इजरायल और लेबनान के बीच संघर्षविराम के दावों के बावजूद ऑपरेशन एलिमिनेशन जारी है। इजरायली सेना (IDF) ने बुधवार को एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 7 अक्टूबर 2023 के नरसंहार में शामिल आतंकी खामिस मोहम्मद खामिस कस्सास को मौत के घाट उतार दिया है।
कौन था खामिस मोहम्मद? इजरायली सेना के मुताबिक, खामिस मोहम्मद उन आतंकियों में से था जिसने 7 अक्टूबर को किबुत्ज निर ओज में घुसपैठ की थी। इस दौरान उसने कई निर्दोष इजरायली नागरिकों की हत्या की थी। हमले के बाद से ही इजरायल उसकी तलाश में जुटा था।
हालिया साजिश और खात्मा IDF के अनुसार, खामिस मोहम्मद सिर्फ 7 अक्टूबर का गुनहगार नहीं था, बल्कि हाल के दिनों में भी वह सक्रिय था। उसने व्यवस्थित तरीके से अन्य आतंकियों को येलो लाइन क्षेत्र तक पहुंचाया था, ताकि वे इजरायली सैनिकों पर घातक हमले कर सकें। इजरायली सेना ने उसे तब ढेर किया जब वह दक्षिणी गाजा में तैनात सैनिकों के करीब पहुंचने की कोशिश कर रहा था।
क्या है ये रहस्यमयी येलो लाइन ? इजरायल और लेबनान के बीच सीजफायर की खबरों के बावजूद येलो लाइन का जिक्र बार-बार सामने आ रहा है। अमेरिकी मध्यस्थता के दावों में इस लाइन का कोई जिक्र नहीं था, लेकिन इजरायल इसे सुरक्षा के लिए बेहद अहम मानता है। पिछले कुछ दिनों में इजरायल ने कई बार दावा किया है कि हिजबुल्लाह के लड़ाके इस लाइन को पार करने की कोशिश कर रहे थे, जिसके जवाब में इजरायली सेना ने जवाबी कार्रवाई की।
भारी जखीरा बरामद खामिस मोहम्मद के खात्मे के साथ-साथ इजरायल ने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर छापेमारी कर हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया है। अल-खियाम, बैत लिफ और अदशित अल-कुसैर जैसे इलाकों से बड़ी मात्रा में आरपीजी लॉन्चर, ड्रोन, वॉरहेड, स्नाइपर हथियार, विस्फोटक किट और हैंड ग्रेनेड जब्त किए गए हैं।
युद्ध जारी, निगरानी तेज हथियारों के इस जखीरे की बरामदगी यह साबित करती है कि इजरायल के खिलाफ हिजबुल्लाह बड़ी साजिश की तैयारी में था। इजरायल ने साफ कर दिया है कि जब तक उसके नागरिकों और सैनिकों की सुरक्षा को खतरा रहेगा, वह चुन-चुनकर आतंकियों और उनके हथियारों के नेटवर्क को नष्ट करना जारी रखेगा।
🔴ELIMINATED: Khamis Muhammad Khamis Qassas, who infiltrated Kibbutz Nir Oz during the Oct. 7 Massacre.
— Israel Defense Forces (@IDF) April 22, 2026
Recently, Khamis systematically led additional terrorists to the Yellow Line area in order to execute attacks against IDF troops.
Additionally, throughout the war, he led… pic.twitter.com/C1EpqnCcP8
राजा शिवाजी विवाद: बीजेपी कार्यकर्ता के आरोपों पर रितेश देशमुख का करारा जवाब, कहा- फिल्म देखिए, उत्तर मिल जाएगा
जर्मनी में गरजे राजनाथ सिंह: दुनिया के बड़े युद्ध रुकवाने में भारत निभाएगा बड़ी भूमिका
शशि थरूर का फोटोग्राफर अवतार: राष्ट्रपति भवन में प्रियंका मोहन के साथ मुलाकात ने खींचा सबका ध्यान
पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी: भारतीय सेना की ललकार, भारत के खिलाफ हर कृत्य का जवाब निश्चित
बाबा केदार के खुले कपाट: जयकारों से गूंजा हिमालय, अब 6 महीने तक होंगे दर्शन
ईरान का ट्रंप को कड़ा संदेश: ‘हमारे नेतृत्व में फूट का दावा कोरी अफवाह’
वाराणसी में हड़कंप: ट्रेन के बोरे से निकले 16 लाख के नए नोट, कॉस्मेटिक कारोबारी गिरफ्तार
राजस्थान की सुपर तिकड़ी का घमंड टूटा: शमी और मोहसिन की धारदार गेंदबाजी के आगे पस्त हुए RR के धुरंधर
70-80% नेता देखते हैं पोर्न, मेरे फोन की भी जांच करा लें : महिला आयोग के नोटिस पर पप्पू यादव का तीखा पलटवार
अभिषेक शर्मा के तूफान के आगे नतमस्तक दिल्ली, शतक पर खुशी से झूम उठीं काव्या मारन