बर्लिन: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपनी जर्मनी यात्रा के दौरान विश्व राजनीति में भारत के बढ़ते कद पर बड़ी बात कही है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि वैश्विक संघर्षों, विशेषकर वेस्ट एशिया (मिडल ईस्ट) संकट को सुलझाने के लिए भारत भविष्य में एक निर्णायक भूमिका के लिए तैयार है।
राजनाथ सिंह ने भारतीय डिप्लोमेसी की ताकत का एक बड़ा उदाहरण दिया। जब स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में तनाव के कारण दुनिया भर के जहाजों की आवाजाही ठप थी, तब भारत ने अपनी कूटनीति से अपने 7-8 जहाजों को सुरक्षित निकाला। उन्होंने कहा कि यह भारत के बैलेंसिंग अप्रोच का परिणाम है कि अमेरिका और ईरान जैसे विपरीत ध्रुवों वाले देश भी भारत को अपना दुश्मन नहीं मानते।
रक्षा मंत्री ने खुलासा किया कि पीएम मोदी ने रूस-यूक्रेन युद्ध और वैश्विक विवादों को थामने के लिए व्यक्तिगत स्तर पर काम किया है। मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से व्यक्तिगत मुलाकात कर युद्ध रोकने की पुरजोर अपील की है। इतना ही नहीं, डोनाल्ड ट्रंप के साथ भी इन संवेदनशील मुद्दों पर चर्चा कर शांति के लिए कूटनीतिक दबाव बनाया गया है।
बर्लिन दौरे पर पहुंचे राजनाथ सिंह का यह पहला मौका है, जहाँ वे अपने समकक्ष बोरिस पिस्टोरियस के निमंत्रण पर पहुंचे हैं। साल 2026 भारत और जर्मनी के कूटनीतिक संबंधों के 75 साल पूरे होने का वर्ष है। सिंह ने कहा कि दोनों देशों की दोस्ती लोकतांत्रिक मूल्यों की धुरी पर टिकी है, जो पिछले सात दशकों में और अधिक प्रगाढ़ हुई है।
आर्थिक मोर्चे पर भारत और जर्मनी की दोस्ती अब और भी मजबूत हो गई है। रक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया कि जर्मनी आज यूरोप में भारत का सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर है। भारत में 2,000 से अधिक जर्मन कंपनियां मेक इन इंडिया अभियान को गति दे रही हैं, जबकि भारतीय कंपनियां भी जर्मनी के मार्केट में अपनी धाक जमा रही हैं।
#WATCH | Berlin, Germany: When asked if India has any role to play in initiating peace amid the West Asia crisis, Defence Minister Rajnath Singh says, India has tried... But everything has its time. It is possible that tomorrow, the time may come when India plays its role in… pic.twitter.com/qAVdC5lXFC
— ANI (@ANI) April 22, 2026
प्लीज उन्हें कुछ न करें : आठ महिलाओं की जान बचाने के लिए ट्रंप ने ईरान के आगे जोड़े हाथ
ईरान ने सड़कों पर उतारी अपनी सबसे खतरनाक मिसाइल: क्या इजरायल को फिर दहलाने की तैयारी है?
पीएम मोदी पर खरगे की टिप्पणी से सियासी घमासान, बीजेपी पहुंची चुनाव आयोग
पहलगाम हमले की पहली बरसी: कश्मीर बना अभेद्य किला, भावनगर के परिवार के लिए आज भी नहीं थमे आंसू
ऑपरेशन सिंदूर: L-70 गनों की गर्जना से थर्राया दुश्मन, भारतीय सेना का दो टूक संदेश- हर वार का हिसाब होगा
केदारनाथ धाम: कपाट खुलते ही गूंजे जयकारे, PM मोदी ने तीर्थयात्रियों से किए 5 विशेष आग्रह
बुद्ध की विरासत: म्यांमार में धर्मयोद्धा सुरेश चव्हाणके का भव्य स्वागत, आध्यात्मिक संबंधों को मिली नई ताकत
IPL 2026: क्या मुंबई के खिलाफ वापसी करेंगे थाला? धोनी ने विकेटकीपिंग का अभ्यास शुरू किया
एमआई बनाम सीएसके: क्या वानखेड़े में होगी एमएस धोनी की धमाकेदार वापसी? रविचंद्रन अश्विन ने किया बड़ा दावा
2.25 लाख में ट्विंकल-ट्विंकल लिटिल स्टार ! KG क्लास की फीस देख चकराया लोगों का सिर