तेहरान से मानवीय अपील अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से एक भावुक और कूटनीतिक अपील की है। ट्रंप ने तेहरान से उन आठ महिलाओं को तुरंत रिहा करने का आग्रह किया है, जिन्हें कथित तौर पर फांसी दिए जाने की तैयारी चल रही है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर स्पष्ट संदेश देते हुए लिखा, कृपया इन महिलाओं को कोई नुकसान न पहुंचाएं।
बातचीत की राह आसान करने की कोशिश राष्ट्रपति ट्रंप का मानना है कि इन महिलाओं की रिहाई भविष्य में अमेरिका और ईरान के बीच होने वाली बातचीत के लिए एक सकारात्मक संकेत हो सकती है। ट्रंप इसे दोनों देशों के बीच तनाव कम करने और बेहतर कूटनीतिक माहौल बनाने की दिशा में एक अच्छी शुरुआत के रूप में देख रहे हैं।
दावे की पुष्टि बाकी ट्रंप ने अपनी पोस्ट के साथ प्रो-इजराइल एक्टिविस्ट एयाल याकोबी का एक बयान भी साझा किया है, जिसमें इन आठ महिलाओं को जान का खतरा होने का दावा किया गया है। हालांकि, इन दावों की किसी स्वतंत्र स्रोत से अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन इस मुद्दे ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल पैदा कर दी है।
इस्लामाबाद में बातचीत का पेंच यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में संभावित वार्ता की चर्चा तेज है। अमेरिका की ओर से उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, स्टीव विटकॉफ और जारेड कुशनर की एक टीम वहां भेजने की तैयारी की जा रही है।
ईरान की कड़ी शर्तें ईरान ने अभी तक बातचीत में शामिल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। तेहरान ने अपनी शर्त दोहराते हुए कहा है कि बातचीत तभी संभव है जब अमेरिका होर्मुज जलडमरूमध्य से अपनी नाकेबंदी हटाए।
यूद्ध की चेतावनी और सुरक्षा हाल ही में ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि शर्तें न मानने पर अमेरिका ईरान के बुनियादी ढांचे को निशाना बना सकता है। जवाब में ईरान ने भी खाड़ी देशों को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी है। फिलहाल, इस्लामाबाद में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और 20 हजार सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है, बावजूद इसके वार्ता को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।
— Rapid Response 47 (@RapidResponse47) April 21, 2026
माइकल जैक्सन के किरदार में छाए उनके ही भतीजे, जानिए कौन हैं जाफर जैक्सन और क्यों हो रही फिल्म की चर्चा?
पहलगाम आतंकी हमला: एक साल बाद भी नहीं सूखे आंसू, विधवा पत्नी का छलका दर्द— काश हम वहां न गए होते
फर्जी जाति प्रमाणपत्र और मराठी भाषा: सहर शेख का विवादों से पुराना नाता
होर्मुज स्ट्रेट पर ट्रंप का बड़ा खुलासा: ईरान को है पैसे की भूख, बंद नहीं करना चाहता रास्ता
बस्तर की बदली तस्वीर: क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने बच्चों के साथ खेली रस्साकशी, कहा- आज मैं आपसे ज्यादा खुश हूं
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा का मामला: माता-पिता के आंसुओं में छिपी साजिश की परतें
IPL 2026: सनराइजर्स की दहाड़ से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर, दो दिग्गज टीमों को लगा झटका
70-80% नेता देखते हैं पोर्न, मेरे फोन की भी जांच करा लें : महिला आयोग के नोटिस पर पप्पू यादव का तीखा पलटवार
LSG vs RR: इकाना में रनों की बरसात या दिखेगी गेंदबाजों की आक्रामकता? जानें पिच और मौसम का पूरा हाल
प्लीज उन्हें कुछ न करें : आठ महिलाओं की जान बचाने के लिए ईरान के आगे झुके ट्रंप