पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। 23 अप्रैल को पहले चरण का मतदान है, लेकिन इस बार का चुनावी माहौल पिछली बार से पूरी तरह अलग है। सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद 56 दिनों तक चलने वाली प्रक्रिया को घटाकर मात्र 2 चरणों में समेट दिया गया है।
इस बार चुनाव आयोग ने तकनीक का अभूतपूर्व इस्तेमाल किया है। हर बूथ की लाइव वेबकास्टिंग को सीधे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सॉफ्टवेयर से जोड़ा गया है। कोलकाता में बने मेगा स्टेट कंट्रोल रूम में 150 हाई-डेफिनिशन मॉनिटर्स लगे हैं, जो संदिग्ध गतिविधियों या भीड़ के व्यवहार को भांपते ही तुरंत अलर्ट भेज देंगे। दिल्ली में बैठे अधिकारी भी इस रियल-टाइम निगरानी के जरिए बंगाल के हर बूथ पर अपनी नजर बनाए रखेंगे।
हिंसा रोकने के लिए आयोग ने कमर कस ली है। इस बार 2 चरणों के लिए केंद्रीय बलों की 2,407 कंपनियां तैनात की गई हैं, जो 2021 के 8 चरणों के चुनाव (1,071 कंपनियां) से दोगुनी से भी अधिक है। गौरतलब है कि चुनाव खत्म होने के बाद भी करीब 700 कंपनियां राज्य में बनी रहेंगी, ताकि चुनाव के बाद होने वाली संभावित हिंसा पर लगाम लगाई जा सके।
मतदाताओं के लिए इस बार स्मार्ट वोटर स्लिप की शुरुआत की गई है। इस स्लिप पर मौजूद QR कोड को स्कैन करते ही मतदाता का नाम, बूथ और सीरियल नंबर तुरंत सामने आ जाएगा, जिससे कतारों में लगने वाली अफरा-तफरी खत्म होगी। वहीं, महिलाओं को सुरक्षा का एहसास दिलाने के लिए 10,300 से अधिक पिंक बूथ बनाए गए हैं, जहां सुरक्षाकर्मियों से लेकर पीठासीन अधिकारियों तक केवल महिलाएं ही तैनात रहेंगी। दिव्यांगों के लिए भी 74 विशेष बूथों का प्रबंधन किया गया है।
चुनाव आयोग ने निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश में 96 घंटे के ड्राई डे का ऐलान किया है। देश के किसी भी राज्य में यह अब तक का सबसे लंबा प्रतिबंध है। इसका मुख्य उद्देश्य वोट के बदले शराब बांटने की कुप्रथा को रोकना है। इसके अलावा, मतदान से चार दिन पहले ही बाइक रैलियों पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है, ताकि बाइक गैंग द्वारा मतदाताओं को डराने-धमकाने की पुरानी संस्कृति पर ब्रेक लगाया जा सके।
#DNAमित्रों | चुनाव में पहली बार..क्या-क्या होने वाला है?..पहला चरण ही तय करेगा..बंगाल कौन जीतेगा?
— Zee News (@ZeeNews) April 22, 2026
बंगाल चुनाव के प्रथम चरण का संपूर्ण विश्लेषण#DNA #DNAWithRahulSinha #WestBengal #AssemblyElection2026@RahulSinhaTV pic.twitter.com/eWelAdoOR8
चुन-चुनकर चुन रहा मौत: 7 अक्टूबर के नरसंहार का मास्टरमाइंड खामिस मोहम्मद ढेर
रील के चक्कर में मौत का सुपरफास्ट स्टंट: हाईवे पर मचा कोहराम
गंगोत्री मंदिर में प्रवेश के लिए अब पंचगव्य अनिवार्य: चार धाम यात्रा में बदले सख्त नियम
अभिषेक शर्मा के तूफान के आगे नतमस्तक दिल्ली, शतक पर खुशी से झूम उठीं काव्या मारन
सीएसके से भिड़ंत से पहले मुंबई इंडियंस के खेमे में लौटी तूफानी ताकत , ऑलराउंडर विल जैक्स की हुई एंट्री
हनी ट्रैप में फंसे अमेरिका के न्यूक्लियर चीफ : खुफिया जानकारी लीक करने पर एंड्रयू हग सस्पेंड
सर्कस में खूनी खेल: पिंजरा तोड़ दर्शकों के बीच कूदा बेकाबू बाघ, मची अफरा-तफरी
मेरे पास कोई जवाब नहीं , घर में लगातार 7वीं हार के बाद भड़के ऋषभ पंत, खिलाड़ियों को जमकर लताड़ा
MI की नई ताकत: चेन्नई से मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस में जुड़ा यह मैच विनर
44 की उम्र में भी जोश वही: एमएस धोनी की मैदान पर वापसी के लिए कड़ी मेहनत