नई दिल्ली: पहलगाम आतंकवादी हमले की पहली बरसी पर आज पूरा देश उन 26 बेगुनाहों को श्रद्धांजलि दे रहा है, जिनकी जान पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद ने ली थी। एक ओर भारत इस जख्म को याद कर रहा है, तो दूसरी ओर पाकिस्तान खुद को शांतिदूत के रूप में पेश कर पश्चिम एशिया में अपनी खोई हुई साख बनाने की कोशिशों में जुटा है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पर इस त्रासदी को याद करते हुए स्पष्ट संदेश दिया है। उन्होंने लिखा, हम नहीं भूलेंगे। भारत पहलगाम हमले में जान गंवाने वाले मासूमों को याद करता है। हम आतंकवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई में एकजुट हैं। यह संदेश पाकिस्तान की नापाक हरकतों के प्रति भारत के सख्त रुख को दर्शाता है।
दरअसल, पहलगाम हमले के ठीक अगले दिन भारत ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया था। अब पाकिस्तान और उसके विदेशी थिंक टैंक इस संधि को मुद्दा बनाकर खुद को पीड़ित के रूप में पेश करने की कोशिश कर रहे हैं। लंदन स्थित चैथम हाउस जैसे संस्थान जानबूझकर आतंकवाद में पाकिस्तान की भूमिका को नजरअंदाज कर भारत को कटघरे में खड़ा करने का कुप्रयास कर रहे हैं।
पाकिस्तान इस समय ईरान और अमेरिका के बीच मध्यस्थता का नाटक कर रहा है। इसके पीछे उसका मकसद केवल वैश्विक मंचों पर अपनी स्वीकार्यता बढ़ाना है ताकि सिंधु जल संधि पर उसे मिल रहे अंतरराष्ट्रीय दबाव से बचा जा सके। पाकिस्तानी हुक्मरान और वहां की फौज इस शांतिदूत वाली छवि का इस्तेमाल भारत के खिलाफ वैश्विक सहानुभूति बटोरने के लिए कर रहे हैं।
22 अप्रैल 2025 को कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने सैलानियों की पहचान पूछकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया था। इस नृशंस घटना के बाद भारत ने न केवल सिंधु जल संधि को रोका, बल्कि सैन्य कार्रवाई करते हुए करीब 100 आतंकवादियों को ढेर कर दिया था। ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत ने पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों को तबाह कर उसे कड़ा सबक सिखाया था।
आज की बरसी पर भारत ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है कि वह न तो अपनों की शहादत को भूलेगा और न ही अपने दुश्मनों को बख्शेगा। पाकिस्तान की शांतिदूत बनने की यह कोशिश उसके पुराने कपटपूर्ण चेहरे को छुपाने के लिए काफी नहीं है।
We shall not forget 🙏
— Randhir Jaiswal (@MEAIndia) April 22, 2026
India remembers the innocent lives lost in the Pahalgam terror attack on this day last year.
We stand united in our fight against terrorism. pic.twitter.com/ASYv6tpxB0
बंगाल का सियासी रण: पहली बार AI और सुरक्षा का मेगा कवच , बदल गई वोटिंग की पूरी तस्वीर
रील के चक्कर में मौत का सुपरफास्ट स्टंट: हाईवे पर मचा कोहराम
राजा शिवाजी विवाद: बीजेपी कार्यकर्ता के आरोपों पर रितेश देशमुख का करारा जवाब, कहा- फिल्म देखिए, उत्तर मिल जाएगा
LSG vs RR: टॉस जीतकर लखनऊ ने चुनी गेंदबाजी, युवा वैभव सूर्यवंशी के लिए अग्निपरीक्षा
तुम आया, कैमरा साथ लाया, भगाओ इसको : धोनी का दीपक चाहर को मजेदार अंदाज में फटकार
खड़गे के आतंकी वाले बयान पर सियासी घमासान: PM मोदी पर टिप्पणी के बाद गरमाई राजनीति
बाबा केदार के कपाट खुले: हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा उत्तराखंड, गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर नए नियम लागू
धुरंधर 2 ने तोड़ा किंग खान का घमंड! यूके में रणवीर सिंह बने नए बादशाह
15 साल की उम्र में नामुमकिन रिकॉर्ड: वैभव सूर्यवंशी ने LSG के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए रचा इतिहास
पीएम मोदी पर आतंकवादी टिप्पणी से मचा बवाल, सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस अध्यक्ष से मांगी माफी