बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने बड़ी परीक्षाओं में सेंधमारी की कोशिशों के बाद सख्त रुख अपनाते हुए दो प्रमुख भर्ती परीक्षाओं को रद्द कर दिया है। आयोग द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के बाद हजारों उम्मीदवारों की मेहनत पर पानी फिर गया है।
क्या थी धांधली की कहानी? आयोग के अनुसार, परीक्षा के दौरान कुछ केंद्रों पर ब्लूटूथ और अन्य आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के जरिए कदाचार की कोशिशें पकड़ी गईं। जिला प्रशासन की सतर्कता के कारण ये गड़बड़ियां समय रहते उजागर हुईं। जांच में सामने आया कि कुछ असामाजिक तत्वों और अभ्यर्थियों ने साजिश रचकर परीक्षा की पवित्रता को भंग करने का प्रयास किया था।
32 अभ्यर्थियों पर गिरी गाज इस मामले में आयोग ने कड़ा दंड सुनाते हुए 32 अभ्यर्थियों को भविष्य की सभी परीक्षाओं के लिए प्रतिबंधित (Blacklist) कर दिया है। इन सभी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है और कानूनी दंडात्मक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आयोग इन संदिग्धों पर कड़ी नजर बनाए हुए है।
पेपर लीक पर आयोग का स्पष्टीकरण सोशल मीडिया पर पेपर लीक की चर्चाओं को लेकर आयोग ने स्पष्ट किया कि वर्तमान में प्रश्न-पत्र लीक होने या वायरल होने का कोई ठोस प्रमाण नहीं मिला है। आयोग ने दृढ़ता से कहा कि किसी भी प्रश्न-पत्र सेट या सीरीज के बाहर आने की पुष्टि नहीं हुई है। यानी, परीक्षा कदाचार के कारण तो रद्द की गई, लेकिन इसे पेपर लीक मानने से आयोग ने फिलहाल इनकार किया है।
कौन सी परीक्षाएं हुईं रद्द? आयोग ने निम्नलिखित परीक्षाएं तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी हैं:
आयोग के इस फैसले ने स्पष्ट कर दिया है कि परीक्षा की शुचिता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। भविष्य की नई तारीखों की घोषणा के लिए अभ्यर्थियों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहने की सलाह दी गई है।
प्रेस विज्ञप्ति #BPSC #BPSCExam #BPSCNotice #BPSCUpdates #AEDO #BPSCPressRelease #PressRelease #AEDOExam #BPSCAEDO pic.twitter.com/nw9rLIkKrC
— Bihar Public Service Commission (@BPSCOffice) May 1, 2026
अचानक आपके फोन पर क्यों गूंजा इमरजेंसी सायरन? सरकार ने एक साथ 12 करोड़ लोगों को भेजा अलर्ट
याचिका खारिज नहीं हुई, गलत रिपोर्टिंग कर रहा मीडिया , कपिल सिब्बल ने दी सफाई
15 साल के वैभव को उकसाना पड़ा महंगा, काइल जैमीसन पर गिरी BCCI की गाज
बीएमसी का बर्थ सर्टिफिकेट घोटाला : 87,000 बांग्लादेशियों को बनाया मराठी मानुष ?
ईरान का नया शांति प्रस्ताव ट्रंप को नामंजूर, क्या परमाणु और मिसाइल कार्यक्रम बना रोड़ा?
दिल्ली में अब रेन हार्वेस्टिंग के बिना नहीं मिलेगा बोरवेल कनेक्शन, सरकार का बड़ा फैसला
मोबाइल पर अचानक आए इमरजेंसी अलर्ट तो न हों परेशान, यह है पूरा मामला
बंगाल चुनाव: ‘हिंदू हो तो गंगा में फेंक देंगे’, टीएमसी नेता पर लगे गंभीर आरोप
अचानक गूंजे मोबाइल, स्क्रीन पर फ्लैश हुआ इमरजेंसी अलर्ट : घबराएं नहीं, यह है भारत की नई सुरक्षा ढाल
कर्नाटक में बर्ड फ्लू का कहर: H5N1 वायरस से 44 मोरों की मौत, पूरे इलाके में हाई अलर्ट