जम्मू-कश्मीर की वादियों में आज फिर खौफ और सतर्कता का मिला-जुला माहौल है। पिछले साल 22 अप्रैल को पहलगाम की बैसरन घाटी में हुए उस खौफनाक आतंकी हमले की आज पहली बरसी है। इस मौके पर पूरी घाटी को सुरक्षा बलों ने एक अभेद्य किले में तब्दील कर दिया है।
चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी खुफिया एजेंसियों के इनपुट के बाद पूरे केंद्र शासित प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। धार्मिक स्थलों, पर्यटन केंद्रों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सीमा पार से घुसपैठ को रोकने के लिए एंटी-इनफिल्ट्रेशन ग्रिड को सक्रिय कर दिया गया है। जंगलों में ड्रोन के जरिए निगरानी रखी जा रही है, जबकि नेशनल हाईवे पर वाहनों की सघन तलाशी ली जा रही है।
बैसरन का वो काला दिन 22 अप्रैल 2025 को आतंकियों ने मानवता को शर्मसार करते हुए पर्यटकों को निशाना बनाया था। इस कायराना हमले में 26 लोगों की जान गई थी, जिनमें 25 निर्दोष पर्यटक शामिल थे। इस त्रासदी का सबसे बड़ा दंश गुजरात के भावनगर के एक परिवार ने झेला। यतीश भाई परमार और उनके बेटे स्मित परमार की मौत ने पूरे देश को झकझोर दिया था।
आज भी उस परिवार के जख्म ताजे हैं। यतीश की पत्नी काजलबेन गहरे सदमे में हैं और मानसिक अवसाद के कारण अस्पताल में भर्ती हैं। उनके लिए यह साल किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा।
ऑपरेशन सिंदूर: आतंकियों के खात्मे की कहानी पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना ने आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर छेड़ा। इस एक साल के भीतर सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर में 46 आतंकवादियों को मार गिराया है।
सबसे बड़ी सफलता ऑपरेशन महादेव रही, जिसमें सुरक्षा बलों ने पहलगाम हमले में सीधे तौर पर शामिल तीनों आतंकियों को ढेर कर दिया। ये सभी आतंकी लश्कर-ए-तैयबा के द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) से जुड़े थे। सेना ने किश्तवाड़, उधमपुर और कठुआ के जंगलों में जैश-ए-मोहम्मद के कई कमांडर भी ढेर किए हैं।
*#WATCH | Karnal, Haryana: On the first anniversary of the Pahalgam terror attack, Rajesh Narwal, father of the deceased Pahalgam terror attack victim, Indian Navy Lieutenant Vinay Narwal, says, It will be a year tomorrow. I remember that moment: I was sleeping, and then I got… pic.twitter.com/XjJTorhpXp
— ANI (@ANI) April 21, 2026
IPL 2025: हैदराबाद की आंधी में उड़ी दिल्ली, पॉइंट्स टेबल में राजस्थान को लगा करारा झटका
सिर पर बाउंसर लगते ही मैदान पर गिरा खिलाड़ी, गुस्से में जमीन पर पटक दिया हेलमेट; खतरनाक पिच देख मचा हड़कंप
यूपी में भीषण गर्मी का कहर: लखनऊ, मथुरा समेत कई जिलों में स्कूलों की टाइमिंग बदली, जानें नया समय
महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी कर बुरे फंसे पप्पू यादव: प्रियंका चतुर्वेदी ने बताया घिनौनी मानसिकता , महिला आयोग का नोटिस
भीषण गर्मी का तोड़: महाराष्ट्र में सेंटर फॉर एक्सीलेंस का आगाज, लू से लड़ेगा वैज्ञानिक तंत्र
CSK को बड़ा झटका: स्टार खिलाड़ी आयुष म्हात्रे IPL 2026 से बाहर
2.25 लाख में ट्विंकल-ट्विंकल लिटिल स्टार ! KG क्लास की फीस देख चकराया लोगों का सिर
अभिषेक शर्मा का ऑरेंज तूफान: 135 रनों की नाबाद पारी से तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड, दिग्गजों को छोड़ा पीछे
अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक: SRH ने दिल्ली को 47 रनों से रौंदा
हर-हर महादेव की गूंज के साथ खुले केदारनाथ के कपाट, मोबाइल पर लगा बैन, PM मोदी के लिए की गई विशेष पूजा