स्वतंत्र निर्णय का दावा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी तनाव और सैन्य कार्रवाई को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने उन तमाम अटकलों को खारिज कर दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि उन्हें इजरायल ने युद्ध के लिए उकसाया है। ट्रंप ने स्पष्ट किया कि ईरान के खिलाफ एक्शन उनका अपना फैसला था।
परमाणु बम का डर ट्रंप ने कहा कि 7 अक्टूबर को हमास द्वारा इजरायल पर किए गए हमले और ईरान की परमाणु हथियारों के करीब पहुंचने की कोशिशों ने उन्हें इस कदम के लिए मजबूर किया। उन्होंने दोहराया कि उनका आजीवन मानना है कि ईरान के पास किसी भी स्थिति में परमाणु हथियार नहीं होने चाहिए।
वेनेजुएला जैसा अंजाम ट्रंप ने ईरानी नेतृत्व को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा, ईरान के नतीजे वेनेजुएला जैसे अद्भुत होने वाले हैं। उन्होंने ईरानी शासन को बदलने (Regime Change) का संकेत देते हुए कहा कि अगर वहां के नए नेता समझदारी दिखाते हैं, तो देश का भविष्य समृद्ध हो सकता है, अन्यथा उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
मीडिया और फेक न्यूज पर निशाना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर ट्रंप ने मीडिया और चुनाव सर्वे पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि उनके बारे में प्रसारित की जा रही 90% खबरें झूठ और मनगढ़ंत हैं। उन्होंने एक बार फिर 2020 के राष्ट्रपति चुनावों में धांधली का पुराना राग अलापा और पोलिंग को रिग्ड करार दिया।
इजरायल के दबाव के आरोपों का खंडन ट्रंप का यह बयान उन आरोपों के जवाब में आया है, जिनमें विपक्ष और कई मीडिया संस्थान दावा कर रहे थे कि वे नेतन्याहू के इशारे पर अमेरिकी पैसा और संसाधन बर्बाद कर रहे हैं। ईरान ने भी बार-बार अमेरिकियों को यह बताने की कोशिश की है कि ट्रंप उनके टैक्स का पैसा एक इजरायली युद्ध में फूंक रहे हैं।
स्पष्ट रुख इन आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए ट्रंप ने साफ कर दिया है कि ईरान के खिलाफ युद्ध किसी बाहरी दबाव में नहीं, बल्कि अमेरिकी सुरक्षा नीतियों और ईरान के प्रति उनकी व्यक्तिगत सख्त सोच का परिणाम है। अब पूरी दुनिया की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि ईरान का अगला कदम क्या होगा।
“Israel never talked me into the war with Iran, the results of Oct. 7th, added to my lifelong opinion that IRAN CAN NEVER HAVE A NUCLEAR WEAPON, did… the results in Iran will be amazing - And if Iran’s new leaders (Regime Change!) are smart, Iran can have a great and prosperous… pic.twitter.com/KJXICktUcH
— The White House (@WhiteHouse) April 20, 2026
ओबामा-बाइडन की गलतियों को सुधारेंगे ट्रंप: ईरान के साथ नई डील पर क्या बोले पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति?
आईपीएल 2026: पंजाब किंग्स के दो धुरंधरों के बीच छिड़ी छक्कों की जंग , इनाम में श्रेयस अय्यर का बैट!
IPL 2026: तिलक वर्मा का तूफान, रोहित और ग्रीन को पछाड़कर रचा इतिहास
भारत-नेपाल सीमा पर तनाव: 100 रुपये के सामान पर भी टैक्स, भड़के स्थानीय लोग
आज रात मच सकता है महाविनाश! ईरान-अमेरिका के बीच युद्ध की दहलीज पर दुनिया
2026 बंगाल चुनाव: खरगे का ममता-मोदी पर बड़ा हमला, कहा- युवाओं के पलायन के लिए आप दोनों जिम्मेदार
अमेरिका-ईरान तनाव: तौस्का जहाज का काला सच और समुद्र में छिड़ी जंग
अब कार आपके पास चलकर आएगी: चीन की नई तकनीक से बुजुर्गों और दिव्यांगों का सफर होगा आसान
झारग्राम में झालमुरी पर संग्राम: ममता बनर्जी ने पीएम मोदी के वीडियो को बताया पॉलिटिकल ड्रामा
अक्षय तृतीया पर वृंदावन पहुंचे विराट-अनुष्का: प्रेमानंद महाराज के चरणों में झुकाया सिर