ईशान किशन की कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का विजय रथ रुकने का नाम नहीं ले रहा है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली 47 रनों की शानदार जीत के साथ हैदराबाद ने टूर्नामेंट में अपनी धाक और मजबूत कर ली है। यह SRH की लगातार तीसरी जीत है।
अभिषेक शर्मा का बल्ला फिर गरजा उप्पल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में सनराइजर्स ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी की ताकत दिखाई। पिछले साल इसी मैदान पर शतक जड़ने वाले अभिषेक शर्मा ने दिल्ली के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। उन्होंने नाबाद 135 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसकी बदौलत टीम 242 रनों के विशाल स्कोर तक पहुंची। दिल्ली की टीम जवाब में 195 रनों पर ही ढेर हो गई।
बदली पॉइंट्स टेबल की तस्वीर इस जीत ने पॉइंट्स टेबल का गणित पूरी तरह बदल दिया है। हैदराबाद के अब 7 मैचों में 4 जीत के साथ 8 पॉइंट्स हो गए हैं। इस छलांग के साथ ही सनराइजर्स ने राजस्थान रॉयल्स को पछाड़कर चौथा स्थान छीन लिया है और अब वे तालिका में तीसरे स्थान पर काबिज हो गए हैं।
राजस्थान और RCB से है टक्कर दिलचस्प बात यह है कि पॉइंट्स की रेस में अब हैदराबाद, राजस्थान और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) तीनों ही 8-8 अंकों के साथ बराबरी पर हैं। बेहतर नेट रनरेट के कारण हैदराबाद ने राजस्थान को पीछे धकेल दिया है, हालांकि वे अभी भी RCB से पीछे चल रहे हैं।
दिल्ली की राह हुई मुश्किल दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह हार चिंता का विषय है। 6 मैचों में यह उनकी तीसरी हार है। 6 पॉइंट्स के साथ दिल्ली अभी भी पांचवें स्थान पर बरकरार है, लेकिन उनका नेट रनरेट गिरकर -0.13 हो गया है। टेबल के शीर्ष पर 11 पॉइंट्स के साथ पंजाब किंग्स का दबदबा कायम है।
Explosive with the bat 🔥
— IndianPremierLeague (@IPL) April 21, 2026
Lethal with the ball ⚡#SRH clinch a 4️⃣7️⃣-run win to make it three-in-a-row at home 🧡
Updates ▶️ https://t.co/VgUjXDlrDh#TATAIPL | #KhelBindaas | #SRHvDC | @SunRisers pic.twitter.com/Vcmp5r5sh1
IPL 2026: जीत के बाद मुंबई इंडियंस की खुली किस्मत! टीम में लौटा सबसे बड़ा मैच विनर
पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल पर संकट: दीवार से गिरीं टाइल्स, बाल-बाल बचे यात्री
जर्मनी के गुरुद्वारे में खूनी जंग: सत्ता और गोलक के लिए चलीं गोलियां, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप
ईरान युद्ध: ट्रंप का बड़ा खुलासा, इजरायल ने नहीं, बल्कि परमाणु खतरे ने मुझे मजबूर किया
गेट आउट फ्रॉम हियर! : मुंबई में BJP के विरोध प्रदर्शन के बीच मंत्री से भिड़ी महिला, ट्रैफिक जाम ने बढ़ाई मुसीबत
हार के गम में डूबे 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, मैदान पर फूट-फूट कर रोते वीडियो वायरल
SRH vs DC: हैदराबाद में रनों की आतिशबाजी या बारिश का खलल? जानिए आज की पिच और प्लेइंग-11 का पूरा हाल
क्या गिन्नी वेड्स सनी 2 इवेंट में सुधीर पांडे का हुआ अपमान? वायरल वीडियो का सच आया सामने
क्या केजरीवाल की आशंकाएं बेबुनियाद हैं? जज स्वर्ण कांता शर्मा के फैसले पर भड़के सौरभ भारद्वाज
हार्दिक की डांट और तिलक का कंतारा धमाका; मुंबई इंडियंस के लिए यादगार रही ये रात