आईपीएल 2026 के 43वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक टक्कर देखने को मिली। हालांकि, मैच के परिणाम से ज्यादा चर्चा न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन के व्यवहार की हो रही है। युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद जैमीसन द्वारा की गई अभद्र हरकत पर बीसीसीआई ने सख्त रुख अपनाया है।
मैदान पर हुई बदसलूकी मैच के दूसरे ओवर में वैभव सूर्यवंशी ने जैमीसन की पहली गेंद पर करारा चौका जड़ा। इसके जवाब में अगली ही गेंद पर जैमीसन ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया। विकेट लेने के बाद कीवी गेंदबाज ने 15 वर्षीय वैभव को न केवल चिढ़ाया, बल्कि उनके साथ आक्रामक सेंड-ऑफ का व्यवहार भी किया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होते ही फैंस ने जैमीसन की जमकर क्लास लगाई।
IPL प्रबंधन की कड़ी कार्रवाई मैच खत्म होने के कुछ ही घंटों के भीतर आईपीएल प्रबंधन ने हरकतें संज्ञान लिया। काइल जैमीसन को आईपीएल आचार संहिता के लेवल-1 के उल्लंघन का दोषी पाया गया। आर्टिकल 2.5 के तहत उन पर किसी खिलाड़ी को उकसाने वाले इशारे या शब्द बोलने का आरोप सिद्ध हुआ। मैच रेफरी राजीव सेठ ने उन पर कार्रवाई की, जिसे जैमीसन ने स्वीकार कर लिया।
सजा और डिमेरिट अंक इस उल्लंघन के चलते जैमीसन को आधिकारिक चेतावनी दी गई है और उनके खाते में एक डिमेरिट अंक जोड़ा गया है। हालांकि, उन पर कोई आर्थिक जुर्माना (मैच फीस का कटना) नहीं लगाया गया है, लेकिन भविष्य में ऐसी हरकत दोहराने पर उन पर कड़े प्रतिबंध लग सकते हैं।
दिल्ली की शानदार जीत मैदान के अंदर हुए इस विवाद के बावजूद, दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। राजस्थान के 225 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली ने 19.1 ओवर में ही जीत दर्ज कर ली। केएल राहुल (75) और पथुम निसांका (62) ने शानदार अर्धशतक जड़े।
आईपीएल में रनों की बारिश आईपीएल 2026 बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग साबित हो रहा है। इस सीजन में यह 7वीं बार था जब किसी टीम ने 220 से ज्यादा के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया। पिछले 6 दिनों में ही 5 बार इतनी विशाल लक्ष्य का पीछा किया गया है, जो इस सीजन में गेंदबाजों के लिए बड़ी चुनौती को दर्शाता है।
An in-swinging yorker 😲🔥
— IndianPremierLeague (@IPL) May 1, 2026
🎥 Kyle Jamieson gets Vaibhav Sooryavanshi early 👊
Wait for the celebration 👀
Updates ▶️ https://t.co/6OOjzHtZiD#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvDC | @DelhiCapitals pic.twitter.com/6vxJ5ahlb3
सड़क पर मौत का तांडव: हवा में उछलकर कार की छत पर गिरे दो युवक, रोंगटे खड़े कर देगा यह CCTV वीडियो
जबलपुर बोट हादसा: डूबने से पहले मां ने 4 साल के बेटे को सीने से लगाया, आखिरी लम्हे कैमरे में कैद
# असम में सियासी पारा गर्म: कांग्रेस का आरोप- चोरी के दम पर जीतना चाहती है बीजेपी
क्या एमएस धोनी को नमाज की सलाह देने पर टीम से निकाले गए समीर रिजवी? जानें वायरल दावे की सच्चाई
15 साल के वैभव सूर्यवंशी से खौफ खा गए काइल जैमिसन, बोले- कभी नहीं सोचा था कि...
अचानक गूंजे मोबाइल, स्क्रीन पर फ्लैश हुआ इमरजेंसी अलर्ट : घबराएं नहीं, यह है भारत की नई सुरक्षा ढाल
दो स्टूलों को मिलाने से कुर्सी नहीं बनती : अखिलेश के तंज पर यूपी की सियासत में उबाल
लग्जरी कारों को छोड़ ऑटो में सवार हुए IPL के बाहुबली बल्लेबाज, सादगी देख फिदा हुए फैंस
मक्का में हज यात्रियों का बुरा हाल: अज़ीज़िया के हॉस्टल में गंदगी और कुप्रबंधन से हाजी बेहाल
दिल्ली-NCR में मौसम का मिजाज बदलने वाला है: 48 घंटों के लिए जारी हुआ येलो अलर्ट