई, गलत रिपोर्टिंग कर रहा मीडिया , कपिल सिब्बल ने दी सफाई
भारत के ड्रेसिंग रूम तक गए, पर दरवाजा बंद मिला! हैंडशेक विवाद पर पाक कप्तान सलमान आगा का बड़ा खुलासा